IND vs NZ 2nd ODI: वाह! फॉलो-थ्रू में हार्दिक पांड्या ने लपका एक हाथ से शानदार कैच [VIDEO]

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Jan 21, 2023, 04:34 PM IST

Hardik pandya: हार्दिक पांड्या ने रायपुर में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए सीरीज के दूसरे वनडे में शानदार गेंदबाजी करते हुए 2 विकेट चटकाए। डेवोन कॉन्वे का अपनी ही गेंद पर फॉलो थ्रू में एक हाथ से बेहतरीन कैच लपककर हार्दिक ने प्रशंसकों के दिल जीत लिए।

रायपुर:न्यूजीलैंड के खिलाफ रायपुर में खेले जा रहे सीरीज के दूसरे वनडे में भारतीय गेंदबाजों ने कहर बरपाते हुए पूरी टीम को 34.3 ओवर में महज 108 रन पर ढेर कर दिया। भारतीय पेसर्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए महज 15 रन पर कीवी टीम को पांच बल्लेबाजों को पवेलियन वापस भेज दिया था। इसके बाद निचले क्रम के बल्लेबाज थोड़ी देर पिच पर टिके और टीम को टीम को 108 रन के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने में सफल रहे।

Hardik-pandya

रायपुर में डेवोन कॉन्वे का कैच लपकते हार्दिक पांड्या(साभार AP)

फॉलो थ्रू पर एक हाथ से लपका कैच

इसी दौरान पॉवरप्ले के आखिरी ओवर में गेंदबाजी करने आए हार्दिक पांड्या ने अपनी ही गेंद पर डेवोन कॉन्वे का शानदार कैच लपका। हार्दिक ने फुल लेंथ की गेंद डाली जिसे कॉन्वे ने स्ट्रेट शॉट खेला लेकिन वो उसे नीचे नहीं रख पाए। ऐसे में हार्दिक ने फॉलो थ्रू में तेजी दिखाते हुए बांए हाथ से कैच लपक लिया।

हार्दिक ने की कसी हुई गेंदबाजी

टीम के उपकप्कान हार्दिक के लिए इस कैच को देखकर हर भारतीय टीम के सदस्यों के साथ मैदान पर मौजूद दर्शक भी झूम उठे। इसके साथ ही न्यूजीलैंड का स्कोर 9.4 ओवर में 15 रन पर 4 विकेट हो गया। इसके बाद पूरी कीवी टीम 108 रन पर जल्दी ही ढेर हो गई। कसी हुई गेंदबाजी करते हुए मैच में 6 ओवर में तीन मेडन सहित 16 रन देकर दो विकेट अपने नाम किए। कॉन्वे के अलावा हार्दिक ने मिचेल सेंटनर(27) को शिकार बनाया। सेंटरन हार्दिक की गेंद पर बोल्ड हो गए।

End of Feed