LIVE

ENG vs IND 5th T20I Highlights: इंग्लैंड ने साउथैम्पचन में टीम इंडिया को पटखनी देकर किया सीरीज में सूपड़ा साफ, छीना टी20 रैंकिंग में नंबर वन का ताज

ENG vs IND Today 5th T20I Highlights: इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैच की टी20 सीरीज के साउथैम्पटन में खेले गए पांचवें और आखिरी मुकाबले में भारतीय टीम को 56 रन के अंतर से हार का सामना करना पड़ा। भारतीय टीम का आयरलैंड के बाद इंग्लैंड के खिलाफ भी टी20 सीरीज में सूपड़ा साफ हो गया। ऐसा रहा पांचवें मुकाबले के पल पल का हाल।
ENG vs IND 5th T20I Highlights: इंग्लैंड ने साउथैम्पचन में टीम इंडिया को पटखनी देकर किया सीरीज में सूपड़ा साफ, छीना टी20 रैंकिंग में नंबर वन का ताज
ENG vs IND T20 Series: श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली भारतीय क्रिकेट टीम का इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैच की टी20 सीरीज में सूपड़ा साफ हो गया। शनिवार को साउथैम्पटन में खेले गए सीरीज के पांचवें और आखिरी मुकाबले में मेजबान टीम ने वर्ल्ड चैंपियन टीम इंडिया को 56 रन के अंतर से मात देकर सीरीज 4-0 के अंतर से अपने नाम कर ली। इंग्लैंड ने मैच में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए जोस बटलर की 131 और कप्तान हैरी ब्रूक की 95 रन की आतिशी पारी की बदौलत 3 विकेट पर 257 रन का स्कोर खड़ा किया था। इसके जवाब में खेलने उतरी टीम इंडिया ने सीरीज में अपना सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजी प्रदर्शन किया लेकिन जीत हासिल नहीं कर सकी। भारतीय टीम 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 201 रन बना सकी। भारत के लिए ईशान किशन ने सबसे ज्यादा 56(35) और तिलक वर्मा ने 53(25) रन की पारी खेली। इसके अलावा और कोई भारतीय बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका। पांचवें मुकाबले में जीत दर्ज करके इंग्लैंड की टीम आईसीसी टी20 टीम रैंकिंग में टीम इंडिया को पछाड़कर पहले पायदान पर काबिज हो गई है।

अय्यर की कप्तानी में नहीं खुला जीत का खाता
भारतीय टीम की यह वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद सात मैच में छठी हार है। श्रेयस अय्यर टीम इंडिया की टी20 टीम की कमान संभालने के बाद जीत का खाता खोलने में नाकाम रहे। भारतीय टीम को आयरलैंड दौरे पर 0-2 के अंतर से और इंग्लैंड दौरे पर 0-4 के अंतर से हार का सामना करना पड़ा। पहली बार भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ एक से ज्यादा मैच की टी20 सीरीज में हार का मुंह देखना पड़ा है।

भारत और इंग्लैंड की टी20 टीम (India vs England T20I Full Squads)

भारतीय टीम फुल स्क्वॉड:
श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उप-कप्तान), रवि बिश्नोई, अभिषेक शर्मा, सूर्यांश शेडगे, प्रसिद्ध कृष्णा, संजू सैमसन, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, ईशान किशन, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, प्रिंस यादव, वैभव सूर्यवंशी और वरुण चक्रवर्ती।

इंग्लैंड टीम फुल स्क्वॉड:
हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), फिल साल्ट, जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, साकिब महमूद, आदिल रशीद, ल्यूक वुड, जॉर्डन कॉक्स, जेम्स कोल्स, रेहान अहमद, सन्नी बेकर।
Jul 11, 2026 | 10:50 PM IST

ENG vs IND लाइव स्कोर: भारत ने 15 ओवर में बनाए 5 विकेट पर 163 रन

टीम इंडिया ने 258 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पांचवें टी20 में 15 ओवर में 5 विकेट पर 163 रन बना लिए हैं। तिलक 31(14) और शेडगे 1(2) रन बनाकर खेल रहे हैं।
Jul 11, 2026 | 10:48 PM IST

