GT vs RR Qualifier 2 Highlights: वैभव सूर्यवंशी का टूटा दिल, राजस्थान को हराकर IPL फाइनल में पहुंची गुजरात
शुभमन गिल की कप्तानी पारी
गुजरात टाइटंस ने 214 रन का बड़ा टारगेट आसानी से चेज कर लिया और फाइनल में जगह बना ली। एक बार फिर टीम की जीत की नींव ओपनिंग जोड़ी ने रखी। पिछले दो सीजन में गिल और साई सुदर्शन न जाने कितनी बार ऐसा कर चुके हैं। नॉकआउट मैच में सामने जोफ्रा आर्चर जैसे गेंदबाज थे। लेकिन गिल-सुदर्शन ने डिफेंस करने की बजाय अटैक करना चुना। शुरू के ओवर निकालने के बाद फिर उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। पावरप्ले में 69 रन बने और गुजरात मैच में आगे निकल गई। इसके बाद मिडिल ओवर्स में गिल ने गियर बदला। उन्होंने कुछ कमाल के शॉट्स खेले और मैच पूरी तरह राजस्थान से छीन लिया। गिल ने शानदार शतक लगाया और मैच लगभग खत्म ही कर दिया। सुदर्शन का अजीब सिलसिला जारी रहा। वो लगातार दूसरे मैच में हिट विकेट आउट हुए। शतक के तुरंत बाद गिल भी आउट हो गए। लेकिन तब तक राजस्थान का खेल खत्म हो चुका था। आखिर में बटलर, वाशिंगटन और तेवतिया ने आराम से बाकी का काम पूरा किया। गुजरात ने 8 गेंद बाकी रहते मैच जीत लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान को लगा था कि उन्होंने जीतने लायक स्कोर बना लिया है। वैभव सूर्यवंशी की 96 रन की तूफानी पारी की बदौलत टीम 213 तक पहुंची थी। लेकिन गिल की मास्टरक्लास पारी और 167 रन की ओपनिंग साझेदारी राजस्थान पर भारी पड़ गई।
टॉस जीतकर राजस्थान ने चुनी थी बल्लेबाजी
आईपीएल 2026 के क्वालिफायर-2 मुकाबले का टॉस राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। राजस्थान रॉयल्स ने इसके बाद निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट खोकर 214 रन बनाए थे। इसके साथ ही राजस्थान ने गुजरात को जीतने के लिए 215 रनों का टारगेट दिया था। इस मैच में वैभव सूर्यवंशी ने सबसे अधिक 96 रनों की पारी खेली। वह लगातार दूसरे मैच में नर्वस नाइंटीज का शिकार हुए। वैभव के अलावा रवींद्र जडेजा 45 रनों पर नाबाद थे।
वैभव सूर्यवंशी की तूफानी पारी
आईपीएल के इस सत्र में रोज नया इतिहास रच रहे वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर 47 गेंद में 96 रन की पारी खेली और आखिरी ओवर में डोनोवन फरेरा ने राशिद खान को चार छक्के जड़कर गुजरात टाइटंस के खिलाफ दूसरे क्वालीफायर में शुक्रवार को राजस्थान रॉयल्स को छह विकेट पर 214 रन तक पहुंचाया। पिछले क्वालीफायर की तुलना में मैदान में आज ज्यादा भीड़ थी और अधिकांश दर्शक 15 बरस के सूर्यवंशी की बल्लेबाजी देखने आये थे। सूर्यवंशी ने कैगिसो रबाडा और जैसन होल्डर जैसे बेहतरीन गेंदबाजों को दमदार शॉट्स लगाये। दूसरे ओवर में यशस्वी जायसवाल और ध्रुव जुरेल के विकेट गंवाने के बाद सूर्यवंशी ने संभलकर बल्लेबाजी की। मोहम्मद सिराज, रबाडा और प्रसिद्ध कृष्णा उन्हें शरीर पर शॉर्ट लैंग्थ गेंद और बाउंसर डालने के इरादे से ही उतरे थे। लगातार दूसरा मैच इसी पिच पर होने से गेंद बल्ले पर उतनी आसानी से नहीं आ रही थी जैसे एलिमिनेटर में देखा था। शुरूआत में सूर्यवंशी को गेंदबाजों ने खुलकर खेलने नहीं दिया। इसके बावजूद उन्होंने बेखौफ खेल जारी रखा और रबाडा को 153 किमी की रफ्तार से शानदार छक्का जड़ा।
