खराब फॉर्म पर बोले जो रूट - मैंने ऐसे ही नहीं बनाए 14 हजार रन

Joe Root: जो रूट ने लॉर्ड्स टेस्ट में पाकिस्तान के खिलाफ 194 रन से जीत के बाद अपनी फॉर्म पर बात की है। उन्होंने कहा कि उन्हें फॉर्म की कोई चिंता नहीं है।​​ रूट का कहना है कि उन्होंने ऐसे ही टेस्ट क्रिकेट में 14 हजार रन पूरे नहीं किए हैं।

Joe Root: इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान जो रूट इस समय अपने करियर के सबसे मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। इस समय उनका बल्ला पूरी तरह से खामोश है। उन्होंने पूरे घरेलू सीजन में सिर्फ दो बार 50 रन का आंकड़ा छुआ है और उनका औसत गिरकर 29.44 पर आ गया है। यह उनके 14 साल के इंटरनेशनल करियर में दूसरा सबसे कम घरेलू औसत है। सबसे ज्यादा परेशान करने वाली बात उनका बार-बार LBW आउट होना है। वह पिछले 7 टेस्ट मैचों में 9 बार LBW आउट हुए हैं।

Joe Root (2)

जो रूट (फोटो साभार- X)

जो रूट को नहीं फॉर्म की चिंता

जो रूट ने लॉर्ड्स टेस्ट में पाकिस्तान के खिलाफ 194 रन से जीत के बाद अपनी फॉर्म पर बात की है। उन्होंने कहा कि उन्हें फॉर्म की कोई चिंता नहीं है। रूट का कहना है कि उन्होंने ऐसे ही टेस्ट क्रिकेट में 14 हजार रन पूरे नहीं किए हैं। उनका कहना है, "मैंने यह खेल बहुत लंबे समय तक खेला है। मैंने हमेशा मुश्किलों का हल निकाला है और मुझे भरोसा है कि इस बार भी निकाल लूंगा। मैंने ऐसे ही 14 हजार रन नहीं बनाए हैं। 15 साल तक इस लेवल पर खेलने की कोई वजह तो होगी।"

End of Feed