EXPLAINED: पाकिस्तान के खिलाफ जीत के बाद अब सेमीफाइनल में कैसे पहुंचेगी भारतीय महिला टीम? जानें समीकरण

Team India Qualification Scenario: भारतीय महिला क्रिकेट टीम का वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2024 में खाता खुल गया है। टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 8 विकेट से मात दे दी है। हालांकि इस जीत के बाद भी भारतीय क्रिकेट टीम की राह मुश्किल है आइए जानते हैं कि टीम सेमीफाइनल में कैसे पहुंच सकती है।

Team India Qualification Scenario: भारतीय महिला टीम ने महिला टी-20 विश्व कप के अपने दूसरे मैच में पाकिस्तान को छह विकेट से हराकर जीत की राह पर वापसी की है। न्यूजीलैंड की महिलाओं के खिलाफ पहला मैच 58 रन से हारने के बाद भारतीय महिलाओं को बड़ा झटका लगा है। इस करारी हार ने भारत के नेट रन रेट को काफी नुकसान पहुंचाया है, लेकिन पाकिस्तान पर जीत उनके लिए एक बड़ी उपलब्धि है। सेमीफाइनल की राह अभी भी आसान नहीं है, लेकिन भारत अब बेहतर स्थिति में है।

indian women cricket team x

भारतीय महिला क्रिकेट टीम (फोटो- X)

न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय महिला टीम अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई और 160-4 का स्कोर बनाने दिया, लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ उन्होंने शानदार गेंदबाजी की और उन्हें 105-8 पर रोक दिया। भारत की ओर से अरुंधति रेड्डी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 19 रन देकर तीन विकेट चटकाए। श्रेयंका पाटिल ने दो विकेट लिए, जबकि रेणुका ठाकुर, दीप्ति शर्मा और आशा शोभना ने एक-एक विकेट लिया।

End of Feed