ICC on Cape town Pitch: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा टेस्ट पांच सत्र के भीतर समाप्त होने के बाद न्यूलैंड्स की पिच को ‘असंतोषजनक’ बताया ।भारत ने मेजबान को मैच में सात विकेट से हराया जो टेस्ट क्रिकेट के इतिहास का सबसे छोटा मैच रहा। इस जीत से भारत ने श्रृंखला 1-1 से बराबर कर ली।
भारत vs द.अफ्रीका
आईसीसी की पिच और आउटफील्ड मॉनिटरिंग प्रक्रिया के तहत यह फैसला लिया गया। इस मैच में सिर्फ 642 गेंदें फेंकी जा सकी थी।मैच रैफरी क्रिस ब्रॉड ने आईसीसी को जमा की गई रिपोर्ट में कहा - 'न्यूलैंड्स की पिच काफी कठिन थी। गेंद तेजी से उछाल ले रही थी और शॉट खेलना मुश्किल था । कई बल्लेबाजों को दस्तानों पर लगी और ऐसे असमान उछाल के कारण कई विकेट गिरे।'