मैच के हालात को देखते हुए चौथे नंबर पर भेजे गए रविंद्र जडेजा (35 गेंद में नाबाद 45) ने तेज गेंदबाजों को खासी नसीहत दी। टेनिस एल्बो से जूझ रहे जडेजा आठवें ओवर में ’रिटायर्ड हर्ट’ हो गए लेकिन डैथ ओवरों में फरेरा की मदद के लिये आये। फरेरा ने 11 गेंद में नाबाद 38 रन बनाये। सूर्यवंशी को 46 के स्कोर पर साइ सुदर्शन ने जीवनदान भी दिया। इसके बाद उन्होंने टूर्नामेंट में छठा अर्धशतक पूरा किया और बीच के ओवरों में जमकर रन बनाये। रबाडा की गेंद हेलमेट पर लगने के बावजूद सूर्यवंशी ने दक्षिण अफ्रीका के इस तेज गेंदबाज को चारों तरफ शॉट्स लगाये। वह शतक की ओर बढ रहे थे लेकिन लगातार दूसरे मैच में चूक गए। पिछले मैच में 97 रन पर आउट होने के बाद इस मैच में 96 रन पर विकेट गंवा बैठे। रबाडा की गेंद पर उन्होंने थर्डमैन में कैच थमाया। गुजरात की टीम रॉयल्स को 200 के भीतर रोक देती लेकिन आखिरी ओवर राशिद को देने का फैसला गलत साबित हुआ। फरेरा ने उन्हें चार छक्के लगाकर इस ओवर में 27 रन निकाले।
टॉस को लेकर हुआ था विवाद
इस मुकाबले में टॉस का सिक्का दो बार उछाला गया। पहली बार जहां राजस्थान के कप्तान टॉस हार गए थे, वहीं दूसरी बार सिक्का उछलने पर वह टॉस जीत गए। दरअसल, गुजरात टाइटन्स के कप्तान शुभमन गिल ने जब सिक्का उछाला तो पहली बार रियान पराग ने 'हेड्स' बोला था और सिक्का 'टेल्स' गिरा था। हालांकि, मैच रेफरी प्रकाश भट्ट का कहना था कि उन्हें कॉल सुनाई नहीं दी। इस वजह से टॉस दोबारा कराना पड़ा। दोबारा सिक्का उछालने पर टॉस रियान पराग ने जीता।
इस मैदान पर खेला जाने वाला छठा मैच
मौजूदा सीजन में मुल्लांपुर के महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में खेला जाने वाला यह छठा मैच था। इससे पहले इस मैदान पर पांच मैच खेले जा चुके हैं। तीन मैच में चेज करने वाली टीम विजयी रही थी। 27 मई को यहां खेले गए एलिमिनेटर मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 47 रन से हराया था। वैभव सूर्यवंशी ने 29 गेंद पर 97 रन की पारी में 12 छक्के जड़कर क्रिस गेल का 59 छक्कों का IPL रिकॉर्ड तोड़ा था। अपने पिछले मुकाबले में राजस्थान ने धमाकेदार बल्लेबाजी के बल पर बड़ा स्कोर खड़ा करने में सफल रहा। वहीं क्वालिफायर 1 में गुजरात को बेंगलुरु के खिलाफ 92 रन से हार मिली थी।
गुजरात टाइटन्स और राजस्थान रॉयल्स की आईपीएल 2026 टीमें (Gujarat Titans vs Rajasthan Royals IPL 2026 Full Squads)
गुजरात टाइटन्स की आईपीएल 2026 की पूरी टीम (Gujarat Titans Full Squad):
शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर, कुमार कुशाग्र, ग्लेन फिलिप्स, राशिद खान, मानव सुथार, निशांत सिंधु, वॉशिंगटन सुंदर, गुरनूर बराड़, अरशद खान, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, कैगिसो रबाडा, रविश्रीनिवासन साई किशोर, जयंत यादव, ईशांत शर्मा, अशोक शर्मा, जेसन होल्डर, टॉम बैंटन, ल्यूक वुड, साई सुदर्शन, एम शाहरुख खान, अनुज रावत, कुलवंत खेजरोलिया, राहुल तेवतिया।
