तय हुआ टीम इंडिया के नए हेड कोच का नाम! ये खिलाड़ी लेगा राहुल द्रविड़ की जगह

गौतम गंभीर की टीम इंडिया के हेड कोच के रूप में ताजपोशी तय हो गई है। केवल आधिकारिक तौर पर इसका ऐलान बीसीसीआई की ओर से करना बाकी है।

KEY HIGHLIGHTS
  • गौतम गंभीर बन सकते हैं टीम इंडिया के नए हेड कोच
  • वीवीएस लक्ष्मण ने दमदारी से नहीं ठोका अपना दावा
  • नाम के ऐलान की औपचारिकता है अब बाकी

मुंबई: साल 2007 और 2011 में वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम के सदस्य रहे सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर की भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच के रूप में ताजपोशी तकरीबन तय हो चुका है। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक राहुल द्रविड़ के उत्तराधिकारी के रूप में गंभीर के नाम का ऐलान अब महज औपचारिकता रह गई है। बीसीसीआई कभी भी उनको कोच बनाए जाने का ऐलान कर सकता है। आईपीएल 2024 के फाइनल में कोलकाता नाइट राइडर्स की खिताबी जीत के बाद बीसीसीआई की सचिव जय शाह और गौतम गंभीर के बीच मुलाकात मैदान पर हुई थी। उसके बाद से ही गंभीर को टीम का नया हेड कोच बनाए जाने की चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया था। कोच पद के लिए आवेदन की अंतिम तारीख 27 मई थी। हालांकि इस बात की पुष्टि अबतक नहीं हो सकी है कि गंभीर ने पद के लिए आवेदन भरा था या नहीं।

Jay Shah and Gautam Gambhir

जय शाह और गौतम गंभीर(साभार Jio/BCCI Screen Grab)

वीवीएस लक्ष्मण नहीं हैं हेड कोच बनने के इच्छुक

पहले माना जा रहा था कि एनसीए के निदेशक वीवीएस लक्ष्मण टीम के नए हेड कोच बन सकते हैं। लेकिन वो इसके लिए इच्छुक नहीं दिख रहे हैं। बीसीसीआई जोर शोर से टीम के हेड कोच की तलाश में जुटा है। राहुल द्रविड़ का कार्यकाल टी20 विश्व कप 2024 के बाद समाप्त हो रहा है। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक गौतम गंभीर भारत के नए हेड कोच के रूप में नई चुनौती के लिए तैयार हैं।

End of Feed