आईसीसी यानी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने मई 2026 के लिए ICC मेन्स प्लेयर ऑफ़ द मंथ के नॉमिनेट खिलाड़ियों के नाम का ऐलान बुधवार को कर दिया है। नॉमिनेट किए गए तीन खिलाड़ियों में बांग्लादेश के दो और नेपाल का एक खिलाड़ी शामिल हैं। नॉमिनेट किए गए तीन खिलाड़ी बांग्लादेश के बल्लेबाज मुश्फिकुर रहीम, बांग्लादेश के स्पिनर तैजुल इस्लाम और नेपाल के ऑलराउंडर दीपेंद्र सिंह ऐरी का नाम शामिल है। इन तीनों खिलाड़ियों ने अपनी टीम के लिए शानदार प्रदर्शन किया। मुश्फिकुर रहीम और तैजुल इस्लाम ने अपने शानदार प्रदर्शन के बल पर बांग्लादेश को पाकिस्तान के खिलाफ दो मैच की टेस्ट सीरीज में 2-0 के अंतर से जीत दर्ज करने पर अहम भूमिका निभाई।
आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ (फोटो क्रेडिट ICC)
मुश्फिकुर रहीम(बांग्लादेश):
मुश्फिकुर रहीम ने पाकिस्तान के खिलाफ दो मैच की टेस्ट सीरीज में 63.25 के औसत से 253 रन बनाकर टीम की अगुवाई की। मुशफिकुर ने पहले टेस्ट की पहली पारी में अहम 71 रन की पारी खेली और इसके बाद सिलहट में खेले गए दूसरे टेस्ट में अपना सीरीज में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। जहां मैच की दूसरी पारी में शानदार 137 रन बनाए। वो सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे और उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज भी चुना गया।
तैजुल इस्लाम (बांग्लादेश):
आईसीसी द्वारा नॉमीनेट किए गए दूसरे खिलाड़ी बाएं हाथ के स्पिनर तैजुल इस्लाम हैं। पाकिस्तान के खिलाफ़ जीत वाली सीरीज़ में बांग्लादेश के बॉलिंग अटैक की कमान संभाली। तैजुल दो टेस्ट मैचों की सीरीज़ में सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे,जिन्होंने 19.61 की औसत से 13 विकेट अपने नाम किए। उनका सबसे बेहतरीन प्रदर्शन सिलहट में खेले गए दूसरे टेस्ट में देखने को मिला, जहां उन्होंने पाकिस्तान की दूसरी पारी में 34.2 ओवर में 120 रन देकर 6 विकेट अपने नाम किए। उन्होंने गेंद के साथ-साथ बल्ले से भी निचले क्रम में योगदान दिया सीरीज में कुल 58 रन का योगदान दिया।
