LIVE

ENG VS AUS 2nd ODI Highlights: ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को दी दूसरे वनडे में 68 रन से मात, सीरीज में बनाई 2-0 की बढ़त

नवीन चौहानUpdated Sep 21, 2024, 22:45 IST

ENG VS AUS 2nd ODI Highlights: ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को दी दूसरे वनडे में 68 रन से मात, सीरीज में बनाई 2-0 की बढ़त
ENG VS AUS 2nd ODI Highlights: ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को दी दूसरे वनडे में 68 रन से मात, सीरीज में बनाई 2-0 की बढ़त

Eng Vs Aus, England vs Australia 2nd ODI Match Highlights (इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया लाइव स्कोर): मिचेल मार्श की कप्तानी वाली ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैच की सीरीज के दूसरे मुकाबले में 68 रन से मात देकर सीरीज में लगातार दूसरी जीत दर्ज की। ये ऑस्ट्रेलिया की वनडे में लगातार 14वीं जीत है। लीड्स में खेले जा रहे सीरीज के दूसरे वनडे में जीत के लिए 271 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की टीम 40.2 ओवर में 202 रन पर ढेर हो गई। जैमी स्मिथ के अलावा इंग्लैंड का और कोई बल्लेबाज पिच पर ज्यादा देर टिक नहीं पाया। इस मैच में जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है। ऑस्ट्रेलिया के लिए मिचेल स्टार्क ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए। वहीं 2-2 विकेट जोश हेजलवुड, ग्लैन मैक्सवेल और आरोन हार्डी के खाते में गए। एक सफलता एडम जंपा को मिली। जैमी स्मिथ के 49 रन की पारी के अलावा बेन डकेट ने 32 और आदिल राशिद ने 27 रन की पारी खेली। इंग्लैंड की टीम शुरुआत से अंत तक नियमित अंतराल में विकेट खोती रही। इसी वजह से मैच उनके हाथ से फिसल गया। एलेक्स कैरी को उनकी 74 रन की आतिशी और अहम पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

कैरी ने पहुंचाया 270 रन तक
इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने एलेक्स कैरी की ऑस्ट्रेलिया के 9 विकेट गंवाने के बाद 67 गेंद में 74 रन की आतिशी पारी की बदौलत 44.4 ओवर में 270 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा करने में सफल रही। टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित बाद किए जाने के बाद उसकी शुरुआत अच्छी नहीं रही और एक समय वह 200 रन तक पहुंचने के लिए भी संघर्ष कर रही थी। कप्तान मिशेल मार्श (59 गेंदों में 60 रन) शीर्ष क्रम के एकमात्र बल्लेबाज थे, जिन्होंने अर्धशतक बनाया।

नाकाम रहा ