LIVEIND vs ENG T20 Highlights: जेकब बेथल की बदौलत इंग्लैंड ने भारत को दी चार विकेट से मात, सीरीज में ली 0-1 की बढ़त
England Cricket Team vs India National Cricket Team Match Scorecard: IND बनाम ENG लाइव स्कोर। ENG vs IND T20I, India tour of England 2026: भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टी20 मैच मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में खेला गया। इंग्लैंड ने चार विकेट से मुकाबला जीतकर पांच मैच की टी20 सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। यहां पढ़ें मैच के लाइव अपडेट्स।

IND vs ENG T20 Highlights: जेकब बेथल की बदौलत इंग्लैंड ने भारत को दी चार विकेट से मात, सीरीज में ली 0-1 की बढ़त
IND vs ENG 2nd T20I Live Score: इंग्लैंड और भारत के बीच दूसरा टी20 मुकाबला ओल्ड ट्रैफर्ड मैनचेस्टर में खेला गया। इंग्लैंड ने भारत को 4 विकेट से मात देकर सीरीज में 0-1 से बढ़त हासिल कर ली है। 191 रन का पीछा करते हुए इंग्लैंड ने 6 विकेट के नुकसान पर 191 रन बनाए। जेकब बेथल ने 46 गेंद पर नाबाद 76 रन की पारी खेली। मैच में वैभव सूर्यवंशी को डेब्यू करने का मौका मिला। प्लेइंग इलेवन में वैभव को संजू सैमसन की जगह शामिल किया है। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था।
अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी ने भारत को तेज शुरुआत दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 50 रन जोड़े। वैभव सूर्यवंशी ने 10 गेंद पर 14 रन की पारी खेली। अभिषेक ने 43 रन का योगदान दिया। कप्तान श्रेयस अय्यर ने 37 रन बनाए। ईशान किशन अपने अर्धशतक से एक रन पीछे रह गए। वह 49 रन बनाकर आउट हुए। अंत में तिलक वर्मा ने 11 गेंद पर नाबाद 24 रन बनाकर भारत को 190 तक पहुंचा दिया।
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन-
भारत की प्लेइंग इलेवन: वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई, वरुण चक्रवर्ती
इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन: फिल सॉल्ट, जॉस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जेकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियम डॉसन, आदिल रशीद, जोफ्रा आर्चर, जॉश टंग
IND vs ENG T20 लाइव स्कोर: भारत को मिली 4 विकेट से शिकस्त
इंग्लैंड ने दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में इंडिया को 4 विकेट से मात दी। 191 रन का पीछा करते हुए 1 रन के स्कोर पर दो विकेट गंवा दिए थे। यहां से हैरी ब्रूक, टॉम बैंटन और जेबक बेथल ने टीम को वापस मुकाबले में ला खड़ा किया। 17वें में बिश्नोई ने 29 रन लुटाए यहीं से मैच इंग्लैंड के पाले में चला गया। बेथल ने 46 गेंद पर नाबाद 76 रन की पारी खेली और टीम को जीत की दहलीज के पार ले गए। इंग्लैंड ने सीरीज में 0-1 की बढ़त हासिल कर ली है।
IND vs ENG T20 लाइव स्कोर: 17वें ओवर में बने 29 रन
रवि बिश्नोई ने 17वां ओवर किया। इस ओवर में दो नो बॉल किए। जेकब बेथल ने तीन छक्के और एक चौके की मदद से कुल 29 रन लूटे। बेथल फिफ्टी पूरी कर अभी भी क्रीज पर जमे हुए हैं। वह 43 गेंद पर 68 रन बना चुके हैं। इंग्लैंड ने 5 विकेट के नुकसान पर 171 रन बना लिए हैं। मैच भारत की पकड़ से निकल गया है।
IND vs ENG T20 लाइव स्कोर: इंग्लैंड की आधी टीम लौटी पवेलियन
