ICC Player of the Month: स्मृति मंधाना और जसप्रीत बुमराह की जोड़ी ने रचा इतिहास, वो कर दिखाया जो और कोई नहीं कर पाया

  • Agency by: Agency
  • Updated Jul 9, 2024, 05:02 PM IST

आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ अवार्ड के इतिहास में जसप्रीत बमुराह और स्मृति मंधाना की भारतीय जोड़ी ने वो कर दिखाया जो टूर्नामेंट के इतिहास में इससे पहले और कोई नहीं कर पाया।

KEY HIGHLIGHTS
  • आईसीसी ने किया जून के प्लेयर ऑफ द मंथ अवार्ड विनर्स के नाम का ऐलान
  • स्मृति मंधाना और जसप्रीत बुमराह की जोड़ी ने रचा इतिहास
  • पहली बार एक ही देश के खिलाड़ी बने विजेता

दुबई: टी20 विश्व कप में भारत के विजयी अभियान के नायक रहे जसप्रीत बुमराह को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने मंगलवार को जून महीने के लिए सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी चुना। भारत के लिए यह दोहरी खुशी का मौका था क्योंकि महिला टीम की उप-कप्तान स्मृति मंधाना को इस वैश्विक संस्था ने ‘जून महीने के लिए सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी’ चुना। मंधाना को यह पुरस्कार पिछले महीने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एकदिवसीय श्रृंखला में बल्ले सब दमदार प्रदर्शन करने पर दिया गया।

Jasprit Bumrah and Smriti Mandhana

जसप्रीत बुमराह और स्मृति मंधाना

पहली बार एक ही देश के खिलाड़ी बने विजेता

बुमराह ने भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और अफगानिस्तान के रहमानुल्लाह गुरबाज को पछाड़कर यह खिताब जीता जबकि मंधाना ने इंग्लैंड की माइया बाउचर और श्रीलंका की विस्मी गुणारत्ने को पीछे छोड़कर महिलाओं का पुरस्कार जीता। आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ अवार्ड के इतिहास में पहली बार एक ही देश के खिलाड़ियों ने ये पुरस्कार जीतने के कारनामा किया है। साल 2021 में इस अवार्ड की शुरुआत हुई थी।

End of Feed