राजस्थान रॉयल्स की आईपीएल 2026 की पूरी टीम (Rajasthan Royals Full Squad):
रियान पराग (कप्तान), ध्रुव जुरेल, डोनोवन फरेरा, लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, रवि सिंह, अमन पेराला, शिमरोन हेटमायर, शुभम दुबे, वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल, रवींद्र जड़ेजा, एडम मिल्ने, ब्रिजेश शर्मा, जोफ्रा आर्चर, कुलदीप सेन, क्वेना मफाका, नांद्रे बर्गर, रवि बिश्नोई और संदीप शर्मा।
GT vs RR, आईपीएल लाइव स्कोर: शुभमन गिल की कप्तानी पारी से जीता गुजरात
गुजरात टाइटंस ने 214 रन का बड़ा टारगेट आसानी से चेज कर लिया और फाइनल में जगह बना ली। एक बार फिर टीम की जीत की नींव ओपनिंग जोड़ी ने रखी। पिछले दो सीजन में गिल और साई सुदर्शन न जाने कितनी बार ऐसा कर चुके हैं।नॉकआउट मैच में सामने जोफ्रा आर्चर जैसे गेंदबाज थे। लेकिन गिल-सुदर्शन ने डिफेंस करने की बजाय अटैक करना चुना। शुरू के ओवर निकालने के बाद फिर उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। पावरप्ले में 69 रन बने और गुजरात मैच में आगे निकल गई। इसके बाद मिडिल ओवर्स में गिल ने गियर बदला। उन्होंने कुछ कमाल के शॉट्स खेले और मैच पूरी तरह राजस्थान से छीन लिया। गिल ने शानदार शतक लगाया और मैच लगभग खत्म ही कर दिया। सुदर्शन का अजीब सिलसिला जारी रहा। वो लगातार दूसरे मैच में हिट विकेट आउट हुए। शतक के तुरंत बाद गिल भी आउट हो गए। लेकिन तब तक राजस्थान का खेल खत्म हो चुका था। आखिर में बटलर, वाशिंगटन और तेवतिया ने आराम से बाकी का काम पूरा किया। गुजरात ने 8 गेंद बाकी रहते मैच जीत लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान को लगा था कि उन्होंने जीतने लायक स्कोर बना लिया है। वैभव सूर्यवंशी की 96 रन की तूफानी पारी की बदौलत टीम 213 तक पहुंची थी। लेकिन गिल की मास्टरक्लास पारी और 167 रन की ओपनिंग साझेदारी राजस्थान पर भारी पड़ गई।GT vs RR, आईपीएल लाइव स्कोर: 5 साल में तीसरी बार फाइनल में पहुंची गुजरात
IPL 2026 के दूसरे क्वालीफायर मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स से मिले 215 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए गुजरात टाइटन्स ने 18.4 ओवरों में 3 विकेट खोकर यह लक्ष्य हासिल कर लिया। इसके साथ ही गुजरात पिछले पांच साल में तीसरा फाइनल खेलने जा रही है।GT vs RR, आईपीएल लाइव स्कोर: जीत की कगार पर पहुंची गुजरात टाइटन्स
IPL 2026 के दूसरे क्वालीफायर मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स से मिले 215 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए गुजरात टाइटन्स ने 18 ओवरों में तीन विकेट खोकर 205 रन बना लिए हैं। गुजरात को अब जीत के लिए 12 गेंदों में सिर्फ 10 रनों की जरूरत है। वहीं उसके 7 विकेट शेष बचे हुए हैं।GT vs RR, आईपीएल लाइव स्कोर: गुजरात को लगा तीसरा झटका
