IND vs ENG Highlights: इंग्लैंड ने भारत को दी करारी मात, 9 विकेट से हराकर सीरीज पर किया कब्जा
इंग्लैंड ने एकतरफा अंदाज में जीता मुकाबला
भारतीय टीम से मिले 159 रनों के टारगेट को इंग्लैंड ने एकतरफा अंदाज में हासिल कर लिया। इंग्लैंड ने 159 रनों के लक्ष्य को मात्र 13.5 ओवरों में एक विकेट खोकर हासिल कर लिया। इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने 35 गेंदों में 8 चौके और 4 छक्के लगाकर नाबाद 79 रन बनाए। वहीं फिल सॉल्ट भी 42 गेंदों में 59 रन बनाकर नाबाद लौटे। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 68 गेंदों में 146 रनों की नाबाद साझेदारी कर टीम इंडिया को करारी मात दी। भारत की तरफ से एकमात्र विकेट अर्शदीप सिंह को मिला। उन्होंने जॉस बटलर को 8 रन के निजी स्कोर पर आउट किया।
इंग्लैंड ने उड़ाई भारतीय गेंदबाजों की धज्जियां
159 के टारगेट का पीछा करने उतरी इंग्लैंड को पहला झटका अर्शदीप सिंह ने दिया। उन्होंने जोस बटलर को 8 रन के निजी स्कोर पर तब आउट कर दिया था, जब टीम का स्कोर सिर्फ 13 रन था, लेकिन इसके बाद हैरी ब्रूक और फिल सॉल्ट ने भारतीय बॉलिंग की धज्जियां उड़ा दीं। ब्रूक ने महज 21 गेंद में अपना अर्धशतक जड़ दिया था। जबकि सॉल्ट ने 42 गेंदों पर 9 चौके और 1 छक्के से नाबाद 59 रन की पारी खेली। पावरप्ले में ही इंग्लैंड ने 62 रन बना लिए थे।
अय्यर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
आयरलैंड से 0-2 और इंग्लैंड से लगातार 3 मैच हारकर भारत सीरीज गंवा चुका है। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम ने पिछले 6 में से 5 मैच गंवाए हैं। सीरीज का पहला मैच बारिश में धुल गया था। टॉस जीतने और 80 रन बनाने के बावजूद अय्यर टीम को जीत नहीं दिला पाए।
वैभव सूर्यवंशी फिर से रहे फेल
भारतीय टीम के सबसे युवा बल्लेबाज 15 साल के वैभव सूर्यवंशी एक बार फिर फ्लॉप रहे। वह पिछले दो मैचों में अपना ज्यादा प्रभाव नहीं छोड़ पाए थे। वहीं इस मुकाबले में भी वह सिर्फ 15 रन ही बना पाए। उनके पहले तीन मैचों के स्कोर 14, 13 और 15 रन रहे। इस मुकाबले में एक बार फिर वह जोफ्रा आर्चर का शिकार बने। पिछले मैच में भी आर्चर ने ही उन्हें पवेलियन का रास्ता दिखाया था। वैभव के अलावा अभिषेक शर्मा, ईशान किशन और तिलक वर्मा भी फेल रहे। अभिषेक ने 16, ईशान ने 4 और तिलक वर्मा ने मात्र 11 रन बनाए। वॉशिंगटन सुंदर 5 और अक्षर पटेल 1 रन बनाकर आउट हुए।
जोफ्रा आर्चर ने फिर की धांसू गेंदबाजी
इंग्लैंड की तरफ से एक बार फिर जोफ्रा आर्चर और जोश टंग ने धारदार गेंदबाजी की। दोनों ने भारत की पारी के दो-दो बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। वहीं, विल जैक्स और आदिल रशीद को एक-एक विकेट मिला।
पिछले दोनों मुकाबले हारकर यहां पहुंचा था भारत
भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के पिछले दोनों मुकाबले हारे थे। वहीं पहला मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया था। इस सीरीज में भारतीय टीम की बल्लेबाजी पूरी तरह फ्लॉप रही है। जबकि पिछले मैच में तो टीम इंडिया मात्र 76 रनों पर ऑल आउट हो गई थी। इंग्लैंड के खिलाफ मिले 202 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए भारतीय टीम 12 ओवर भी नहीं खेल पाई थी और मात्र 11.4 ओवरों में 76 रनों पर ढेर हो गई थी।
