ODI World Cup 2023 Final: ICC ने किया खिताबी मुकाबले के लिए अंपायरों के नाम का ऐलान, इनको मिली फील्ड अंपायर की जिम्मेदारी

ODI World Cup 2023 Final, ICC Announce Match Officials, IND vs AUS: वनडे वर्ल्ड कप 2023 का खिताबी मुकाबला 19 नवंबर 2023 को दुनिया के सबसे बड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके लिए आईसीसी ने फील्ड अंपायर, थर्ड अंपायर सहित अन्य अधिकारियों के नाम का ऐलान कर दिया है।

ODI World Cup 2023 Final, ICC Announce Match Officials, IND vs AUS: 46 दिन, 48 मैच और 10 टीमों के बीच का रोमांच अब अपने अंतिम स्तर पर पहुंच चुका है। भारत की मेजबानी में 5 अक्टूबर को वनडे वर्ल्ड कप का आगाज हुआ था। अब 19 नवंबर को टूर्नामेंट का खिताबी मुकाबला खेला जाएगा। यह रोमांचक मुकाबला अहमदा बाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस खिताबी मुकाबले में मेजबान भारत का सामना पांच बार की वर्ल्ड चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया से होगा। इस मुकाबले को लेकर आईसीसी ने अंपायरों के नाम का ऐलान कर दिया है। इसमें फील्ड अंपायर के अलावा थर्ड अंपायर और फाइनल के लिए अन्य अधिकारियों के नाम की घोषणा करन दी है।

IND vs AUS, ODI World Cup 2023 Final

भारत और ऑस्ट्रेलया क्रिकेट टीम के खिलाड़ी।

फील्ड अंपायर होंगे इंग्लैंड के इलिंगवर्थ और कैटलबोरो

वनडे वर्ल्ड कप के खिताबी मुकाबले में इंग्लैंड के रिचर्ड इलिंगवर्थ और रिचर्ड कैटलबोरो को बड़ी जिम्मेदारी मिली है। रिचर्ड इलिंगवर्थ और रिचर्ड कैटलबोरो रविवार को होने वाले वनडे वर्ल्ड कप 2023 के खिताबी मुकाबले में फील्ड अंपारिंग करेंगे। कैटलबोरो 2015 वर्ल्ड कप फाइनल में भी अंपायरिंग कर चुके हैं। यह उनका दूसरा मौका होगा। 2015 में उनके साथ दूसरे अंपायर कुमार धर्मसेना थे। मेजबान देश 2011 में अपनी सरजमीं पर जीते गये खिताब की उपलब्धि को दोहराना चाहेगा।

End of Feed