हरमनप्रीत कौर ने तोड़ा रोहित शर्मा का रिकॉर्ड, ये रिकॉर्ड हासिल करने वाली पहली खिलाड़ी बनीं

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Feb 20, 2023, 10:45 PM IST

Harmanpreet Kaur record: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने सोमवार को मैदान पर उतरते ही एक नया इतिहास रच दिया। महिला टी20 विश्व कप में भारत-आयरलैंड मुकाबले में हरमनप्रीत कौर ने ये रिकॉर्ड बनाया और रोहित शर्मा को पीछे छोड़ते हुए एक नया मुकाम हासिल कर लिया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • भारतीय महिला क्रिकेट कप्तान हरमनप्रीत कौर का कमाल
  • हरमनप्रीत कौर ने रोहित शर्मा को भी पीछे छोड़ा
  • सर्वाधिक टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाली खिलाड़ी

Harmanpreet Kaur record, Rohit Sharma, INDW vs IREW: आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2023 में सोमवार को भारतीय महिला क्रिकेट टीम की टक्कर आयरलैंड महिला क्रिकेट टीम से हुई। इस मुकाबले में मैदान पर उतरते ही भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। इस कड़ी में उन्होंने टीम इंडिया के दिग्गज क्रिकेटर रोहित शर्मा को भी पीछे छोड़ दिया है।

Harmanpreet Kaur registers record for playing most T20I matches

हरमनप्रीत कौर (AP)

हरमनप्रीत कौर ने आयरलैंड के खिलाफ मैच में मैदान पर कदम रखते ही बड़ी उपलब्धि अपने नाम दर्ज कर ली है। हरमनप्रीत अब पहली ऐसी खिलाड़ी बन गई हैं जिन्होंने 150 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेलने का गौरव हासिल किया है। आयरलैंड के खिलाफ मुकाबला हरमनप्रीत के टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का 150वां मैच है।

End of Feed