IND vs NZ Final: खिताबी भिड़ंत से पहले बोले कीवी कप्तान, इस वजह से कड़ी चुनौती पेश करेगी टीम इंडिया

न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर ने भारत के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी के खिताबी मुकाबले से पहले कहा है कि मैच चुनौती पूर्ण होगा क्योंकि भारतीय टीम दुबई की परिस्थितियों से अच्छी तरह वाकिफ है।

दुबई: न्यूजीलैंड के कप्तान मिशेल सैंटनर ने कहा कि भारतीय टीम के परिस्थितियों से अच्छी तरह वाकिफ होने के कारण रविवार को होने वाला चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल मैच चुनौती पूर्ण बन गया है लेकिन उन्हें विश्वास है कि उनकी टीम परिस्थितियों से जल्द से जल्द सामंजस्य बिठाने में सफल रहेगी। न्यूजीलैंड ने 2000 से आईसीसी का कोई टूर्नामेंट नहीं जीता है। उसने 2000 में कीनिया में खेले गए चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में भारत को हराया था।

Mitchell Santner

न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर

भारतीय टीम पेश करेगी कड़ी चुनौती

सैंटनर ने मैच की पूर्व संध्या पर संवाददाताओं से कहा, 'हम जानते हैं कि भारत कड़ी चुनौती पेश करेगा। वे शानदार क्रिकेट खेल रहे हैं और यहां की परिस्थितियों से भी अच्छी तरह वाकिफ हैं।' उन्होंने उम्मीद जताई कि भारत के खिलाफ कुछ दिन पहले यहां मैच खेलने का उनकी टीम को भी फायदा मिलेगा। सैंटनर ने कहा,'मेरा मानना है कि भारत के खिलाफ कुछ दिन पहले यहां मैच खेलने से हमें भी मदद मिलेगी लेकिन यह नॉकआउट मैच है और जो भी टीम बेहतर प्रदर्शन करेगी वह विजेता बनेगी।'

End of Feed