भारतीय टीम प्लेइंग-11
अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह और प्रसिद्ध कृष्णा
इंग्लैंड टीम प्लेइंग-11
फिलिप साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद और जोश टंग
भारत और इंग्लैंड की टी20 टीम (India vs England T20I Full Squads)
भारतीय टीम फुल स्क्वॉड:
श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उप-कप्तान), रवि बिश्नोई, अभिषेक शर्मा, सूर्यांश शेडगे, प्रसिद्ध कृष्णा, संजू सैमसन, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, ईशान किशन, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, प्रिंस यादव, वैभव सूर्यवंशी और वरुण चक्रवर्ती।
इंग्लैंड टीम फुल स्क्वॉड:
हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), फिल साल्ट, जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, साकिब महमूद, आदिल रशीद, ल्यूक वुड, जॉर्डन कॉक्स, जेम्स कोल्स, रेहान अहमद, सन्नी बेकर।
IND vs ENG लाइव स्कोर: भारत को 9 विकेट से रौंदकर इंग्लैंड ने 3-0 से जीती सीरीज
हैरी ब्रूक और फिल सॉल्ट की तूफानी पारियों के दम पर इंग्लैंड ने चौथे टी20 में भारत को 9 विकेट से हरा दिया। इस एकतरफा जीत के साथ इंग्लैंड ने पांच मैच की सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त ले ली है। ये भारत के खिलाफ इंग्लैंड की पहली द्विपक्षीय टी20 सीरीज जीत है।अय्यर की पारी बेकार, भारत 158/7 तक ही पहुंचा
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत 20 ओवर में 7 विकेट पर 158 रन ही बना सका। कप्तान श्रेयस अय्यर ने 49 गेंदों में 4 चौके और 5 छक्कों से नाबाद 80 रन बनाए। उनके अलावा कोई बल्लेबाज नहीं चला। शिवम दुबे ने 22 रन बनाए और अय्यर के साथ 53 रन जोड़े। वैभव सूर्यवंशी 15, ईशान किशन 4, अभिषेक शर्मा 16 और तिलक वर्मा 11 रन बनाकर आउट हुए। जोफ्रा आर्चर और जोश टंग को 2-2 विकेट मिले।
ब्रूक-सॉल्ट की शतकीय साझेदारी, 13.5 ओवर में मैच खत्म
159 रन के जवाब में इंग्लैंड ने 13.5 ओवर में 1 विकेट पर 159 रन बनाकर मैच जीत लिया। जोस बटलर 8 रन पर आउट हुए, लेकिन उसके बाद हैरी ब्रूक और फिल सॉल्ट ने कोई मौका नहीं दिया। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 146 रन की नाबाद साझेदारी हुई। ब्रूक ने 35 गेंदों में 8 चौके और 4 छक्कों से नाबाद 79 रन ठोके और सिर्फ 21 गेंद में फिफ्टी पूरी की। सॉल्ट ने 42 गेंदों में 9 चौके, 1 छक्के से नाबाद 59 रन बनाए। इंग्लैंड ने पावरप्ले में 62 रन बना डाले थे।
अय्यर की कप्तानी में लगातार 5वीं हार
भारत को आयरलैंड से 0-2 और अब इंग्लैंड से 3-0 से हार मिली है। अय्यर की कप्तानी में पिछले 6 में से 5 मैच भारत हार चुका है। सीरीज का पहला मैच बारिश में धुल गया था। लगातार हार के बीच अय्यर ने भले ही 80 रन बनाए और लगातार 6 टॉस जीते, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके।
IND vs ENG लाइव स्कोर: इंग्लैंड ने भारत को 9 विकेट से पीटा
