शेफाली वर्मा को आईसीसी की फटकार, आचार संहिता उल्लंघन का मामला

जिम्बाब्वे के खिलाफ शानदार फॉर्म में चल रहे शेफाली वर्मा को आईसीसी ने झटका दिया है। दूसरे टी20 मुकाबले के दौरान हुए एक इंसिडेंट में उन्हें आचार संहिता उल्लंघन का दोषी पाया गया है।

भारतीय उपकप्तान शेफाली वर्मा को जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में एक कैच छूटने के बाद हताशा में मैदान पर गेंद जमीन पर फेंकने के कारण आधिकारिक तौर पर फटकार लगाई गई। रायपुर में रविवार को भारत की नौ विकेट से जीत के दौरान 22 वर्ष की शेफाली को आईसीसी आचार संहिता के लेवल एक के उल्लंघन का दोषी पाया गया। उन्हें खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ के लिये आईसीसी की आचार संहिता की धारा 2.2 के उल्लंघन का दोषी पाया गया है जो किसी अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान क्रिकेट के उपकरणों या कपड़ों, मैदान के उपकरणों, या साजो सामान के दुरूपयोग से संबंधित है। आईसीसी की विज्ञप्ति के अनुसार उन पर एक डिमेरिट अंक भी लगाया गया है।

Shafalai Verma

शेफाली वर्मा (साभार-X)

पिछले 24 महीनों में यह शेफाली का दूसरा बड़ा अपराध है। यह घटना 18 अक्टूबर, रविवार को रायपुर में भारत और जिम्बाब्वे के बीच खेले गए दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच की पहली पारी के 12वें ओवर में घटी। श्री चरणी की गेंद पर मिड ऑफ पर चिपो मुगेरी-तिरिपानो को गिराने के बाद, शैफाली वर्मा ने हताशा में गेंद को जमीन पर फेंक दिया। वर्मा ने अपराध स्वीकार कर लिया और अमीरात आईसीसी इंटरनेशनल पैनल के मैच रेफरी जीएस लक्ष्मी द्वारा प्रस्तावित दंड को भी मान लिया, इसलिए औपचारिक सुनवाई की कोई आवश्यकता नहीं है।

End of Feed