अर्शदीप सिंह ने टॉम बैंटन को तिलक वर्मा के हाथों कैच कराकर इंग्लैंड को चौथा झटका दिया। इसके बाद वरुण चक्रवर्ती ने विल जैक्स को lbw आउट किया। इंग्लैंड ने पांच विकेट गंवा दिए हैं। बेथल अभी भी एक छोर पर खड़े हैं। बेथल ने 36 गेंद पर 42 रन बना लिए है। सैम करन क्रीज पर आए हैं। 16 ओवर के बाद इंग्लैंड ने 142 रन बना लिए हैं।
IND vs ENG T20 लाइव स्कोर: इंग्लैंड की पारी के 10 ओवर समाप्त
इंग्लैंड की पारी की 10 ओवर समाप्त हो गए हैं। मेजबान तीन विकेट के नुकसान पर 91 रन बना लिए हैं। बेथल 22 गेंद पर 26 रन बनाकर बैंटन 20 गेंद पर 23 रन बनाकर खेल रहे हैं। यहां से इंग्लैंड को 100 रन चाहिए। वहीं, भारत को 7 विकेट चाहिए।
IND vs ENG T20 लाइव स्कोर: अक्षर ने पूरे किए 100 टी20I विकेट
भारतीय टीम के ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने टी20I में अपने 100 विकेट पूरे किए। उन्होंने युजवेंद्र चहल (96 विकेट) को पीछे छोड़ा। अक्षर टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 100 या उससे ज्यादा विकेट लेने वाले पहले स्पिनर और कुल चौथे भारतीय गेंदबाज बने। अक्षर ने हैरी ब्रूक को विकेट के पीछे कैच आउट करवाया। इंग्लैंड ने 6 ओवर के बाद तीन विकेट के नुकसान पर 61 रन बना लिए हैं। बेथल और बैंटन क्रीज पर हैं।
IND vs ENG T20 लाइव स्कोर: पहले ओवर में गिरे दो विकेट
अर्शदीप ने सिंह ने स्विंग का भरपूर फायदा उठाते हुए इंग्लैंड को दो विकेट गिरा दिए हैं। फिल सॉल्ट के बाद जोस बटलर भी बिना खाता खोले आउट हुए। वरुण चक्रवर्ती ने शानदार कैच लपका। पहले ओवर में एक रन बने और दो विकेट गिरे।
IND vs ENG T20 लाइव स्कोर: इंग्लैंड को पहली गेंद पर लगा झटका
191 के टारगेट का पीछे करने उतरी इंग्लैंड की टीम को पहली ही गेंद पर झटका लगा। फिल सॉल्ट विकेट के पीछे ईशान किशन के हाथों लपके गए। अर्शदीप सिंह ने इनस्विंग की जगह आउट स्विंग की और फिल सॉल्ट गच्चा खा गए और गेंद बने बल्ले का किनारा लिया और किशन ने कोई गलती नहीं की।
IND vs ENG T20 लाइव स्कोर: भारत ने दिया 191 रन का टारगेट
भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट के नुकसान पर 190 रन बनाए। तिलक वर्मा ने जोफ्रा आर्चर की गेंद पर दो छक्के और एक चौका लगाया। 20वें ओवर में 17 रन बने। तिलक वर्मा 11 गेंद पर 24 रन बनाकर नाबाद रहे। इंग्लैंड को जीत के लिए 191 रन चाहिए। देखने वाली बात होगी कि क्या भारतीय गेंदबाज इस स्कोर को डिफेंड कर सकते हैं या नहीं।
IND vs ENG T20 लाइव स्कोर: भारत ने गंवाया छठा विकेट
भारत ने अपना छठा विकेट गंवा दिया है। अक्षर पटेल रन आउट हुए। भारत ने 18.3 ओवर में 165 रन बना लिए हैं। तिलक वर्मा का साथ देने के लिए हर्षित राणा क्रीज पर आए हैं।
IND vs ENG T20 लाइव स्कोर: अर्धशतक से चूके ईशान किशन
ईशान किशन 40 गेंद पर 49 रन बनाकर आउट हुए। सैम करन ने उन्होंने अपना शिकार बनाया। करन तीन विकेट चटका चुके हैं। क्रीज पर अक्षर पटेल आए हैं। भारत ने पांच विकेट गंवाकर 159 रन बना लिए हैं।
IND vs ENG T20 लाइव स्कोर: भारत को लगा चौथा झटका
भारत ने अपना चौथा विकेट गंवा दिया है। शिवम दुबे 7 गेंद पर 5 रन बनाकर आउट हुए। सैम करन की गेंद पर टॉम बैंटन ने कैच लपका। 16 ओवर समाप्त हो चुके हैं। ईशान किशन 39 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत ने 146 रन बना लिए हैं। तिलक वर्मा क्रीज पर आए हैं.