ENG vs IND लाइव स्कोर: भारत ने 15 ओवर में बनाए 4 विकेट पर 159 रन

भारत ने 15 ओवर में 4 विकेट पर 159 रन बना लिए हैं। शिवम दुबे 14 (9) और तिलक वर्मा 28 (11) रन बनाकर खेल रहे हैं।

Jul 11, 2026 | 10:40 PM IST

ENG vs IND लाइव स्कोर: भारत ने 14 ओवर में बनाए 4 विकेट पर 145 रन

भारतीय टीम ने जीत के लिए 258 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 14 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 145 रन बना लिए हैं। तिलक वर्मा 27 (10) और शिवम दुबे 3 (4) रन बनाकर खेल रहे हैं।
Jul 11, 2026 | 10:26 PM IST

ENG vs IND लाइव स्कोर: ईशान ने जड़ा अर्धशतक

ईशान किशन ने पारी के 11वें ओवर 27 गेंद में अपना अर्धशतक 7 चौके और 2 छक्के की मदद से पूरा किया। भारत ने 11 ओवर में 3 विकेट पर 115 रन बना लिए हैं। तिलक 1 और ईशान 53 रन बनाकर खेल रहे हैं।
Jul 11, 2026 | 10:25 PM IST

ENG vs IND लाइव स्कोर: अय्यर बने डॉसन का शिकार

11वें ओवर की पहली गेंद पर कप्तान श्रेयस अय्यर 28 (16) रन बनाकर डॉसन की गेंद पर सैम कुरेन के हाथों लपके गए। 110 के स्कोर पर भारतीय टीम को तीसरा झटका लगा।
Jul 11, 2026 | 09:53 PM IST

ENG vs IND लाइव स्कोर: भारत ने 4 ओवर में बनाए 43 रन

भारतीय टीम ने 4 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 43 रन बना लिए हैं। सैमसन 27 (13) और ईशान किशन 13 (6) रन बनाकर खेल रहे हैं।

Jul 11, 2026 | 09:40 PM IST

ENG vs IND लाइव स्कोर: भारत की तेज शुरुआत, एक ओवर में बनाए 10 रन

भारतीय टीम ने जीत के लिए 258 रन के लक्ष्य को पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने एक ओवर में 10 रन बगैर किसी नुकसान के बना लिए हैं। सैमसन 9 (5) और अभिषेक 1(1) रन बनाकर खेल रहे हैं।
Jul 11, 2026 | 09:26 PM IST

ENG vs IND लाइव स्कोर: इंग्लैंड ने बनाए 20 ओवर में 4 विकेट पर 257 रन

इंग्लैंड ने भारतीय टीम के खिलाफ सीरीज के पांचवें और आखिरी टी20 मुकाबले में जोस बटलर के आतिशी शतक (131) और हैरी ब्रूक की 95 रन की नाबाद कप्तानी की बदौलत 20 ओवर में 3 विकेट पर 257 रन का स्कोर खड़ा किया है। पहली बार इंग्लैंड की टीम भारत के खिलाफ 250 रन के आंकड़े को पार करने में सफल रही है।
Jul 11, 2026 | 08:56 PM IST

ENG vs IND लाइव स्कोर: बटलर और ब्रूक ने की 200 रनों का साझेदारी

जोस बटलर और हैरी ब्रूक के बीच 200 से ज्यादा रनों की साझेदारी हो चुकी है। यह भारत के खिलाफ टी20I में किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी है। साउथेम्प्टन में इंग्लैंड की जोड़ी ने भारतीय गेंदबाजों को कोई मौका नहीं दिया और जमकर कुटाई कर रहे हैं।
Jul 11, 2026 | 08:52 PM IST

ENG vs IND लाइव स्कोर: जोस बटलर ने जड़ा तूफानी शतक

जोस बटलर का शानदार शतक! अक्षर पटेल की मिडिल और लेग पर शॉर्ट गेंद को बटलर ने बैकफुट पर जाकर डीप बैकवर्ड स्क्वायर लेग के ऊपर छक्के के लिए भेज दिया। शतक पूरा होते ही बटलर ने हेलमेट उतारकर हैरी ब्रूक को गले लगाया। इंग्लैंड का ड्रेसिंग रूम खड़ा होकर तालियां बजा रहा है और स्टेडियम में बैठे दर्शक भी झूम उठे हैं।
Jul 11, 2026 | 08:41 PM IST

