T20 World Cup 2022: अफगानिस्तान टीम के सामने अंग्रेजों की फूली सांसें, इंग्लैंड को 19वें ओवर में मिली जीत
इंग्लैंड ने अपने नाम किया मैच
इंग्लैंड ने अफगानिस्तान के खिलाफ 5 विकेट से जीत दर्ज की है। लियाम लिविंगस्टन ने 21 गेंदों में नाबाद 23 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 3 चौका मारे। वहीं, मोइन अली 10 गेंदों में 8 रन बनाकर नाबाद रहे। दोनों ने छठे विकेट के लिए 16 रन की अटूट साझेदारी की।18.1 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 113/5, वाइड-12 रन।
इंग्लैंड का पांचवां विकेट गिरा
इंग्लैंड का पांचवां हैरी ब्रूक के रूप में गिरा है, जिन्हें राशिद ने 16वें ओवर में अपना शिकार बनाया। ब्रूक ने दूसरी गेंद पर इब्राहिम जादरान को कैच थमाया। ब्रूक ने 6 गेंदों में 7 रन बनाए।ENG vs AFG, T20 World Cup Live Score: 16 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 100/5, वाइड-11 रन। लियाम लिविंगस्टन 23* और मोइन अली 2* रन बनाकर खेल रहे हैं।
इंग्लैंड को 18 रन की जरूरत
फरीद अहमद मलिक ने 15वें ओवर में 14 रन लुटाए। लिविंगस्टन ने 2 चौके जड़े और सिंगल निकाला। वहीं, ब्रूक ने दो डबल लिए और एक रन बनाया। इंग्लैंड को अब जीत के लिए 30 गेंदों में 18 रन की जरूरत है।ENG vs AFG, T20 World Cup Live Score: 15 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 95/4, वाइड-11 रन। लियाम लिविंगस्टन 22* और हैरी ब्रूक 5* रन बनाकर खेल रहे हैं।
राशिद ने खर्च किए 5 रन
राशिद खान ने 12वें ओवर में 5 रन खर्च किए। उन्होंने मलान और लिविंगस्टन को बांधे रखा। मलान ने 2 और लिविंगस्टन ने 3 रन जुटाए।ENG vs AFG, T20 World Cup Live Score: 12 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 71/3, वाइड-11 रन। डेविड मलान 17* और लियाम लिविंगस्टन 4* रन बनाकर खेल रहे हैं।
बेन स्टोक्स सस्ते में आउट
कप्तान मोहम्मद नबी ने अफगानिस्तान को तीसरी सफलता दिलाई है। उन्होंने 11वें ओवर की चौथी गेंद पर बेन स्टोक्स को बोल्ड कर दिया। स्टोक्स सस्ते में अपना विकेट गंवा बैठे। उन्होंने 4 गेंदों में केवल 2 रन ही जुटाए।ENG vs AFG, T20 World Cup Live Score: 11 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 66/3, वाइड-11 रन। डेविड मलान 15* और लियाम लिविंगस्टन 1* रन बनाकर खेल रहे हैं।
10 ओवर का खेल समाप्त
राशिद खान ने 10वें ओवर में अच्छी गेंदबाजी की और महज 3 रन दिए। मलान ने पहली गेंद पर डबल और पांचवीं गेंद पर सिंगल निकाला।ENG vs AFG, T20 World Cup Live Score: 10 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 62/2, वाइड-11 रन। डेविड मलान 13* और बेन स्टोक्स 1* रन बनाकर खेल रहे हैं।
एलेक्स हेल्स ने गंवाया विकेट
इंग्लैंड का दूसरा विकेट एलेक्स हेल्स के रूप में गिरा है। उन्हें फरीद अहमद मलिक ने नौवें ओवर की चौथी गेंद पर अपने जाल में फंसाया। हेल्स ने फारूक को कैच दिया। उन्होंने 20 गेंदों में 1 छक्के के जरिए 19 रन की पारी खेली।ENG vs AFG, T20 World Cup Live Score: 9 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 59/2, वाइड-11 रन। डेविड मलान 10* और बेन स्टोक्स 1* रन बनाकर खेल रहे हैं।
इंग्लैंड टीम का पचासा कंप्लीट