IND vs ENG T20 लाइव स्कोर: भारत को लगा तीसरा झटका
भारत ने 13वें ओवर की आखिरी गेंद पर अपना बड़ा विकेट गंवाया। कप्तान श्रेयस अय्यर 22 गेंद पर तीन चौके और एक छक्के की मदद से 37 रन बनाकर लियम डॉसन का शिका बने। भारत ने 130 रन बना लिए हैं। शिवम दुबे क्रीज पर आए हैं। ईशान किशन 22 गेंद पर 29 रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs ENG T20 लाइव स्कोर: तीसरे विकेट के लिए 50 रन की साझेदारी
कप्तान श्रेयस अय्यर और ईशान किशन के बीच तीसरे विकेट के लिए 50 रन की साझेदारी हो चुकी है। कप्तान और ईशान किशन के पांव क्रीज पर जम गए हैं। पिछले पांच ओवर में दोनों ने 44 रन बनाए हैं और कोई भी विकेट नहीं गंवाया है। 11.4 ओवर तक भारत ने 116 रन बना लिए हैं। श्रेयस 16 गेंद पर 25 रन और ईशान किशन 20 गेंद पर 27 रन बनाकर खेल रहे हैं। श्रेयस की अंगुली पर चोट लग गई है। इसकी वजह से खेल रुका हुआ है।
IND vs ENG T20 लाइव स्कोर: भारत को लगा दूसरा झटका
पहले पावर प्ले में भारत ने दो विकेट गंवाए। दोनों सलामी बल्लेबाजी पवेलियन लौट चुके हैं। अभिषेक शर्मा सैम करन की गेंद पर टॉम बैटन के हाथों कैच आउट हुए। क्रीज पर ईशान किशन और कप्तान श्रेयस अय्यर मौजूद हैं। फील्ड खुल गई है। अभिषेक शर्मा ने 24 गेंद पर एक छक्के और 8 चौके की मदद से 43 रन बनाए।
7 ओवर के बाद भारत का स्कोर- 74/2
IND vs ENG T20 लाइव स्कोर: वैभव सूर्यवंशी हुई आउट
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वैभव सूर्यवंशी मात्र 10 गेंद खेलकर आउट हुए। वह दो छक्के के साथ 14 रन बनाकर आउट हुए। विल जैक्स ने जोस बटलर के हाथों स्टंप करवाया। भारत को 50 के स्कोर पर पहला झटका लगा। 5 ओवर समाप्त हो गए हैं। 19 गेंद पर 30 रन बनाकर अभिषेक खेल रहे हैं। ईशान किशन बल्लेबाजी के लिए आए हैं।
IND vs ENG T20 लाइव स्कोर: जोफ्रा की पहली गेंद पर जड़ा सिक्स
दूसरा ओवर करने आए जोफ्रा आर्चर की पहली गेंद पर वैभव सूर्यवंशी ने घुटने टिकाकर लेग साइड में सिक्स जड़ा। तीसरे ओवर में 11 रन बने। वैभव 6 गेंद पर 8 रन और अभिषेक 12 गेंद पर 8 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत ने तीन ओवर के बाद 21 रन बना लिए हैं।
IND vs ENG T20 लाइव स्कोर: सिंगल से खुला वैभव का खाता
पहला ओवर जोफ्रा आर्चर ने किया। इस ओवर में 4 रन बने। दूसरे ओवर में वैभव सूर्यवंशी ने तीसरी सिंगल लेकर अपना खाता खोला। गेंदबाजों को स्विंग और बाउंस मिल रहा है। अभी तक दोनों बल्लेबाजी सहज होकर नहीं खेल पाए हैं।
IND vs ENG T20 लाइव स्कोर: भारत की प्लेइंग इलेवन
वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (डब्ल्यू), श्रेयस अय्यर (सी), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, हर्षित राणा, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती
IND vs ENG T20 लाइव स्कोर: वैभव सूर्यवंशी का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू
15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने अपनी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट डेब्यू कैप हासिल किया। मैनचेस्टर क्रिकेट ग्राउंड पर मैच दूसरे टी20 मुकाबले से पहले तिलक वर्मा ने वैभव सूर्यवंशी को टी20I डेब्यू कैप सौंपी। वह दूसरे मुकाबले में खेलते हुए दिखाई देंगे।
IND vs ENG T20 लाइव स्कोर: पिच और परिस्थितियां
ओल्ड ट्रैफर्ड में परंपरागत रूप से स्पिनर और तेज गेंदबाजों दोनों को मदद मिलती रही है, जहां दोनों तरह गेंदबाजों को उछाल का लाभ मिलता रहा है। हालांकि, गेंद बल्ले पर भी अच्छे ढंग से आएगी जैसा कि इंग्लैंड ने पिछले साल साउथ अफ्रीका के खिलाफ दो विकेट के नुकसान पर 304 रन बनाकर दर्शाया था। यह पूर्ण सदस्य देशों के बीच खेला गया पहला T20I मैच था जिसमें एक टीम ने 300 रन बनाए थे। ताजा सतह पर यह मुकाबला खेला जाएगा, और पिच पर हल्की घास भी छोड़ी गई है।