ENG vs IND लाइव स्कोर: ब्रूक और बटलर ने की 150 रनों की साझेदारी

भारत के खिलाफ टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक और जोस बटलर ने दूसरे विकेट के लिए 150 से ज्यादा रनों की साझेदारी कर ली है। बटलर और ब्रूक दोनों ही 72-72 रन बनाकर खेल रहे हैं।
Jul 11, 2026 | 08:40 PM IST

ENG vs IND लाइव स्कोर: इंग्लैंड का स्कोर 150 के हुआ पार

भारत के खिलाफ टॉस हारकर कप्तान ब्रूक और जोस बटलर की तूफानी बल्लेबाजी के दम पर इंग्लैंड का स्कोर 150 के पार पहुंच गया है। अभी इंग्लैंड की पारी के 14 ओवर भी पूरे नहीं हुए हैं।
Jul 11, 2026 | 08:36 PM IST

ENG vs IND लाइव स्कोर: ब्रूक ने भारत के खिलाफ बनाए सबसे ज्यादा रन

हैरी ब्रूक ने भारत के खिलाफ द्विपक्षीय टी20I सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। उन्होंने निकोलस पूरन का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 2022 में भारत में तीन मैचों की सीरीज में 184 रन बनाए थे। ब्रूक इस सीरीज में शानदार फॉर्म में हैं और लगातार बड़े स्कोर बना रहे हैं। भारतीय गेंदबाजों के लिए आज उन्हें जल्दी आउट करना बड़ी चुनौती होगी।
Jul 11, 2026 | 08:25 PM IST

ENG vs IND लाइव स्कोर: जोस बटलर ने भी लगाया अर्धशतक

भारत के खिलाफ टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक के बाद जोस बटलर ने भी पचासा जड़ दिया है। ब्रूक ने जहां मात्र 19 गेंदों में 5 छक्के और दो चौके जड़ते हुए 50 रन बनाए। वहीं दूसरी छोर पर जोस बटलर ने 34 गेंद में पचासा जड़ा है।
Jul 11, 2026 | 08:21 PM IST

ENG vs IND लाइव स्कोर: कप्तान हैरी ब्रूक का तूफानी पचासा

भारत के खिलाफ टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने तूफानी पचासा जड़ा है। ब्रूक ने मात्र 19 गेंदों में 5 छक्के और दो चौके जड़ते हुए 50 रन बना दिए हैं। वहीं दूसरी छोर पर जोस बटलर 46 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। इंग्लैंड ने 10 ओवर में 1 विकेट खोकर 111 रन बना लिए हैं।
Jul 11, 2026 | 08:14 PM IST

ENG vs IND लाइव स्कोर: इंग्लैंड का स्कोर 9 ओवर में 86 रन

भारत के खिलाफ टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने 9 ओवरों में एक विकेट खोकर 86 रन बना लिए हैं। कप्तान हैरी ब्रूक 31 और जॉस बटलर 45 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। इंग्लैंड तेजी से 100 रन की तरफ बढ़ रही है।
Jul 11, 2026 | 07:27 PM IST

ENG vs IND लाइव स्कोर: संजू ने टॉस जीतने के मामले में बनाया रिकॉर्ड

श्रेयस अय्यर ने आज टॉस जीतकर एमएस धोनी के लगातार सबसे ज्यादा टी20I टॉस जीतने के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। भारत के लिए एमएस धोनी ने (2010-12) के दौरान लगातार 7 टॉस जीता है। जबकि श्रेयस अय्यर ने आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर अब तक लगातार 7 टॉस जीते हैं।
Jul 11, 2026 | 07:26 PM IST

ENG vs IND लाइव स्कोर: लास्ट 5 मैच पहले बैटिंग करने वाली टीम ने जीते

साउथेम्प्टन के The Rose Bowl में 2021 से अब तक 5 टी20 इंटरनेशनल खेले गए हैं और हर बार पहले बैटिंग करने वाली टीम जीती है। जीत का अंतर भी बड़ा रहा है - 89 रन, 50 रन, 90 रन, 28 रन और 37 रन। इस मैदान पर टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करना अब तक फायदे का सौदा रहा है।
Jul 11, 2026 | 07:19 PM IST