इंग्लैंड ने 5 मैचों की सीरीज के चौथे मुकाबले में भारत को 9 विकेट से मात दी। भारत ने जहां पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट खोकर 158 रन बनाए। वहीं इंग्लैंड ने 159 रनों के टारगेट को 13.5 ओवरों में 1 विकेट खोकर हासिल कर लिया। इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने नाबाद 79 और फिल सॉल्ट ने नाबाद 59 रनों की पारी खेली।IND vs ENG लाइव स्कोर: इंग्लैंड का स्कोर 10 ओवर में 120 रन
भारत से मिले 159 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए इंग्लैंड ने 10 ओवरों में 1 विकेट खोकर 120 रन बना लिए हैं। इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने तूफानी पचासा जड़ा है और दोनों तरफ से धमाकेदार बल्लेबाजी हो रही है। इंग्लैंड को अब 60 गेंदों में जीत के लिए मात्र 39 रनों की जरूरत है।IND vs ENG लाइव स्कोर: इंग्लैंड ने 7 ओवर में बनाए 68 रन
भारत से मिले 159 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए इंग्लैंड की टीम ने 7 ओवर में एक विकेट खोकर 68 रन बना लिए हैं। इंग्लैंड को अब जीत के लिए 91 रनों की जरूरत है। हैरी ब्रूक 20 और फिल सॉल्ट 30 रन बनाकर खेल रहे हैं।IND vs ENG लाइव स्कोर: इंग्लैंड ने शुरू की बल्लेबाजी
भारतीय टीम से मिले 159 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड ने पहले ओवर में बिना विकेट खोए 4 रन बना लिए हैं। फिल सॉल्ट और जॉस बटलर दोनों ही बिना खाता खोले खेल रहे हैं।IND vs ENG लाइव स्कोर: वैभव सूर्यवंशी का बल्ला फिर खामोश
टीम इंडिया के 15 साल के सबसे युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी एक बार फिर रन बनाने में नाकाम रहे। पिछले दो मैचों में भी उनका बल्ला नहीं चला था और इस मैच में भी वो सिर्फ 15 रन बनाकर आउट हो गए। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनकी पहली तीन पारियां 14, 13 और 15 रन की रही हैं। इस मैच में भी जोफ्रा आर्चर ने उन्हें पवेलियन भेजा। पिछले मुकाबले में भी आर्चर ने ही वैभव का विकेट लिया था। वैभव के अलावा बाकी बल्लेबाज भी फ्लॉप रहे। अभिषेक शर्मा 16 रन, ईशान किशन 4 रन और तिलक वर्मा सिर्फ 11 रन बना सके। निचले क्रम में वॉशिंगटन सुंदर 5 और अक्षर पटेल 1 रन बनाकर चलते बने।IND vs ENG लाइव स्कोर: भारत ने 20 ओवरों में बनाए 158 रन
इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज के चौथे मुकाबले में टॉस जीतकर भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर 158 रन बना लिए हैं। भारतीय टीम की तरफ से सिर्फ कप्तान श्रेयस अय्यर ने एकतरफा लड़ाई लड़ी और 80 रन बनाकर एक छोर पर नाबाद रहे। वहीं भारतीय टीम का कोई और बल्लेबाज क्रीज पर खड़ा नहीं रह पाया। भारत के दूसरे सबसे सर्वोच्च स्कोरर शिवम दुबे रहे, जिन्होंने 22 रन बनाए।IND vs ENG लाइव स्कोर: तिलक वर्मा भी सस्ते में हुए आउट
भारतीय टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए अपना पांचवा विकेट भी गंवा दिया है। तिलक वर्मा भी मात्र 11 रन बनाकर टीम को मझदार में छोड़कर जा चुके हैं। तिलक वर्मा को जोश टंग ने 125 की स्पीड से धीमी गेंद डालकर आउट कर दिया। उनकी यह गेंद पिच पर पटकी हुई स्लोअर बॉल थी। जिसे खेलने के लिए तिलक वर्मा क्रीज से बाहर निकलकर लेग साइड की तरफ गए ताकि ऑफ साइड पर शॉट खेल सकें। लेकिन वो गेंद की रफ्तार में बदलाव को देर से समझ पाए। उन्होंने गेंद को खेलना चाहा, लेकिन शॉट पर कंट्रोल नहीं था और गेंद सीधे बैकवर्ड पॉइंट पर चली गई, जहां रेहान अहमद ने उनका कैच लपक लिया।IND vs ENG लाइव स्कोर: भारतीय कप्तान ने पूरा किया अर्धशतक
इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज के चौथे मुकाबले में टॉस जीतकर भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवरों में चार विकेट खोकर 116 रन बना लिए हैं। भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। उन्होंने आदिल रशीद की गेंद पर छक्का लगाकर अपना पचासा जड़ा है। वह अकेले ही भारतीय पारी को संभालने की कोशिश कर रहे हैं। इस समय वह 37 गेंदों में 54 रन बनाकर एक छोर पर डटे हुए हैं। उन्होंने अब तक तीन चौके और तीन छक्के लगाए हैं।IND vs ENG लाइव स्कोर: शिवम दुबे 22 रन बनाकर आउट
भारतीय टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ अपना चौथा विकेट गंवा दिया है। शिवम दुबे 22 रन बनाकर आउट हो गए हैं। विल जैक्स ने शिवम दुबे को आउट किया है। उनका कैच टॉम बैंटन ने पकड़ा। विल जैक्स ने समझदारी भरी गेंदबाजी की और 78 की स्पीड से धीमी गेंद फेंकी। उन्होंने लेंथ भी थोड़ी छोटी रखी। ये गेंद शिवम दुबे के हिटिंग एरिया में नहीं थी, फिर भी उन्होंने फ्रंट पैर हटाकर लाइन के आर-पार स्लॉग करने की कोशिश की। जिससे गेंद उनके बल्ले का ऊपरी किनारा लेकर ऊपर चली गई और लॉन्ग-ऑन से बैंटन ने दाईं तरफ भागकर उनका कैच पकड़ लिया।IND vs ENG लाइव स्कोर: अच्छी बल्लेबाजी कर रहे कप्तान अय्यर
इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज के चौथे मुकाबले में टॉस जीतकर भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 11 ओवरों में तीन विकेट खोकर 81 रन बना लिए हैं। भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर भारतीय पारी को अच्छे से संभालते नजर आ रहे हैं।IND vs ENG लाइव स्कोर: भारत ने 10 ओवर में बनाए 71 रन
इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज के चौथे मुकाबले में टॉस जीतकर भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवरों में तीन विकेट खोकर 71 रन बना लिए हैं। भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर भारतीय पारी को संभालने की कोशिश कर रहे हैं। वह इस समय 20 गेंदों में 24 रन बनाकर एक छोर पर डटे हुए हैं। वहीं शिवम दुबे 10 गेंदों में 10 रन बनाकर कप्तान का साथ निभा रहे हैं।IND vs ENG लाइव स्कोर: 50 रन के अंदर भारत ने खोए तीन विकेट
इंग्लैंड के खिलाफ टॉस जीतकर भारतीय टीम ने 7 ओवर में 3 विकेट खोकर 50 रन बना लिए हैं। एक बार फिर भारतीय टीम की बल्लेबाजी चरमराती नजर आ रही है। भारतीय टीम ने अब तक वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा के विकेट गिरा दिए हैं। अभिषेक शर्मा भी मात्र 16 रन बनाकर आदिल रशीद की गेंद पर पवेलियन लौट गए हैं।IND vs ENG लाइव स्कोर: ईशान किशन भी आउट होकर लौटे पवेलियन
