आईसीसी ने मांगी भारत को नंबर वन टेस्ट टीम दिखाने की गलती के लिए माफी, बताया कहां हुई चूक

  • Agency by: Agency
  • Updated Feb 16, 2023, 06:15 PM IST

आईसीसी ने भारतीय टीम से तकनीकी गड़बड़ी की वजह से रैकिंग में भूलवश नंबरवन टेस्ट टीम दिखाने के लिए माफी मांगी है। बताया कैसे और कहां हुई चूक।

दुबई: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने उस तकनीकी गड़बड़ी के लिये माफी मांगी है जिसमें बुधवार को पुरूष टेस्ट टीम रैंकिंग में भारत ने आस्ट्रेलिया को हटाकर नंबर एक स्थान हासिल कर लिया था। हालांकि कुछ घंटों के बाद आईसीसी ने एक और अपडेट की हुई सूची जारी की जिसमें रोहित शर्मा की अगुआई वाली टीम फिर से दूसरे नंबर पर खिसक गयी।

Indian-cricket-team

भारतीय क्रिकेट टीम

तकनीकी गलती के कारण नंबर वन बनी टीम इंडिया

इससे यह प्रतीत हुआ कि रोहित की टीम ने नागपुर में पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया पर पारी और 132 रन की जीत कुछ समय के लिये शीर्ष स्थान हासिल किया था। गुरुवार को हालांकि खेल की वैश्विक संचालन संस्था ने अपनी गलती स्वीकार की और एक बयान में कहा,'आईसीसी स्वीकार करता है कि 15 फरवरी 2023 को कुछ समय के लिए भारत को तकनीकी गलती के कारण आईसीसी की वेबसाइट पर नंबर एक टेस्ट टीम दिखा दिया गया था। किसी भी तरह की असुविधा के लिये हमें खेद है।'

ऑस्ट्रेलिया पहले पायदान पर है कायम

इसके अनुसार, 'ऑस्ट्रेलियाई टीम जिम्बाब्वे की वेस्टइंडीज के खिलाफ दो मैचों की श्रृंखला के बाद के ताजा अपडेट के बाद आईसीसी टेस्ट टीम रैंकिंग में शीर्ष पर कायम है। आस्ट्रेलिया 17 जनवरी को शुक्रवार से दिल्ली में भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट में नंबर एक टीम के तौर पर उतरेगा जिसमें उसमें 126 रेटिंग अंक हैं जिससे वह भारत के 115 अंक से 11 अंक ऊपर है।'

बयान के अनुसार, भारत आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप 2021-23 के फाइनल में जगह बनाने की कोशिश में जुटा है। आस्ट्रेलिया भी इसके फाइनल में जगह बनाने की दौड़ में है जो सात से 11 जून तक लंदन के द ओवल में खेला जायेगा।'

End of Feed