इंग्लैंड की महिला टीम ने रचा इतिहास, चार्ली डीन की कप्तानी में हासिल किया रिकॉर्ड रन चेज

England Women Record Chase: इंग्लैंड की महिला टीम ने स्टैंड-इन कप्तान चार्ली डीन की अगुवाई में आयरलैंड के खिलाफ पहले वनडे में रिकॉर्ड रन चेज किया। इंग्लैंड ने 281 रन का लक्ष्य 11 ओवर से ज्यादा बाकी रहते ही हासिल कर लिया।

England Women Record Chase: इंग्लैंड महिला टीम ने नए युग की शानदार शुरुआत की है। स्टैंड-इन कप्तान चार्ली डीन की अगुवाई में इंग्लैंड ने आयरलैंड के खिलाफ पहले वनडे में रिकॉर्ड रन चेज करके 6 विकेट से जीत दर्ज की। लेसेस्टर के ग्रेस रोड मैदान पर मंगलवार को इंग्लैंड ने 281 रन का लक्ष्य 11 ओवर से ज्यादा बाकी रहते ही हासिल कर लिया। आयरलैंड ने पहले बैटिंग करते हुए 281/5 का मजबूत स्कोर बनाया था। कप्तान गैबी लुईस ने 69 रन, एमी हंटर ने 62 रन और रेबेका स्टोकेल ने नाबाद 54 रन की पारी खेली। इंग्लैंड की ओर से चार्ली डीन ने गेंद से सबसे अच्छा प्रदर्शन किया और 44 रन देकर 2 विकेट लिए। हालांकि बाकी गेंदबाज थोड़े महंगे साबित हुए।

ENG Women ICC

इंग्लैंड महिला टीम (फोटो साभार- ICC/X)

इंग्लैंड की ओपनिंग जोड़ी ने मचाया धमाल

जवाब में इंग्लैंड की नई ओपनिंग जोड़ी ने धमाल मचा दिया। माइया बाउचियर और सोफिया डंकले ने पहले विकेट के लिए तूफानी साझेदारी की। दोनों ने पावरप्ले का भरपूर फायदा उठाया और उसके बाद भी रुकने का नाम नहीं लिया। माइया ने शानदार शतक जड़ा और 104 रन बनाए, जबकि सोफिया ने 73 रन की तेज पारी खेली। इंग्लैंड ने 281 का लक्ष्य सिर्फ 4 विकेट खोकर चेज कर लिया। यह इंग्लैंड महिला टीम का वनडे इतिहास का सबसे बड़ा सफल रन चेज है। इससे पहले सबसे बड़ा चेज 2023 में ब्रिस्टल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 267/8 था, जब हीथर नाइट और टैमी ब्यूमोंट ने रन बनाए थे। दोनों के रिटायरमेंट के बाद यह नई बैटिंग लाइन-अप का पहला मैच था और टीम ने खुद को साबित कर दिया।

End of Feed