वैभव सूर्यवंशी के बाद ईशान किशन भी सस्ते में आउट हो गए हैं और भारत को दूसरा झटका लगा है। जोश टंग ने ईशान किशन को आउट किया है। उनका कैच सैम करन ने पकड़ा है। टंग की शॉर्ट बॉल की प्लानिंग काम कर गई और 140 की स्पीड से आई ऑफ स्टंप के बाहर की गेंद पर ईशान किशन ने सोचा कि पुल शॉट खेल सकते हैं। गेंद में उछाल ज्यादा था और बल्ले का ऊपरी किनारा लगकर गेंद हवा में चली गई। सैम करन ने शॉर्ट थर्ड मैन पर दूसरा कैच लपक लिया। किशन ने मात्र 4 रन बनाए।IND vs ENG लाइव स्कोर: वैभव की पहली तीन पारियां- 14, 13 और 15 रन
भारत के सबसे युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इंग्लैंड के खिलाफ एक बार फिर सस्ते में आउट होकर पवेलियन लौट गए हैं। इस बार वह मात्र 15 रन के स्कोर पर जोफ्रा आर्चर का शिकार हुए हैं। जोफ्रा ने पिछले मैच में भी उन्हें मात्र 13 रनों पर आउट कर दिया था। वहीं अपने पहले मैच में वैभव मात्र 14 रन ही बना पाए थे।IND vs ENG लाइव स्कोर: वैभव सूर्यवंंशी फिर सस्ते में आउट
वैभव सूर्यवंशी लगातार दूसरे मैच में जोफ्रा आर्चर का शिकार बने। जोफ्रा की ऑफ स्टंप के थोड़ा बाहर छोटी लेंथ की गेंद थी, जिसे वैभव सूर्यवंशी जोर से मारना चाहते थे। उन्होंने जोर से पुल किया लेकिन गेंद बल्ले के ऊपरी हिस्से से लगकर हवा में चली गई। जिसे मिड-ऑन पर खड़े सैम करन ने आसानी से कैच कर लिया। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वैभव की पहली तीन पारियां - 14, 13 और अब 15 रन। आउट होने के बाद वो काफी निराश दिखे और धीरे-धीरे पवेलियन लौट गए।IND vs ENG लाइव स्कोर: वैभव सूर्यवंशी ने की जोश टंग की पिटाई
इंग्लैंड के खिलाफ टॉस जीतकर भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दो ओवरों में बिना विकेट खोए 20 रन बना लिए हैं। वैभव सूर्यवंशी 13 और अभिषेक शर्मा 6 रन बनाकर खेल रहे हैं। वैभव सूर्यवंशी ने जोश टंग के ओवर में लगातार चौका और छक्का जड़कर अपने इरादे स्पष्ट कर दिए हैं। इससे पहले अभिषेक शर्मा ने भी टंग की पहली गेंद पर चौका जड़ा था।IND vs ENG लाइव स्कोर: भारत ने शुरू की बल्लेबाजी
इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टी20 मुकाबले में टॉस जीतकर भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी शुरू कर दी है। भारत के दोनों ओपनर वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा क्रीज पर पहुंच चुके हैं। आज जोफ्रा आर्चर पहला ओवर लेकर आए हैं और वैभव सूर्यवंशी ने उनकी पहली गेंद खेली है।IND vs ENG लाइव स्कोर: हर्षित राणा को प्लेइंग-11 में नहीं मिला मौका
इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टी20 मुकाबले में हर्षित राणा को प्लेइंग-11 में मौका नहीं मिला है। हर्षित राणा के अलावा वरुण चक्रवर्ती को भी चोटिल होने की वजह से टीम में शामिल नहीं किया गया है। इन दोनों की जगह प्रसिद्ध कृष्णा और वाशिंगटन सुंदर को प्लेइंग-11 में शामिल किया गया है।IND vs ENG लाइव स्कोर: यहां देंखें इंग्लैंड टीम का प्लेइंग-11
फिलिप साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद और जोश टंगIND vs ENG लाइव स्कोर: इंग्लैंड ने प्लेइंग-11 में किया एक बदलाव
टॉस हारकर इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने बताया कि आज के मैच के लिए उनकी टीम में एक बदलाव किया गया है। इंग्लैंड की प्लेइंग-11 में लियाम डॉसन की जगह रेहान अहमद इस मैच में शामिल किए गए हैं।IND vs ENG लाइव स्कोर: इंग्लैंड के कप्तान को नहीं भाया टॉस हारना
