Gambhir Celebration Video: गंभीर दिख रहे गौतम को सुनील नरेन ने हंसा दिया, वीडियो हुआ वायरल

Gambhir Celebration Video: पूरे मैच के दौरान गंभीर रहे केकेआर के मेंटॉर गौतम को आखिरकार सुनील नरेन ने हंसा दिया। हैदराबाद को हराने के बाद जब टीम के खिलाड़ी एक दूसरे को शुभकामना दे रहे थे तभी नरेन ने गंभीर को हंसा दिया।

KEY HIGHLIGHTS
  • केकेआर बनी आईपीएल 2024 की चैंपियन
  • सुनील नरेन और गंभीर का वीडियो हुआ वायरल
  • दोनों ने एक दूसरे को किया सेलिब्रेट

Gambhir Celebration Video: कोलकाता नाईट राइडर्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 8 विकेट से हराकर तीसरी बार आईपीएल की ट्रॉफी उठा ली। चेपॉक में खेले गए फाइनल मुकाबले में केकेआर के सामने 114 रन का आसान लक्ष्य था, जिसे उसने 2 विकेट खोकर 57 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया। केकेआर की ओर से वेंकटेश अय्यर ने नाबाद 52 रन की पारी खेली। बतौर मेंटॉर गंभीर ने केकेआर को 10 साल के लंबे इंतजार के बाद आईपीएल चैंपियन बना दिया। अपने इमोशन को छुपाकर रखने वाले गंभीर भी जीत के बाद खुद को रोक नहीं पाए।

cricket news hindi, खेल समाचार, sports news in hindi

सुनील नरेन और गौतम गंभीर (साभार-Screengrab)

नरेन ने गंभीर दिख रहे गौतम को हंसाया

End of Feed