IPL 2026 के दूसरे क्वालीफायर मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स से मिले 215 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए गुजरात टाइटन्स ने अपना तीसरा विकेट गंवा दिए हैं। हालांकि, अब गुजरात के लिए जीत सिर्फ औपचारिकता रह गई है। गुजरात को अब जीत के लिए 17 गेंदों में 14 रनों की जरूरत है।GT vs RR, आईपीएल लाइव स्कोर: गुजरात को जीत के लिए चाहिए 14 रन
IPL 2026 के दूसरे क्वालीफायर मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स से मिले 215 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए गुजरात टाइटन्स ने 17 ओवरों में दो विकेट खोकर 201 रन बना लिए हैं। गुजरात को अब जीत के लिए 18 गेंदों में 14 रनों की जरूरत है।GT vs RR, आईपीएल लाइव स्कोर: शुभमन गिल की शानदार पारी का अंत
जोफ्रा आर्चर की गेंद पर शुभमन गिल LBW आउट हो गए! आखिर आर्चर को विकेट मिला। फुल लेंथ गेंद सीधा स्टंप पर थी, गिल क्रीज में काफी पीछे गए और फ्रंट पैर हटाकर लेग साइड में मारने गए। गेंद चूक गए और सीधा पैड पर लगी, स्टंप की लाइन में। आर्चर ने अपील भी नहीं की और गुस्से में जश्न मनाने लगे। एक शानदार पारी का अंत हो गया और गिल को स्टैंडिंग ओवेशन मिला। आज गिल ने एक भी गलती नहीं की और पूरे समय कंट्रोल में दिखे। सब सोच रहे हैं कि आर्चर को इतनी देर से गेंदबाजी पर क्यों लाया गया? क्या उन्हें पहले लाना चाहिए था?GT vs RR, आईपीएल लाइव स्कोर: सेंचुरी जड़कर आउट हुए शुभमन गिल
IPL 2026 के दूसरे क्वालीफायर मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स से मिले 215 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए गुजरात टाइटन्स ने 15 ओवरों में दो विकेट खोकर 182 रन बना लिए हैं। कप्तान शुभमन गिल 104 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। गुजरात को अब 30 गेंदों में जीत के लिए 33 रनों की जरूरत है।GT vs RR, आईपीएल लाइव स्कोर: शुभमन गिल ने लगाया शतक
रवींद्र जडेजा की गेंद पर शुभमन गिल ने चौका मारकर शतक पूरा किया। कप्तान ने अपना काम बखूबी निभाया। रवि शास्त्री ने कमेंट्री में बताया, "वो ग्राउंड से सिर्फ 30 किलोमीटर दूर रहता है।" गिल के लिए ऐसी पारी खेलने का इससे अच्छा मौका नहीं हो सकता था। शतक पूरा करते ही गिल ने हेलमेट उतारा, दोनों हाथ ऊपर उठाए और तालियों का मजा लिया।GT vs RR, आईपीएल लाइव स्कोर: लगातार दूसरे मैच में हिट विकेट हुए साई सुदर्शन
ब्रिजेश शर्मा की गेंद पर साई सुदर्शन हिट विकेट आउट हो गए! यकीन नहीं होगा, लेकिन सुदर्शन दो मैचों में दूसरी बार हिट विकेट हुए हैं। भीड़ हैरान है। गिल घुटनों के बल बैठ गए। रवि शास्त्री ने कमेंट्री में कहा, "फेविकोल कहां है? ग्लू कहां है?" ये वाकई हैरान करने वाला है। ऑफ स्टंप के बाहर लो फुल टॉस थी, सुदर्शन ने बल्ले का फेस खोला और ऑफ साइड पर स्क्वायर के पीछे कट किया। गेंद पिछले मैच की तरह ही चौके के लिए भाग गई, लेकिन इस बार बल्ला सीधा स्टंप्स पर जाकर गिरा। सुदर्शन के साथ यही दिक्कत दिख रही है - RCB वाले मैच में भी शॉट खेलते वक्त बल्ला हाथ से फिसल गया था और आज भी बल्ले का फेस खोलते ही वही हुआ।GT vs RR, आईपीएल लाइव स्कोर: गुजरात का गिरा पहला विकेट