इस मैच में भारत के कप्तान ने टॉस जीता, इसके बाद जब इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वह टॉस जीतते तो वह भी पहले बल्लेबाजी करते। उन्होंने कहा कि पिच काफी अच्छी लग रही है। पिच पर घास एक जैसी बिछी हुई है, तो देखते हैं कि कैसा खेलती है।IND vs ENG लाइव स्कोर: यहां देखें भारतीय टीम की प्लेइंग-11
अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह और प्रसिद्ध कृष्णाIND vs ENG लाइव स्कोर: भारतीय टीम ने किए दो बदलाव
इग्लैंड के खिलाफ ब्रिस्टल के मैदान पर खेले जा रहे सीरीज के चौथे मुकाबले के लिए भारतीय टीम में दो बदलाव किए गए हैं। इस मैच में प्रसिद्ध कृष्णा और वॉशिंगटन सुंदर की वापसी हुई है।IND vs ENG लाइव स्कोर: टॉस जीतकर क्या बोले भारत के कप्तान
इंग्लैंड के खिलाफ टॉस जीतकर भारत के कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा कि हम पहले बल्लेबाजी करेंगे। उन्होंने बताया कि उनकी टीम ने निडरता तो दिखाई है, लेकिन वह अपनी योजनाओं को ठीक से लागू नहीं कर पा रहे हैं। इसके बाद भी टीम के खिलाड़ियों का जोश बना हुआ है। उन्होंने कहा कि उन्हें मैच की स्थिति को समझना होगा और जल्दी से हालात के हिसाब से खुद को ढालना होगा। रणनीति में हमें और बेहतर करना पड़ेगा।IND vs ENG लाइव स्कोर: भारत के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस
इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज के चौथे मुकाबले का टॉस भारत के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। इससे तय है कि भारतीय बल्लेबाजों को इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों जोफ्रा आर्चर और जोश टंग का पहले मुकाबला करना पड़ेगा।IND vs ENG लाइव स्कोर: ब्रिस्टल में अच्छा नहीं इंग्लैंड का रिकॉर्ड
इंग्लैंड की टीम भले ही इस सीरीज के पहले तीन में से दो मुकाबले जीतकर भारतीय टीम के खिलाफ 2-0 की बढ़त बना चुकी है। लेकिन, ब्रिस्टल में इंग्लैंड का रिकॉर्ड अच्छा नहीं हैं। यहां खेले गए 7 टी20 मुकाबलों में से इंग्लैंड ने सिर्फ 2 ही जीते हैं। हालांकि, पिछले दो मुकाबले जीतकर उसका आत्मविश्वास सातवें आसमान पर है। इस मैच में जीत के लिए वह फेवरेट के तौर पर उतरेंगे। उनकी नजर भारत के खिलाफ एक दुर्लभ सीरीज जीत पर है।IND vs ENG लाइव स्कोर: इंग्लैंड की बल्लेबाजी भी फॉर्म में
भारत के खिलाफ सीरीज में इंग्लैंड की बल्लेबाजी भी फॉर्म में है। इस सीरीज में उनके छह बल्लेबाज 35+ का स्कोर बना चुके हैं। नॉटिंघम में ओपनर्स को पहला रन बनाने में 9 गेंदें लगी थीं, फिर भी इंग्लैंड ने पावरप्ले में 49 रन बना लिए थे और स्कोर 201 तक पहुंचा दिया था।IND vs ENG लाइव स्कोर: आर्चर और टंग ने उड़ाई भारतीय बल्लेबाजी की धज्जियां
इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों जोफ्रा आर्चर और जोश टंग को पहले टी20 में आराम दिया गया था। हालांकि, दूसरे टी20 में दोनों ने वापसी में 40 से ज्यादा रन लुटा दिए थे। लेकिन तीसरे टी20 मैच में दोनों ने मिलकर 7 विकेट लेकर भारत की बल्लेबाजी की धज्जियां उड़ा दी थीं।IND vs ENG लाइव स्कोर: कप्तान के तौर पर इंग्लैंड के हैरी ब्रूक का शानदार प्रदर्शन