ENG vs IND लाइव स्कोर: वैभव सूर्यवंशी को नहीं मिला मौका

भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे पांचवे मुकाबले का टॉस श्रेयस अय्यर ने जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। इस मैच में भारत ने दो बदलाव किए हैं। वैभव सूर्यवंशी को आज प्लेइंग-11 में मौका नहीं मिला है। उनकी जगह संजू सैमसन की टीम में वापसी हुई है।
Jul 11, 2026 | 07:14 PM IST

ENG vs IND लाइव स्कोर: संजू सैमसन खेल सकते हैं आज

अभी श्रेयस अय्यर बल्ला और ग्लव्स लेकर मैदान के बीच में पहुंचे हैं। शायद 30 मिनट का छोटा वॉर्म-अप सेशन करेंगे। खबर है कि संजू सैमसन आज खेल सकते हैं। इस टी20 सीरीज में अब तक के प्रदर्शन को देखते हुए भारत की प्लेइंग इलेवन में कुछ बदलाव भी हो सकते हैं। टॉस और प्लेइंग इलेवन की जानकारी के लिए जुड़े रहें।
Jul 11, 2026 | 06:47 PM IST

ENG vs IND लाइव स्कोर: टॉस की टाइमिंग आ गई सामने

भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज के पांचवे और आखिरी टी20 मुकाबले का टॉस भारतीय टीम के ट्रैफिक में फंसने के कारण लेट हो गया था। अब टॉस का नया समय आ गया है। भारत और इंग्लैंड के बीच टॉस 45 मिनट लेट यानि 6:30 की बजाय अब 7:15 पर होगा।
Jul 11, 2026 | 06:38 PM IST

ENG vs IND लाइव स्कोर: आखिरकार मैदान पर पहुंची भारतीय टीम

आखिरकार भारतीय टीम अब मैदान पर पहुंच गई है। खिलाड़ी बस से उतरकर सीधे ड्रेसिंग रूम की ओर बढ़ गए हैं। टॉस कुछ ही देर में होने की उम्मीद है। मौसम साफ है और मैदान पर तैयारियां पूरी हैं। नया अपडेट मिलते ही आपको बताएंगे कि क्या चल रहा है।
Jul 11, 2026 | 06:34 PM IST

ENG vs IND लाइव स्कोर: भारतीय टीम के ट्रैफिक में फंसने से टॉस में हुई देरी

टॉस में देरी की खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि भारतीय टीम ट्रैफिक में फंसी हुई है, जिसके कारण मैदान पर समय से नहीं पहुंच पाई। इंग्लैंड के खिलाड़ी मैदान पर मौजूद हैं और इंतजार कर रहे हैं। आधिकारिक पुष्टि और नया टॉस टाइम जल्द आने की उम्मीद है। अपडेट के लिए जुड़े रहें।
Jul 11, 2026 | 06:29 PM IST

ENG vs IND लाइव स्कोर: श्रेयस अय्यर की शुरुआत बेहद खराब

भारत के नए टी20 कप्तान के लिए शुरुआत मुश्किल रही है, क्योंकि मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन टीम अब तक अपनी लय नहीं पकड़ पाई है। भारत ने पिछले दो टी20 वर्ल्ड कप रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में जीते थे, जिससे उम्मीद थी कि श्रेयस अय्यर भी उस जीत की परंपरा को आगे बढ़ाएंगे। अय्यर ने 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स को आईपीएल खिताब जिताया और अगले दो सीजन में पंजाब किंग्स के साथ भी अच्छा प्रदर्शन किया। इसी वजह से वह बड़े अनुभव के साथ कप्तान बने थे। लेकिन कप्तान के तौर पर उनका सफर मुश्किल रहा है और टीम लगातार अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रही है।
Jul 11, 2026 | 06:22 PM IST