इंग्लैंड का पचासा कंप्लीट हो गया है। इंग्लैंड ने 48 गेंदों में इस आंकड़े को छुआ। मुजीब ने आठवें ओवर में 6 रन दिए। मलान ने चार और हेल्स ने 2 रन बनाए।ENG vs AFG, T20 World Cup Live Score: 8 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 50/1, वाइड-6 रन। एलेक्स हेल्स 18* और डेविड मलान 8* रन बनाकर खेल रहे हैं।
राशिद ने किफायती ओवर डाला
राशिद खान ने सातवें ओवर में किफायती ओवर डाला और सिर्फ 4 रन खर्च किए। हेल्स ने पहली गेंद पर सिंगल निकाला जबकि मलान ने तीसरी गेंद पर डबल और आखिरी गेंद पर एक रन लिया।ENG vs AFG, T20 World Cup Live Score: 7 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 44/1, वाइड-6 रन। एलेक्स हेल्स 16* और डेविड मलान 4* रन बनाकर खेल रहे हैं।
बटलर बने फारूकी का शिकार
इंग्लैंड को पहला झटका कप्तान जोस बटलर के रूप में लगा है। उन्हें फजलहक फारूकी ने पांचवें ओवर की आखिरी गेंद पर पवेलियन की राह दिखाई। बटलर ने फ्लिक करने का प्रयास किया और मुजीब उर रहमान को कैच थमा दिया। उन्होंने 18 गेंदों का सामना करने के बाद 18 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 3 चौके लगाए।ENG vs AFG, T20 World Cup Live Score: 5 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 35/1, वाइड-6 रन। एलेक्स हेल्स 11* और डेविड मलान 0* क्रीज पर हैं।
इंग्लैंड ने 2 ओवर में बनाए 14 रन
इंग्लैंड ने 2 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 14 रन बना लिए हैं। जोस बटलर 9 (10) और एलेक्स हेल्स 2(2) रन बनाकर खेल रहे हैं। अजमतउल्लाह ओमरजई ने अपने पहले ओवर में 9 रन दिए। बटलर ने इस ओवर की दूसरी गेंद पर एक चौका जड़ा।पहले ओवर में इंग्लैंड ने बनाए 5 रन
जीत के लिए अफगानिस्तान के खिलाफ 113 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड ने पहले ओवर में 5 रन बगैर किसी नुकसान के बना लिए हैं। जोस बटलर 6 गेंद में 4 और एलेक्स हेल्स 0(0) रन बनाकर खेल रहे हैं। फजलहक फारूकी ने अपने पहले ओवर में 5 रन दिए।जीत के लिए 113 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरा इंग्लैंड
अफगानिस्तान के खिलाफ जीत के लिए 113 रन के लक्ष्य का पीछा करने इंग्लैंड की टीम उतरी है। इंग्लैंड के लिए पारी की शुरुआत करने जोस बटलर और एलेक्स हेल्स की जोड़ी ने की है।112 रन पर ढेर हुआ अफगानिस्तान, सैम कुरेन ने झटके पांच विकेट
सैम कुरेन ने पांच विकेट झटककर अफगानिस्तान की पूरी पारी को 19.4 ओवर में 112 रन पर समेट दिया। उन्होंने अपने आखिरी दो ओवरों में चार विकेट झटके। कुरेन का पांचवां शिकार फजलहक फारूकी बने।सैम कुरेम ने किया उस्मान का शिकार, अफगानिस्तान ने गंवाया नौवां विकेट
सैम कुरेन ने अपनी शानदार गेंदबाजी को जारी रखते हुए पारी के 20वें ओवर की दूसरी गेंद पर उस्मान घनी को कैच कराकर चलता कर दिया। धनी ने 30 रन 30 गेंद में बनाए। सैम कुरेन का यह पारी का चौथा विकेट था।वोक्स ने किया मुजीब का शिकार, गंवाया आठवां विकेट
सैम कुरेन के बाद गेंदबाजी करने आए क्रिस वोक्स ने 19वें ओवर की दूसरी ही गेंद पर मुजीब उर रहमान को चलता कर दिया। मुजीब फॉलो थ्रू में वोक्स के हाथों उनकी ही गेंद पर लपके गए। वो अपना खाता नहीं खोल पाए।पहली ही गेंद पर पवेलियन लौटे राशिद खान
