IND vs PAK: धोनी भी नहीं बदल सकते पाकिस्तान क्रिकेट टीम की किस्मत, पूर्व कप्तान ने की टीम की आलोचना

भारत के खिलाफ हार के बाद चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान का सफर खत्म हो गया। इस हार के बाद हर तरफ टीम की आलोचना हो रही है। पाकिस्तान की पूर्व कप्तान सना मीर ने आलोचना करते हुए टीम के सेलेक्शन पर सवाल उठाया और बड़ी बात कह दी।

IND vs PAK: टूर्नामेंट शुरू होने के केवल 5 दिन बाद ही चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर होने वाली पाकिस्तान टीम को हर तरफ से आलोचना का सामना करना पड़ा रहा है। इस कड़ी में पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान सना मीर भी पीछे नहीं है। उन्होंने पाकिस्तान क्रिकेट टीम को एक अनोखी सलाह दे डाली। उन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी से जल्दी बाहर होने वाली अपने देश की पुरुष टीम की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि यहां तक कि महेंद्र सिंह धोनी जैसा करिश्माई कप्तान भी इस पाकिस्तानी टीम की किस्मत नहीं बदल सकता है।

india vs Pakistan

भारत-पाकिस्तान (साभार-x)

पहले दो मैच में ही बाहर हुआ पाकिस्तान

पाकिस्तान की टीम को अपने पहले दो मैच में न्यूजीलैंड और भारत से हार का सामना करना पड़ा जिससे वह चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंचने की दौड़ से बाहर हो गई। उसे अपने आखिरी मैच में अब बांग्लादेश का सामना करना है।

End of Feed