नील वैगनर संन्यास विवाद पर न्यूजीलैंड के धाकड़ बल्लेबाज केन विलियमसन ने तोड़ी चुप्पी

  • Agency by: Agency
  • Updated Mar 6, 2024, 06:30 PM IST

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान केन विलियमसन ने तेज गेंदबाज नील वैगनर पर संन्यास लेने का दबाव डालने के आरोपों को सिरे से खारिज किया है। जानिए उन्होंने क्या कहा?

क्राइस्टचर्च: केन विलियमसन ने बुधवार को पूर्व बल्लेबाज रोस टेलर के इस आरोप को खारिज कर दिया कि न्यूजीलैंड के शीर्ष तेज गेंदबाज नील वैगनर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू मैदान पर दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला शुरू होने से पहले ‘संन्यास लेने के लिए बाध्य’ किया गया था।वैगनर ने वेलिंगटन में पहले टेस्ट की पूर्व संध्या पर अपने अंतरराष्ट्रीय संन्यास की भावनात्मक घोषणा की जब चयनकर्ताओं ने उन्हें बताया कि उन्हें टेस्ट श्रृंखला के दौरान अंतिम एकादश में शामिल नहीं किया जाएगा।

Kane Williamson and Neil Wagner

केन विलियमसन और नील वैगनर

टेलर की टिप्पणियों को नहीं देखा

सैंतीस साल के वैगनर हालांकि पहले टेस्ट में स्थानापन्न क्षेत्ररक्षक के रूप में मैदान में उतरे और कुछ मौकों पर वह ड्रिंक लेकर भी मैदान में गए। इस मैच को न्यूजीलैंड ने 172 रन से गंवाया। मौजूदा कप्तान टिम साउथी के साथ संवाददाताओं को संबोधित करते हुए विलियमसन ने कहा कि उन्होंने टेलर की टिप्पणियों को नहीं देखा है। साउथी और विलियमसम दोनों अपना 100वां टेस्ट खेलेंगे।

End of Feed