राशिद खान सैम कुरेन के ओवर की छठी गेंद पर फाइन लेग की दिशा में एलेक्स हेल्स के हाथों लपके गए। राशिद अपना खाता भी नहीं खोल पाए। इस विकेट के साथ अफगानिस्तान ने 18 ओवर में 7 विकेट खोकर 109 रन बना लिए हैं।ओमरजई बने सैम कुरेन का शिकार, अफगानिस्तान ने गंवाया छठा विकेट
अज्मतउल्लाह ओमरजई की पारी का अंत 18वें ओवर की चौथी गेंद पर सैम कुरेन ने कर दिया। वो मिडविकेट के ऊपर से बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में लपके गए। उन्होंने 8(6) रन की पारी खेली।100 रन के पार पहुंचा अफगानिस्तान
अफगानिस्तान की टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ संघर्ष करते हुए 16.3 ओवर में 100 रन के पार पहुंचा दिया।16 ओवर में अफगानिस्तान ने बनाए 5 विकेट पर 97 रन
अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 16 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 97 रन बना लिए हैं। 16वें ओवर में मार्कवुड ने 8 रन खर्च किए और मोहम्मद नबी का अहम विकेट हासिल किया। उस्मान घनी 23 (20) और अज्मतउल्लाह ओमरजई 5 (2) रन बनाकर खेल रहे हैं।नबी बने मार्कवुड का शिकार, अफगानिस्तान ने गंवाया पांचवां विकेट
अफगानिस्तान कप्तान मोहम्मद नबी बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। मार्कवुड की गेंद पर कप्तान बेन स्टोक्स ने विकेट के पीछे बांई ओर छलांग लगाकर शानदार कैच लपका। नबी 1 रन बना सके।15 ओवर में अफगानिस्तान ने बनाए 89/4 रन
15वें ओवर में अफगानिस्तान ने बेन स्टोक्स के खिलाफ 7 रन बनाए और एक विकेट गंवाया। जादरान के आउट होने के बाद कप्तान मोहम्मद नबी बल्लेबाजी करने उतरे हैं। नबी 1(2) और उस्मान घनी 22 (19) रन बनाकर खेल रहे हैं।नजीबुल्लाह बने स्टोक्स का शिकार
13 रन बनाकर खेल रहे नजीबुल्लाह जादरान ने मिड विकेट की दिशा में बड़ा शॉट जड़ने की कोशिश की लेकिन वहां पर तैनात आदिल राशिद ने शानदार डाइव लगाकर कैच लपक लिया और इस तरह अफगानिस्तान को चौथा झटका लगा। अफगानिस्तान का इस विकेट के साथ स्कोर 14.1 ओवर में 82 रन पर 4 विकेट हो गया है।मार्क वुड का किफायती ओवर
तेज गेंदबाज मार्क वुड ने 14वें ओवर में किफायती गेंदबाजी करते हुए केवल 4 रन खर्च किए। उस्मान ने दूसरी गेंद पर डबल, तीसरी गेंद पर सिंगल लिया जबकि नजीबुल्लाह ने पांचवीं गेंद पर एक रन बनाया।ENG vs AFG, T20 World Cup Live Score: 14 ओवर के बाद अफगानिस्तान का स्कोर 82/3, लेग बाई-1, वाइड-2 रन। उस्मान गनी 16* और नजीबुल्लाह जादरान 13* रन बनाकर खेल रहे हैं।
नजीबुल्लाह ने उड़ाया सिक्स
इब्राहिम के जाने के बाद बल्लेबाजी के लिए नजीबुल्लाह ने 13वें ओवर में आदिल के खिलाफ अपने हाथ खोले। उन्होंने चौथी गेंद पर शानदार टाइमिंग का प्रदर्शन किया और गेंदबाज के सिर के ऊपर से सिक्स उड़ाया। इसके बाद नजीबुल्लाह ने अगले दो गेंदों पर डबल निकाले।ENG vs AFG, T20 World Cup Live Score: 13 ओवर के बाद अफगानिस्तान का स्कोर 78/3, लेग बाई-1, वाइड-2 रन। उस्मान गनी 13* और नजीबुल्लाह जादरान 12* रन बनाकर खेल रहे हैं।
इब्राहिम बने करन का शिकार