IPL 2026 के दूसरे क्वालीफायर मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स से मिले 215 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए गुजरात टाइटन्स का 169 के स्कोर पर पहला विकेट गिर गया है। साई सुदर्शन लगातार दूसरे मैच में हिट विकेट होकर पवेलियन लौट गए हैं।GT vs RR, आईपीएल लाइव स्कोर: जीत की तरफ तेजी से बढ़ रही गुजरात
IPL 2026 के दूसरे क्वालीफायर मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स से मिले 215 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए गुजरात टाइटन्स ने 12 ओवरों में बिना विकेट खोए 156 रन बना लिए हैं। कप्तान शुभमन गिल 90 और साई सुदर्शन 53 रन बनाकर खेल रहे हैं।GT vs RR, आईपीएल लाइव स्कोर: गुजरात को जीत के लिए चाहिए मात्र 68 रन
IPL 2026 के दूसरे क्वालीफायर मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स से मिले 215 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए गुजरात टाइटन्स ने बिना विकेट खोए 147 रन बना लिए हैं। कप्तान शुभमन गिल 82 और साई सुदर्शन 52 रन बनाकर खेल रहे हैं।GT vs RR, आईपीएल लाइव स्कोर: गुजरात का स्कोर 8 ओवर में 91 रन
IPL 2026 के दूसरे क्वालीफायर मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स से मिले 215 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए गुजरात टाइटन्स ने 8 ओवरों में बिना विकेट खोए 91 रन बना लिए हैं। कप्तान शुभमन गिल 39 और साई सुदर्शन 40 रन बनाकर खेल रहे हैं।GT vs RR, आईपीएल लाइव स्कोर: गुजरात का स्कोर 4 ओवर में 52 रन
IPL 2026 के दूसरे क्वालीफायर मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स से मिले 215 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए गुजरात टाइटन्स ने 4 ओवरों में बिना विकेट खोए 52 रन बना लिए हैं। कप्तान शुभमन गिल 22 और साई सुदर्शन 20 रन बनाकर खेल रहे हैं।GT vs RR, आईपीएल लाइव स्कोर: गुजरात का स्कोर 2 ओवर में 31 रन
IPL 2026 के दूसरे क्वालीफायर मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स से मिले 215 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए गुजरात टाइटन्स ने दो ओवरों में बिना विकेट खोए 31 रन बना लिए हैं। कप्तान शुभमन गिल 12 और साई सुदर्शन 13 रन बनाकर खेल रहे हैं।GT vs RR, आईपीएल लाइव स्कोर: राजस्थान ने गुजरात को दिया 215 रनों का लक्ष्य
IPL 2026 के दूसरे क्वालीफायर मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटन्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट खोकर 214 रन बनाए। इसके साथ ही राजस्थान ने गुजरात को जीतने के लिए 215 रनों का टारगेट दिया। वैभव सूर्यवंशी ने सबसे अधिक 96 रनों की पारी खेली। वैभव के अलावा रवींद्र जडेजा 45 रनों पर नाबाद रहे।GT vs RR, आईपीएल लाइव स्कोर: लगातार दूसरी बार नर्वस नाइंटीज का शिकार हुए वैभव सूर्यवंशी
वैभव सूर्यवंशी लगातार दूसरी बार नर्वस नाइंटीज का शिकार हुए। पिछले मैच में वह 97 रन बनाकर आउट हुए थे। वहीं इस मैच में वह 96 रन बनाकर कागिसो रबाडा का शिकार बने हैं। इस सीजन वैभव तीसरी बार नर्वस नाइंटीज का शिकार बने हैं।GT vs RR, आईपीएल लाइव स्कोर: 4 रन से शतक से चूके वैभव सूर्यवंशी