इंग्लैंड के कप्तान के तौर पर हैरी ब्रूक का सफर टी20 में अब तक काफी शानदार रहा है। उनकी कप्तानी में इंग्लैंड ने पांच में से चार द्विपक्षीय सीरीज जीती हैं, जबकि एक सीरीज ड्रॉ रही है। उनकी कप्तानी में इंग्लैंड की टीम साल 2026 टी20 वर्ल्ड कप में सेमीफाइनल तक पहुंची थी। हालांकि, वहां भारतीय टीम ने उसे हरा दिया था। अब हैरी ब्रूक एक और द्विपक्षीय सीरीज जीतने से सिर्फ एक जीत दूर हैं।IND vs ENG लाइव स्कोर: कप्तान के तौर पर पूरी तरह फ्लॉप अय्यर
भारत के नए टी20 कप्तान के तौर पर श्रेयस अय्यर अभी तक एक भी मैच नहीं जीत पाए हैं। पिछले मैच में मिली शर्मनाक हार के बाद उन्होंने कहा, "वह बेहद खराब प्रदर्शन था।" क्या इस मैच में टीम के प्लेइंग-11 में कोई बदलाव होने जा रहा है? क्या बल्लेबाजी में टीम अपना आक्रामक रवैया थोड़ा कम करेगी और एक बार फिर वैभव सूर्यवंशी को हटाकर संजू सैमसम की वापसी होगी?IND vs ENG लाइव स्कोर: पिछले तीन मैचों में भारत का कैसा रहा है हाल
इंग्लैंड के खिलाफ इस सीरीज के पहले मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 189 रन बनाए थे। हालांकि, बारिश के कारण इंग्लैंड की पारी शुरू ही नहीं हो पाई थी। दूसरे मैच में मैनचेस्टर में भी भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए लगभग इतने ही रन बनाए थे, लेकिन वह उस स्कोर को डिफेंड नहीं कर पाई थी। जबकि, नॉटिंघम में खेले गए तीसरे मुकाबले में भारतीय टीम 202 रनों का पीछा करते हुए टीम बुरी तरह ढेर हो गई थी। पूरी टीम सिर्फ 76 रन पर ऑलआउट हो गई थी और कोई भी बल्लेबाज 15 रन तक नहीं पहुंच पाया था।IND vs ENG लाइव स्कोर: लगातार 16 सीरीज जीत के बाद भारत ने गंवाई साख
भारतीय टीम लगातार 16 टी20 सीरीज से अजेय चली आ रही थी, जिसमें दो वर्ल्ड कप जीत भी शामिल है। यह सिलसिला तब टूटा जब आयरलैंड ने वर्ल्ड चैंपियन भारत को 2-0 से हरा दिया था। अब भारत एक बार फिर 0-2 से पीछे है और यहां से उसका सबसे अच्छा नतीजा सिर्फ सीरीज बराबर करना ही हो सकता है।IND vs ENG लाइव स्कोर: ब्रिस्टल में कितना रहेगा मैच के समय तापमान
ब्रिस्टल में आज भारत और इंग्लैंड के बीच चौथे टी20 मैच के समय तापमान 22 डिग्री के आसपास रहने और 7 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान है। ऐसे में फैंस को पूरे 40 ओवर का एक्शन देखने को मिल सकता है। भारतीय समयानुसार मुकाबला रात 10 बजे शुरू होगा और टॉस 9:30 बजे होगा। लोकल टाइम के हिसाब से मैच शाम 5:30 बजे से है।IND vs ENG लाइव स्कोर: ब्रिस्टल में क्या है बारिश की संभावना
भारत के लिए राहत की बात यह है कि ब्रिस्टल में आज बारिश की आशंका ना के बराबर है। एक्यूवेदर की रिपोर्ट के मुताबिक, आसमान में बादल जरूर रह सकते हैं, लेकिन खेल रुकने के चांस जीरो प्रतिशत बताए गए हैं।IND vs ENG लाइव स्कोर: बिना खेले सीरीज हार जाएगी टीम इंडिया
भारत के खिलाफ मेजबान इंग्लैंड पांच मैचों की टी20 सीरीज में पहले ही 2-0 की बढ़त ले चुका है। वहीं, एक और जीत उसे ट्रॉफी दिला देगी। दूसरी तरफ भारतीय फैंस की नजरें आज होने वाले मैच के मौसम पर भी टिकी हुईं हैं। इस सीरीज के पहले मुकाबले में बारिश ने खेल बिगाड़ा था। अगर आज मैच में भी बारिश हो जाती है तो भारतीय टीम बिना मैच खेले ही सीरीज हार जाएगी।IND vs ENG लाइव स्कोर: भारत और इंग्लैंड की फुल स्क्वॉड (India vs England T20I Full Squads)