ENG vs IND लाइव स्कोर: सूर्यवंशी को बिठाना होगा तालमेल

यह सूर्यवंशी के इंटरनेशनल करियर की शुरुआत ही है और किसी भी युवा खिलाड़ी के लिए शुरुआती समय में तालमेल बिठाना सामान्य बात है। आईपीएल में ज्यादातर बल्लेबाजी के लिए आसान पिचें मिलती हैं, जबकि इंटरनेशनल क्रिकेट में अलग-अलग हालात में बेहतर गेंदबाजी आक्रमण के खिलाफ जल्दी ढलना पड़ता है। वह जितनी जल्दी हालात को समझकर अपना खेल बदलना सीखेंगे, उतनी ही तेजी से सफल होंगे। क्या वह आज संभलकर खेलते हुए जवाब देंगे?
Jul 11, 2026 | 06:19 PM IST

ENG vs IND लाइव स्कोर: भारत और इंग्लैंड की फुल स्क्वॉड

भारतीय टीम फुल स्क्वॉड:
श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उप-कप्तान), रवि बिश्नोई, अभिषेक शर्मा, सूर्यांश शेडगे, प्रसिद्ध कृष्णा, संजू सैमसन, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, ईशान किशन, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, प्रिंस यादव, वैभव सूर्यवंशी और वरुण चक्रवर्ती।

इंग्लैंड टीम फुल स्क्वॉड:
हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), फिल साल्ट, जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, साकिब महमूद, आदिल रशीद, ल्यूक वुड, जॉर्डन कॉक्स, जेम्स कोल्स, रेहान अहमद, सन्नी बेकर।
Jul 11, 2026 | 06:18 PM IST

ENG vs IND लाइव स्कोर: इन खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें

भारत-इंग्लैंड के बीच दूसरे टी20 में कई खिलाड़ियों पर सबकी नजरें रहेंगी। भारत के फैन्स की नजरें अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma), संजू सैमसन (Sanju Samson), श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer), तिलक वर्मा (Tilak Varma), वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi), अक्षर पटेल (Axar Patel), अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) पर रहेंगी। वहीं इंग्लैंड के फैन्स की नजरें फिल साल्ट (Philip Salt), जोस बटलर (Jos Buttler), हैरी ब्रूक (Harry Brook), सैम करन (Sam Curran), आदिल रशीद (Adil Rashid) पर रहेंगी।
Jul 11, 2026 | 06:17 PM IST

ENG vs IND लाइव स्कोर: साउथेम्प्टन में आज का कैसा है मौसम

साउथेम्प्टन में शाम के वक्त समंदर की हवा और ओस का असर दूसरी पारी में दिख सकता है, ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद कर सकती है। जुलाई में यहां तापमान 17-22 डिग्री के आसपास रहता है। इस मैच में बारिश की 20% संभावना है, लेकिन खेल पूरा होने की उम्मीद है। यहां पहली पारी का औसत स्कोर 168 रन है, लेकिन 185+ का टोटल विनिंग स्कोर माना जाता है।
Jul 11, 2026 | 06:16 PM IST

ENG vs IND लाइव स्कोर: भारत बनाम इंग्लैंड आज की पिच रिपोर्ट

आज भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवां टी-20 द रोज बाउल, साउथेम्प्टन में खेला जाएगा। ये मैदान इंग्लैंड के सबसे खूबसूरत और संतुलित पिचों वाले ग्राउंड में गिना जाता है। तेज आउटफील्ड और बड़े स्क्वायर बाउंड्री वाला ये मैदान शुरू में तेज गेंदबाजों को मदद देता है। यहां जोफ्रा आर्चर, अर्शदीप सिंह और जोश टंग जैसे पेसर नई गेंद से फायदा उठा सकते हैं। बीच के ओवरों में पिच बल्लेबाजी के लिए आसान हो जाती है, लेकिन स्पिनर्स अक्षर पटेल, आदिल रशीद और सुंदर का रोल अहम हो जाएगा क्योंकि बड़े बाउंड्री से छक्के रोकना आसान रहता है।
Jul 11, 2026 | 06:06 PM IST

