IND vs NZ: इनके इशारों पर होगा वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल, देखें ऑफिशियल्स की लिस्ट

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 13, 2023, 08:19 PM IST

IND vs NZ: वर्ल्ड कप 2023 की सेमीफाइनलिस्ट टीम तय हो गई है। इस नॉकआउट मुकाबले के लिए ICC ने ऑफिशियल्स की घोषणा कर दी है। पहाल सेमीफाइनल मुकाबला भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच जबकि दूसरा सेमीफाइनल मुकाबले साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाएगा।

रोड टकर और रिचर्ड इलिंगवर्थ भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले पहले सेमीफाइनल में मैदानी अंपायर होंगे जबकि ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाले अंतिम चार के दूसरे मुकाबले में नितिन मेनन और रिचर्ड कैटलब्रो यह भूमिका निभाएंगे। पहला सेमीफाइनल मुंबई में 15 नवंबर जबकि दूसरा कोलकाता में 16 नवंबर को खेला जाएगा।

India vs New Zealand

भारत बनाम न्यूजीलैंड (वर्ल्ड कप का पहला सेमीफाइनल)

भारत और न्यूजीलैंड के बीच 2019 में हुए विश्व कप सेमीफाइनल में भी इलिंगवर्थ मैदानी अंपायर थे। ओल्ड ट्रैफर्ड पर मौसम से प्रभावित यह मुकाबला दो दिन चला था और इसे न्यूजीलैंडने 18 रन से जीता था। टकर ने इस मैच में तीसरे अंपायर की भूमिका निभाई थी। भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाला सेमीफाइनल टकर का 100वां एकदिवसीय मुकाबला होगा। इस मैच में जोएल विल्सन तीसरे अंपायर, एड्रियन होल्डस्टॉक चौथे अंपायर और एंडी पाइक्राफ्ट मैच रैफरी की भूमिका निभाएंगे।

End of Feed