अभी हम रिटायर...चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में खिताबी जीत के बाद संन्यास के सवाल पर रोहित शर्मा ने दिया जवाब

Rohit Sharma On Retirement: टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की खिताबी जीत के बाद संन्यास की अटकलों को सिरे से खारिज कर दिया है। जानिए संन्यास के सवाल पर रोहित शर्मा ने दिया क्या जवाब?

Rohit Sharma On His Retirement: रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड को खिताबी मुकाबले में 4 विकेट से मात देकर चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब अपने नाम कर लिया। फाइनल मैच में जीत के लिए टीम इंडिया को 252 रन का लक्ष्य मिला था जिसे टीम इंडिया न रोहित शर्मा 74(83) रन की कप्तानी पारी की बदौलत 49 ओवर में हासिल कर लिया। यह भारतीय टीम का तीसरा चैंपियंस ट्रॉफी खिताब है। रोहित से पहले टीम इंडिया ने सौरव गांगुली(2002) और एमएस धोनी(2013) की कप्तानी में ये उपलब्धि हासिल की थी।

Rohit Sharma With ICC Champions Trophy 2025

रोहित शर्मा आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के साथ

फ्यूचर में आएगा फ्यूचर प्लान

चैंपियंस ट्रॉफी से पहले रोहित शर्मा और विराट कोहली के वनडे फॉर्मेट से संन्यास को लेकर अकटलें लग रही थीं। ऐसे में मैच के बाद रोहित शर्मा ने इन सभी सभी अटकलों को खारिज कर दिया। रोहित ने संन्यास के सवाल पर जवाब दिया, 'फ्यूचर प्लान फ्यूचर में आएगा। फिलहाल जो चल रहा है वो वैसे ही चलता रहेगा।'

End of Feed