IND vs ENG: रविचंद्रन अश्विन ने बताया, इन तीन बल्लेबाजों को गेंदबाजी करने में आता है मजा

  • Agency by: Agency
  • Updated Mar 5, 2024, 06:56 PM IST

रविचंद्रन अश्विन ने अपने 100वें टेस्ट से पहले बताया है कि उन्हें इन तीन बल्लेबाजों के खिलाफ गेंदबाजी करने में आता है सबसे ज्यादा मजा।

धर्मशाला: भारत के स्टार ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने अपने 100वें टेस्ट मैच से दो दिन पहले उन खिलाड़ियों को याद किया जिनके साथ मैदानी जंग में उन्हें मजा आता है। इंग्लैंड के बल्लेबाज जो रूट ने पांचवें और अंतिम टेस्ट मैच से पूर्व अश्विन की जमकर प्रशंसा की थी और अब भारतीय स्पिनर ने भी अपने इस प्रतिद्वंद्वी की सराहना की।

R Aswhin

रविचंद्रन अश्विन

रूट, स्मिथ और विलियमसन ने किया अच्छे प्रदर्शन के लिए प्रेरित

अश्विन ने कहा कि रूट के अलावा स्टीव स्मिथ और केन विलियमसन ने उन्हें अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा,'मुझे स्टीव स्मिथ, केन विलियमसन और जो रूट को गेंदबाजी करना पसंद है। वह अभी दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में शामिल हैं।'

End of Feed