भारतीय टीम फुल स्क्वॉड:श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उप-कप्तान), रवि बिश्नोई, अभिषेक शर्मा, सूर्यांश शेडगे, प्रसिद्ध कृष्णा, संजू सैमसन, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, ईशान किशन, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, प्रिंस यादव, वैभव सूर्यवंशी और वरुण चक्रवर्ती।
इंग्लैंड टीम फुल स्क्वॉड:
हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), फिल साल्ट, जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, साकिब महमूद, आदिल रशीद, ल्यूक वुड, जॉर्डन कॉक्स, जेम्स कोल्स, रेहान अहमद, सन्नी बेकर।
IND vs ENG लाइव स्कोर: दोनों टीमों के किन खिलाड़ियों पर निगाहें
भारत-इंग्लैंड के बीच चौथे टी20 में कई खिलाड़ियों पर सबकी नजरें रहेंगी। भारत के फैन्स की नजरें सबसे ज्यादा युवा वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) पर ही होंगी। उनके अलावा अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma), संजू सैमसन (Sanju Samson), श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer), तिलक वर्मा (Tilak Varma), अक्षर पटेल (Axar Patel), अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) पर भी निगाहें होंगी। वहीं इंग्लैंड के फैन्स की नजरें फिल साल्ट (Philip Salt), जोस बटलर (Jos Buttler), हैरी ब्रूक (Harry Brook), जैकब बेथल, सैम करन (Sam Curran), आदिल रशीद (Adil Rashid) पर होंगी।IND vs ENG लाइव स्कोर: इस मैदान पर हाइएस्ट स्कोर कितना
इस मैदान पर T20I में सबसे बड़ा स्कोर इंग्लैंड के नाम दर्ज है। उसने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 6 विकेट पर 234 रन जुलाई 2022 बनाए थे। वहीं दूसरी ओर इस मैदान पर सबसे कम स्कोर भी इंग्लैंड के नाम भी दर्ज है। जून 2011 में श्रीलंका के खिलाफ उसने 9 विकेट पर 136 रन बनाए थे।IND vs ENG लाइव स्कोर: पहले टॉस जीतने वाली टीम क्या करेगी
इस मैदान पर जीत के लिए पहले बल्लेबाजी करते हुए बड़ा स्कोर खड़ा करना जरूरी हो जाता है। ऐसे में ब्रिस्टल में टॉस जीतने वाला कप्तान पहले गेंदबाजी करना पसंदा करता है। यहां पहले और दूसरे दोनों पारियों में रनों की बारिश देखने को मिल सकती है। भारतीय बल्लेबाज इंग्लैंड की परिस्थितियों में संघर्ष करते दिखे हैं। ऐसे में देखना होगा कि भारतीय टीम के कप्तान अय्यर टॉस जीतकर क्या चुनते हैं।पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ ने किया क्रिस्टियानो रोनाल्डो को निलंबित, जानिए क्या पूरा मामला
IND vs WI: होलकर में रिकॉर्ड की दहलीज पर अभिषेक, 33 रन बनाते ही टॉप-6 में हो जाएंगे शामिल
Ranji Trophy, PUN vs ASM: असम के खिलाफ मुकाबले में पंजाब के लिए नहीं खेलेंगे शुभमन गिल, जानिए क्या है वजह
SA vs AUS First Test Day 2 Highlights: मैट रेनशॉ की शानदार शतकीय पारी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका पर कसा शिकंजा
राजगीर की खूबसूरत वादियों में खो गए रिंकू सिंह, ग्लास ब्रिज पर खिंचवाई फोटो-सफारी का लिया मजा
© 2026 Times Horizon Private Limited