कागिसो रबाडा की गेंद पर वैभव सूर्यवंशी 96 रन बनाकर थर्ड मैन पर कैच आउट हो गए। शॉर्ट और ऑफ स्टंप के बाहर थी, सूर्यवंशी ने पिछले मैच की तरह अपर कट खेलने की कोशिश की, लेकिन टाइमिंग ठीक नहीं हुई और गेंद हवा में ऊंची चली गई। तीन फील्डर कैच के लिए दौड़े, लेकिन आखिर में प्रसिद्ध कृष्णा ने कैच पकड़ लिया। वैभव निराश होकर पवेलियन लौटे, मगर ये पारी अब तक के बाकी मैचों से बिल्कुल अलग और काफी परिपक्व थी।GT vs RR, आईपीएल लाइव स्कोर: राजस्थान का स्कोर 17 ओवर में 171 रन
IPL 2026 के दूसरे क्वालीफायर मुकाबले में गुजरात टाइटन्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान ने 17 ओवर में 5 विकेट खोकर 171 रन बना लिए हैं। वैभव सूर्यवंशी 96 और रवींद्र जाडेजा 40 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।GT vs RR, आईपीएल लाइव स्कोर: राजस्थान का स्कोर 16 ओवर में 154 रन
IPL 2026 के दूसरे क्वालीफायर मुकाबले में गुजरात टाइटन्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान ने 16 ओवर में 5 विकेट खोकर 154 रन बना लिए हैं। वैभव सूर्यवंशी 83 और रवींद्र जाडेजा 36 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।GT vs RR, आईपीएल लाइव स्कोर: राजस्थान की पारी का 15 ओवर समाप्त
IPL 2026 के दूसरे क्वालीफायर मुकाबले में गुजरात टाइटन्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स ने 15 ओवरों में 5 विकेट खोकर 138 रन बना लिए हैं। वैभव सूर्यवंशी 67 और रवींद्र जाडेजा 36 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।GT vs RR, आईपीएल लाइव स्कोर: 13वें ओवर में राजस्थान को लगा 5वां झटका
13वें ओवर में 118 रन के स्कोर पर राजस्थान ने अपना 5वां विकेट गंवा दिया। जोफ्रा आर्चर 7 रन बनाकर आउट हुए।GT vs RR, आईपीएल लाइव स्कोर: 109 के स्कोर पर राजस्थान को लगा चौथा झटका
109 रन के स्कोर पर राजस्थान ने अपना चौथा विकेट गंवा दिया। दसुन शनाका 9 गेंद में 3 रन बनाकर जेसन होल्डर का शिकार बने हैं। वैभव सूर्यवंशी अब भी नाबाद हैं और 27 गेंद में 47 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।GT vs RR, आईपीएल लाइव स्कोर: राजस्थान के कप्तान पराग हुए आउट
जेसन होल्डर की गेंद पर राजस्थान के कप्तान रियान पराग आउट होकर पवेलियन लौट चुके हैं। राजस्थान का तीसरा विकेट पराग के रूप में गिरा। उनका कैच कागिसो रबाडा ने लपका। जेसन होल्डर की पैड पर फुल लेंथ गेंद को पराग ने फ्लिक शॉट खेला। वह इस गेंद पर छक्का लगाना चाहते थे। इस पर उनकी टाइमिंग भी अच्छी हुई, लेकिन गेंद को दूरी नहीं मिली और कागिसो रबाडा ने डीप मिड-विकेट पर आराम से कैच लपक लिया।GT vs RR, आईपीएल लाइव स्कोर: राजस्थान का स्कोर 9 ओवर में 100 रन
IPL 2026 के दूसरे क्वालीफायर मुकाबले में गुजरात टाइटन्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान ने 9 ओवर में दो विकेट खोकर 100 रन बना लिए हैं। वैभव सूर्यवंशी 41 और रियान पराग 11 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।GT vs RR, आईपीएल लाइव स्कोर: रिटायर्ड हर्ट होकर वापस लौटे जडेजा