इंग्लैंड को तीसरी सफलता सैम करन ने दिलाई है। उन्होंने 12वें ओवर की पहली गेंद पर इब्राहिम जादरान का शिकार किया। टिककर बल्लेबाजी कर रहे इब्राहिम एक्स्ट्रा कवर पर सिक्स जड़ना चाहते मगर मोइन अली के हाथों लपके गए। उन्होंने 32 गेंदों में 32 रन की पारी खेली। उन्होंने 3 चौके और 1 छक्का मारा।ENG vs AFG, T20 World Cup Live Score: 12 ओवर के बाद अफगानिस्तान का स्कोर 65/3, लेग बाई-1, वाइड-2 रन। उस्मान गनी 11* और नजीबुल्लाह जादरान 1* रन बनाकर खेल रहे हैं।
आदिल ने खर्च किए सात रन
आदिल ने 11वें ओवर में 7 रन खर्च किए। इब्राहिन ने पहली, तीसरी, और छठी गेंद पर एक रन बनाया। वहीं, उस्मान ने दूसरी गेंद पर सिंगल, चौथी प डबल और पांचवीं पर सिंगल निकाला।ENG vs AFG, T20 World Cup Live Score: 11 ओवर के बाद अफगानिस्तान का स्कोर 62/2, लेग बाई-1 और वाइड-2 रन। इब्राहिम जादरान 32* और उस्मान गनी 10* रन बनाकर खेल रहे हैं।
अफगानिस्तान का पचासा पूरा
अफगानिस्तान ने अपना पचासा पूरा कर लिया है। स्टोक्स ने 10वें ओवर में 8 रन दिए, जिसमें एक वाइड भी शामिल है। इब्राहिम ने तीसरी गेंद पर चौका ठोका। इसके अलावा उन्होंने डबल और सिंगल निकाला।ENG vs AFG, T20 World Cup Live Score: 10 ओवर के बाद अफगानिस्तान का स्कोर 55/2, लेग बाई-1 और वाइड-2 रन। इब्राहिम जादरान 29* और उस्मान गनी 6* रन बनाकर खेल रहे हैं।
आदिल राशिद ने दिए 5 रन
इंग्लैंड के लिए नौवां ओवर स्पिनर आदिल राशिद ने किया, जिसमें 5 रन गए। इब्राहिम ने दौड़कर 4 और उस्मान ने एक रन बनाया।ENG vs AFG, T20 World Cup Live Score: 9 ओवर के बाद अफगानिस्तान का स्कोर 47/2, लेग बाई-1 और वाइड-1 रन। इब्राहिम जादरान 22* और उस्मान गनी 6* रन बनाकर खेल रहे हैं।
उस्मान गनी ने लगाया चौका
कप्तान बटलर ने आठवां ओवर सैम करन को दिया, जिसमें युवा खिलाड़ी ने 5 रन खर्च किए। उस्मान गनी ने पांचवीं गेंद पर फाइन लेग की दिशा में चौका बटोरा।ENG vs AFG, T20 World Cup Live Score: 8 ओवर के बाद अफगानिस्तान का स्कोर 42/2, लेग बाई-1 और वाइड-1 रन। इब्राहिम जादरान 18* और उस्मान गनी 5* रन बनाकर खेल रहे हैं।
हजरतुल्लाह जजई लौटे पवेलियन
अफगानिस्तन को दूसरा झटका हजरतुल्लाह जजई के तौर पर लगा। उन्हें वॉक्स ने सातवें ओवर की तीसरी गेंद पर पवेलियन भेजा। जजई ने शॉर्ट गेंद पर सिक्स मारने का प्रयास किया लेकिन लिविंगस्टोन ने डाइव लगाकर शानदार कौच लपक लिया। उन्होंने 17 गेंदों में 1 चौके के जरिए सिर्फ 7 रन जोड़े।ENG vs AFG, T20 World Cup Live Score: 7 ओवर के बाद अफगानिस्तान का स्कोर 37/2, लेग बाई-1 और वाइड-1 रन। इब्राहिम जादरान 17* और उस्मान गनी 1* रन बनाकर खेल रहे हैं।
पावर प्ले हुआ समाप्त
पावर प्ले समाप्त हो गया है। इंग्लैंड के लिए छठा ओवर वॉक्स ने किया और 8 रन दिए। इब्राहिम को चौथी गेंद पर किस्मत का चौका मिला। वह ऑफ स्टंप के बाहर आई लेंथ गेंद पर ड्राइव करने की कोशिश में लेकिन गेंद उनके बल्ले का बाहरी किनाकर लेकर विकेटकीपर के पास से निकल गई।ENG vs AFG, T20 World Cup Live Score: 6 ओवर के बाद अफगानिस्तान का स्कोर 35/1, लेग बाई-1 और वाइड-1 रन। हजरतुल्लाह जजई 7* और इब्राहिम जादरान 16* रन बनाकर खेल रहे हैं।
इब्राहिम ने किया हवाई फायर