ENG vs IND लाइव स्कोर: IPL में शानदार प्रदर्शन को दोहरा नहीं पाए सूर्यवंशी

वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल में शानदार प्रदर्शन करके सबका ध्यान खींचा था, लेकिन इंटरनेशनल क्रिकेट में कदम रखते ही उनके सामने नई चुनौतियां आ गई हैं। दिलचस्प बात यह है कि उनके राजस्थान रॉयल्स के साथी जोफ्रा आर्चर ने पिछली दो भिड़ंत में उन्हें हर बार आउट किया है। इससे पता चलता है कि इस युवा खिलाड़ी को अपनी तकनीक के कुछ हिस्सों पर अभी और काम करना होगा।
Jul 11, 2026 | 06:04 PM IST

ENG vs IND लाइव स्कोर: आखिरी बार कब जीती थी टीम इंडिया

दोनों टीम आखिरी बार इसी सीरीज के चौथे टी20 मुकाबले में भिड़ी थीं, जिसमें भारतीय टीम को इंग्लैंड के हाथों करारी हार का सामना करना पड़ा था। उससे पहले दोनों टीमें टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में भिड़ी थीं। जहां भारत ने इंग्लैंड को 68 रन से मात दी थी।
Jul 11, 2026 | 06:04 PM IST

ENG vs IND लाइव स्कोर: भारत-इंग्लैंड हेड टू हेड

भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 हेड-टू-हेड में अभी भी भारत का पलड़ा थोड़ा भारी है। दोनों के बीच अब तक कुल 34 टी20 मैच खेले गए हैं। इसमें से 18 मैच भारत ने जीते हैं और 15 मैच इंग्लैंड ने जीते हैं। वहीं दोनों टीमों के बीच खेले गये सीरीज के पिछले चार मुकाबलों में से तीन मुकाबले इंग्लैंड ने जीते हैं, जबकि इसी सीरीज का पहला टी20 मैच बारिश की वजह से पूरा नहीं हो पाया था।
Jul 11, 2026 | 06:03 PM IST

ENG vs IND लाइव स्कोर: आज कौन करेगा भारतीय टीम की कप्तानी

इस सीरीज में भारत की कप्तानी श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) कर रहे हैं। वहीं इंग्लैंड की कमान हैरी ब्रूक (Harry Brook) के हाथों में है। भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवा टी20 मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 07:00 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस 6:30 बजे होगा।
Jul 11, 2026 | 06:02 PM IST

ENG vs IND लाइव स्कोर: वैभव सूर्यवंशी पर फिर से होंगी आज निगाहें

भारत के 15 साल के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी भी अंतरराष्ट्रीय लेवल पर कोई छाप छोड़ नहीं पा रहे हैं। हालांकि, श्रेयस अय्यर की कप्तानी में चौथे टी20 मुकाबले में भारतीय टीम जब इंग्लैंड के खिलाफ मैच में उतरेगी तो सबकी निगाहें एक बार फिर से वैभव सूर्यवंशी के बल्ले पर होंगी।
Jul 11, 2026 | 05:57 PM IST

ENG vs IND लाइव स्कोर: भारत के लिए साख बचाने की चुनौती

इस मैच में भारतीय टीम के लिए साख बचाने की चुनौती है। साउथेम्प्टन के रोज बाउल क्रिकेट स्टेडियम में आज भारतीय टीम को हर हाल में जीतना होगा। अन्यथा टीम को लगातार दो सीरीज में क्लीन स्वीप झेलना पड़ेगा।
Jul 11, 2026 | 05:56 PM IST

ENG vs IND लाइव स्कोर: पहले ही सीरीज गंवा चुकी है भारतीय टीम

भारतीय टीम इस सीरीज को पहले ही गंवा चुकी है। सीरीज में अब तक खेले गए चार मुकाबलों में से भारतीय टीम को पिछले लगातार तीन मैचों में हार मिली है। जबकि, पहला मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हो गया था।
Jul 11, 2026 | 05:55 PM IST

ENG vs IND लाइव स्कोर: भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवा टी20 आज

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पांचवा मुकाबला आज यानि 11 जुलाई को साउथेम्प्टन के रोज बाउल क्रिकेट स्टेडियम (The Rose Bowl, Southampton) में खेला जाने वाला है।