पता नहीं क्या हुआ, लेकिन ओवर के बीच में रवींद्र जडेडा को मेडिकल मदद लेनी पड़ी और अब वो रिटायर्ड हर्ट होकर बाहर जा रहे हैं। राजस्थान उम्मीद करेगा कि कुछ गंभीर न हो, क्योंकि आज रात उन्हें बाद में जडेजा की गेंदबाजी की जरूरत पड़ सकती है। पराग नए बल्लेबाज के रूप में क्रीज पर आए हैं।GT vs RR, आईपीएल लाइव स्कोर: राजस्थान का स्कोर 8 ओवर में 82 रन
IPL 2026 के दूसरे क्वालीफायर मुकाबले में गुजरात टाइटन्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान ने 8 ओवर में दो विकेट खोकर 82 रन बना लिए हैं। वैभव सूर्यवंशी 34 और रवींद्र जाडेजा 34 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।GT vs RR, आईपीएल लाइव स्कोर: मेच्योर बल्लेबाज की तरह नजर आ रहे वैभव सूर्यवंशी
IPL 2026 के दूसरे क्वालीफायर मुकाबले में गुजरात टाइटन्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान ने 7 ओवर में दो विकेट खोकर 76 रन बना लिए हैं। वैभव सूर्यवंशी 34 और रवींद्र जाडेजा 29 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। वैभव इस मैच में पूरी मेच्योरिटी के साथ बल्लेबाजी कर रहे हैं।GT vs RR, आईपीएल लाइव स्कोर: राजस्थान का स्कोर पावरप्ले में 70 रन
IPL 2026 के दूसरे क्वालीफायर मुकाबले में गुजरात टाइटन्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान ने 6 ओवर में दो विकेट खोकर 70 रन बना लिए हैं। वैभव सूर्यवंशी 31 और रवींद्र जाडेजा 26 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।GT vs RR, आईपीएल लाइव स्कोर: राजस्थान की पारी 50 के हुई पार
IPL 2026 के दूसरे क्वालीफायर मुकाबले में गुजरात टाइटन्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान का स्कोर 5 ओवर में दो विकेट खोकर 54 रन हो चुका है। वैभव सूर्यवंशी 31 और रवींद्र जाडेजा 10 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।GT vs RR, आईपीएल लाइव स्कोर: वैभव सूर्यवंशी का कहर जारी
IPL 2026 के दूसरे क्वालीफायर मुकाबले में गुजरात टाइटन्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान ने 4 ओवर में दो विकेट खोकर 45 रन बना लिए हैं। वैभव सूर्यवंशी एक छोर से 27 रन बनाकर कहर बरपा रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ जडेजा भी 5 रन बनाकर क्रीज पर खड़े हैं।GT vs RR, आईपीएल लाइव स्कोर: राजस्थान का स्कोर 3 ओवर में 34 रन
IPL 2026 के दूसरे क्वालीफायर मुकाबले में गुजरात टाइटन्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान ने तीन ओवर में दो विकेट खोकर 34 रन बना लिए हैं। वैभव सूर्यवंशी 17 और रवींद्र जडेजा 4 रन बनाकर खेल रहे हैं।GT vs RR, आईपीएल लाइव स्कोर: कागिसो रबाडा ने जुरेल को किया आउट
कागिसो रबाडा की गेंद पर ध्रुव जुरेल आउट हो गए। उनका कैच शुभमन गिल ने लपका। कागिसो का इस IPL में पावरप्ले के दौरान उनका 19वां विकेट। रॉयल्स की अब खराब शुरुआत हो गई है। गुड लेंथ गेंद थी जो लेग साइड की तरफ सीधी हो रही थी। जुरेल के लिए ऑन-ड्राइव खेलने के लिए गेंद फुल नहीं थी, शॉट लगाते समय बल्ला घूम गया और बल्ले का मोटा किनारा लगकर गेंद हवा में उठ गई। गिल मिड-ऑफ से पीछे की तरफ दौड़े, गेंद पर नजर रखी और आसान कैच पकड़ लिया।GT vs RR, आईपीएल लाइव स्कोर: राजस्थान का दूसरा विकेट भी गिरा
