आईसीसी ने शुभमन गिल को खास अवॉर्ड के लिए किया नामित, स्टीव स्मिथ से मिलेगी कड़ी टक्कर

ICC Player of the Month: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में बेहतर प्रदर्शन का स्टीव स्मिथ और शुभमन गिल को लाभ मिला है। आईसीसी ने उन्हें प्लेयर ऑफ द मंध अवॉर्ड के लिए नामित किया है। गिल को स्मिथ से हालांकि इस प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड के लिए कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी।

ICC Player of the Month: अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने फरवरी 2025 के लिए पुरुष और महिला प्लेयर ऑफ द मंथ अवार्ड्स के नामांकन की घोषणा की है। भारत के युवा बल्लेबाज शुभमन गिल, ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ और न्यूजीलैंड की एनाबेल सदरलैंड इस महीने के लिए नामांकित खिलाड़ियों में शामिल हैं। यह अवार्ड उन खिलाड़ियों को दिया जाता है जिन्होंने महीने के दौरान अपने शानदार प्रदर्शन से क्रिकेट जगत को प्रभावित किया हो।

Shubman gill

शुभमन गिल (फोटो- AP)

शुभमन गिल का शानदार प्रदर्शन

भारत के युवा और होनहार बल्लेबाज शुभमन गिल ने हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ श्रृंखला में अपने शानदार प्रदर्शन से सुर्खियां बटोरीं। गिल ने इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों में 87 और 60 रन की महत्वपूर्ण पारियां खेलीं। इसके अलावा, अहमदाबाद में खेले गए मैच में उन्होंने 112 रन की शानदार पारी खेलकर भारत को श्रृंखला जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। इस प्रदर्शन के बाद गिल एकदिवसीय बल्लेबाजी रैंकिंग में शीर्ष स्थान पर पहुंच गए।

End of Feed