T20 World Cup 2024: पाकिस्तान के खिलाफ महा-मुकाबले से पहले हार्दिक पांड्या ने भरी हुंकार, टीम के गेंदबाजों पर जताया भरोसा

  • Agency by: भाषा
  • Updated Jun 6, 2024, 07:49 PM IST

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने आयरलैंड के खिलाफ जीत के बाद टीम के गेंदबाजी आक्रमण पर भरोसा जताया है। पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में भारतीय टीम का दिन होने की उम्मीद की है।

न्यूयॉर्क: भारत के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या ने कहा कि जसप्रीत बुमराह की अगुवाई वाले गेंदबाजी आक्रमण में काफी अनुभव और ईमानदारी है तथा उन्हें विश्वास है कि टी20 विश्व कप में वे अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे। भारत ने बुधवार को आयरलैंड को 8 विकेट से हराकर विश्व कप में अपने अभियान का शानदार आगाज किया।

Arshdeep singh and Hardik Pandya

अर्शदीप सिंह और हार्दिक पांड्या

अनुभवी है हमारा गेंदबाजी आक्रमण

हार्दिक ने बीसीसीआई टीवी से कहा,टहमें आज बताया गया कि हमारी टीम के पास कुल 892 टी20 मैच खेलने का अनुभव है जो बहुत अधिक है। इस तरह से हमारे पास काफी अनुभव है विशेष कर गेंदबाजी में जिसमें हमारे पास जसप्रीत बुमराह जैसा गेंदबाज है जो अभी नंबर एक गेंदबाज है। हमारे पास मोहम्मद सिराज है जिसने हाल के बरसों में शानदार प्रदर्शन किया है। हमारे पास अर्शदीप सिंह है जो पिछले दो विश्व कप में खेल चुका है और उसने शानदार प्रदर्शन किया है तथा उनके खेल में लगातार सुधार होता जा रहा है। हमारे गेंदबाजी कोर ग्रुप में काफी अनुभव और काफी ईमानदारी है। हमें आज (बुधवार) विकेट से भी काफी मदद मिली।'

End of Feed