IPL 2026 के दूसरे क्वालीफायर मुकाबले में गुजरात टाइटन्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान ने दूसरे ओवर में अपना दूसरा विकेट गंवा दिया है। जायसवाल के बाद ध्रुव जुरेल भी आउट होकर पवेलियन लौट चुके हैं।GT vs RR, आईपीएल लाइव स्कोर: पहले ओवर में राजस्थान का स्कोर 3 रन
IPL 2026 के दूसरे क्वालीफायर मुकाबले में गुजरात टाइटन्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान ने पहले ओवर में एक विकेट खोकर तीन रन बनाए। वैभव सूर्यवंशी और ध्रुव जुरेल क्रीज पर मौजूद हैं। जायसवाल 1 रन बनाकर आउट होकर पवेलियन लौट चुके हैं।GT vs RR, आईपीएल लाइव स्कोर: सूर्यवंशी ने सिंगल से खोला खाता
IPL 2026 के दूसरे क्वालीफायर मुकाबले में गुजरात टाइटन्स के खिलाफ 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने मोहम्मद सिराज की गेंद पर सिंगल से खाता खोला। यह उनकी दूसरी गेंद थी।GT vs RR, आईपीएल लाइव स्कोर: पहली गेंद पर यशस्वी ने लिया सिंगल
यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी क्रीज पर हैं। यशस्वी जायसवाल ने मोहम्मद सिराज की पहली गेंद पर सिंगल लिया।GT vs RR, आईपीएल लाइव स्कोर: IPL 2026 में पिछले 7 में से 6 पहले बैटिंग करने वाली टीम जीती
IPL 2026 के शुरुआत में सभी टीमें टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला करती थीं। हालांकि, आखिरी सात मैचों की बात करें तो उसमें से छह मैच पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीते हैं। इस मुकाबले में राजस्थान पहले बल्लेबाजी करेगी।GT vs RR, आईपीएल लाइव स्कोर: क्यों दो बार कराना पड़ा टॉस
रॉजस्थान और गुजरात मैच में टॉस को लेकर थोड़ा विवाद हो गया। जब गुजरात के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस फेंका तो रियान पराग ने 'हेड्स' बोला, लेकिन सिक्का 'टेल्स' गिरा। हालांकि, मैच रेफरी प्रकाश भट्ट ने कहा कि उन्हें कॉल सुनाई नहीं दी और टॉस दोबारा कराना पड़ा। दोबारा टॉस रियान पराग ने जीता। क्या ये रॉयल्स के लिए किस्मत का साथ था?GT vs RR, आईपीएल लाइव स्कोर: कैसी है गुजरात टाइटन्स की प्लेइंग-11
गुजरात टाइटंस प्लेइंग 11: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राशिद खान, रविश्रीनिवासन साई किशोर, कैगिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराजएशियन गेम्स 2026 में भारत को छठा गोल्ड, 4×400 मीटर रिले में बेटियों ने लहराया तिरंगा
CSK को मिला नया बॉलिंग कोच, जहीर खान के बाद सपोर्ट स्टाफ में एक और गेंदबाज की एंट्री
मैच से पहले मां कामाख्या की शरण में टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर (वीडियो)
28 साल बाद दोहराएगा इतिहास, एक ही दिन उतरेगी दो टीम टीम इंडिया-एक में गोल्ड तो दूसरे में दांव पर वनडे सीरीज
उम्मीद से भर देगी, उधार की बंदूक से टिन के डब्बे पर निशाना लगाने वाली निरू ढांडा की गोल्डन जर्नी
© 2026 Times Horizon Private Limited
