IND W vs ZIM W: एक साल में दूसरी बार, वनडे क्रिकेट में स्मृति मंधाना के नाम जुड़ा अनचाहा रिकॉर्ड

भारतीय महिला क्रिकेट टीम और जिम्बाब्वे महिला क्रिकेट टीम के बीच दूसरा वनडे मैच के दौरान कप्तान स्मृति मंधाना के नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हो गया। दूसरे वनडे में भारतीय कप्तान मंधाना 2 गेंद पर बिना खाता खोले पवेलियन लौटीं। भारत ने अपना पहला विकेट महज 1 रन के स्कोर पर गंवा दिया।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय महिला टीम की कप्तान स्मृति मंधाना के नाम वनडे क्रिकेट में एक अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हो गया। वडोदरा में जिम्बाब्वे के खिलाफ वह डक पर आउट हुईं। इसके साथ ही मंधाना वनडे क्रिकेट के एक कैलेंडर ईयर में पहली बार दो बार डक पर आउट हुईं। मंधाना ने दो गेंद का सामना किया और बिना खाता खोले पवेलियन लौट गईं।

Mandhana ODI Duck

एक साल में दूसरी बार डक पर आउट हुई मंधाना। फोटो- BCCI Women

सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर चुकी भारतीय टीम ने दूसरे वनडे मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। मंधाना का यह फैसला उस वक्त गलत साबित होता हुआ दिखा, जब पहले ही ओवर की चौथी गेंद पर कप्तान मंधाना अपना खाता खोले बिना ही आउट हो गईं। नोमवेलो सिबांडा ने उन्हें अपना शिकार बनाया।

End of Feed