KKR की जीत के बाद गौतम गंभीर के दो ट्वीट हुए वायरल, एक पुराना और एक नया

Gautam Gambhir Tweet On KKR IPL Victory: कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल 2024 के फाइनल मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद पर एकतरफा जीत दर्ज करते हुए अपना तीसरा आईपीएल खिताब जीता। कोलकाता नाइट राइडर्स की इस शानदार जीत के बाद टीम के मेंटर गौतम गंभीर का एक पुराना और एक नया ट्वीट तेजी से वायरल हो रहे हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • आईपीएल 2024 फाइनल में कोलकाता नाइट राइडर्स की शानदार जीत
  • तीसरी बार केकेआर ने जीता आईपीएल खिताब
  • खिताबी जीत के बाद केकेआर मेंटर गौतम गंभीर के दो ट्वीट वायरल

KKR Mentor Gautam Gambhir's Two Tweets Go Viral: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2024) के फाइनल में रविवार रात कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) ने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को शिकस्त देते हुए तीसरी बार आईपीएल खिताब पर कब्जा जमाया। चेन्नई के एम ए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए इस खिताबी मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स की शानदार जीत के बाद टीम के मेंटर गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) के दो ट्वीट वायरल हो गए हैं। एक ट्वीट जो उन्होंने टीम से मेंटर के रूप में जुड़ने के बाद किया था और एक नया ट्वीट है।

Gautam Gambhir Old And New Tweet Go Viral After KKR Title Victory In IPL 2024

गौतम गंभीर के दो ट्वीट हुए वायरल (KKR/X)

कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल 2024 के फाइनल में पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद को कुल 113 रनों पर समेट दिया। जवाब में उतरी केकेआर टीम ने सिर्फ 10.3 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया और हैदराबाद को 8 विकेट से करारी मात देते हुए तीसरी बार इंडियन प्रीमियर लीग चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।

End of Feed