इब्राहिम जादरान ने पांचवां ओवर करने आए वुड के खिलाफ जबरदस्त हवाई फायर किया। उन्होंने तीसरी गेंद बाउंसर मिलने के बाद फाइन लेग की दिशा में छक्का जमाया।ENG vs AFG, T20 World Cup Live Score: 5 ओवर के बाद अफगानिस्तान का स्कोर 27/1। हजरतुल्लाह जजई 6* और इब्राहिम जादरान 10* रन बनाकर खेल रहे हैं।
जजई ने खोले अपने हाथ
वॉक्स ने चौथे ओवर में अच्छी गेंदबाजी की और सिर्फ 5 रन दिए। हालांकि, जजई अपना हाथ खोलने में कामयाब रहे। उन्होंने पांचवीं गेंद पर चौका मारने के बाद आखिरी गेंद पर सिंग लिया।ENG vs AFG, T20 World Cup Live Score: 4 ओवर के बाद अफगानिस्तान का स्कोर 20/1। हजरतुल्लाह जजई 6* और इब्राहिम जादरान 4* रन बनाकर खेल रहे हैं।
गुजरबाज बने वुड का शिकार
अफगानिस्तान को पहला झटका रहमानुल्लाह गुरबाज के तौर पर लगा है। उन्होंने 9 गेंदों में 1 छक्के की मदद से 10 रन बनाए। गुरजाब को मार्क वुड ने तीसरे ओवर की पहली गेंद पर अपने जाल में फंसाया। वह ऑफ स्टंप की लाइन में आई गेंद से छेड़छाड़ करने की कोशिश में विकेट के पीछ बटल के कैच थमा बैठे।ENG vs AFG, T20 World Cup Live Score: 3 ओवर के बाद अफगानिस्तान का स्कोर 15/1। हजरतुल्लाह जजई 1* और इब्राहिम जादरान 4* रन बनाकर खेल रहे हैं।
गुजरबाज ने जड़ा सिक्स
क्रिस वॉक्स ने दूसरे ओवर में 9 रन दिए। रहमानुल्लाह गुरबाज ने तीसर गेंद पर अपने हाथ खोले और शानदार सिक्स जड़ा। इसके अलावा गुरबाज ने दूसरी गेंद पर जबल और चौथी गेंद पर सिंगल निकाला।ENG vs AFG, T20 World Cup Live Score: 2 ओवर के बाद अफगानिस्तान का स्कोर 11/0। हजरतुल्लाह जजई 1* और रहमानुल्लाह गुरबाज 10* रन बनाकर खेल रहे हैं।
अफगानिस्तान की पारी का आगाज
अफगानिस्तान की ओर से पारी का आगाज करने के लिए हजरतुल्लाह जजई और रहमानुल्लाह गुरबाज आए हैं। इंग्लैंड की गेंदबाजी आक्रमण की कमान बेन स्टोक्स ने संभाली। उन्होंने पहले ओवर में 2 रन खर्च किए। दोनों बल्लेबाजों ने एक-एक रन बनाया।ENG vs AFG, T20 World Cup Live Score: 1 ओवर के बाद अफगानिस्तान का स्कोर 2/0। हजरतुल्लाह जजई 1* और रहमानुल्लाह गुरबाज 1* रन बनाकर खेल रहे हैं।
कुछ देर में शुरू होगा मैच
अफगानिस्तान की प्लेइंग इलेवन
मोहम्मद नबी (कप्तान), हजरतुल्लाह जजई, रहमानुल्ला गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, उस्मान गनी, नजीबुल्लाह जादरान, अजमतुल्लाह ओमरजई, राशिद खान, फरीद अहम मलिक, फजलहक फारूकी, मुजीब उर रहमान।इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन
जोस बटलर (कप्तान और विकेटकीपर), एलेक्स हेल्स, डेविड मालन, बेन स्टोक्स, हैरी ब्रुक, मोइन अली, लियाम लिविंगस्टोन, सैम करन, क्रिस वॉक्स, आदिल राशिद, मार्क वुड।हॉकी इंडिया ने जारी किया ओडिशा संघ को कारण बताओ नोटिस, क्या है वजह?
पीएसएल के आयोजन की तारीखों का हुआ ऐलान, लगातार तीसरे साल होगा IPL से टकराव
एशियाई खेलों में भारतीय दल के प्रदर्शन की समीक्षा करेगा खेल मंत्रालय, निशानेबाजी और बैडमिंटन पर रहेगा फोकस
टीम इंडिया के बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने बताया भुवी की कैसे हुई टीम इंडिया में वापसी
धनंजय डिसिल्वा के इस्तीफे के बाद श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने किया नए टेस्ट कप्तान के नाम का ऐलान
© 2026 Times Horizon Private Limited
