LSG vs GT: मुकाबले से पहले दुनिया का सबसे फिट प्लेयर हुआ आईपीएल से बाहर

LSG vs GT: लखनऊ के खिलाफ मुकाबले से पहले गुजरात टाइटंस की टीम को बड़ा झटका लगा है। इस मुकाबले से पहले कीवी बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स ने टीम छोड़ दी है। हैदराबाद के खिलाफ मच के दौरान फील्डिंग करते वक्त उन्हें चोट लग गई थी। फिलिप्स की गिनती सबसे फिट खिलाड़ियों में से होती है।

LSG vs GT: जीत के रथ पर सवार गुजरात टाइटंस (GT) को लखनऊ सुपर जायंट्स के अहम मुकाबले से पहले बड़ा झटका लगा है। दरअसल एक ऐसे खिलाड़ी जिसकी गिनती दुनिया के सबसे फिट खिलाड़ियों में से होती है, चोट के कारण आईपीएल से बाहर हो गए हैं। क्रिकबज की एक रिपोर्ट के अनुसार लखनऊ के खिलाफ मुकाबले से पहले कीवी खिलाड़ी ग्लेन फिलिप्स ने टीम छोड़ दी है। हालांकि, फिलिप्स इस सीज़न में गुजरात के लिए कोई मैच नहीं खेला, लेकिन SRH के खिलाफ़ मैच में वह बतौर सब्सीट्यूट मैदान में उतरे थे। फील्डिंग के दौरान उन्हें चोट लग गई थी और उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा था।

glenn Philips Injury Update

ग्लेन फिलिप्स (साभार-GT)

बीसीसीआई जल्द ही फिलिप्स के बाहर होने की आधिकारिक घोषणा कर सकता है। फिलिप्स ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान न्यूजीलैंड के लिए शानदार प्रदर्शन किया था। उनके प्रदर्शन के दम पर कीवी टीम फाइनल तक पहुंची थी। उन्हें मेगा ऑक्शन में जीटी ने 2 करोड़ रुपये में खरीदा था, जोकि उनका बेस प्राइस था।

End of Feed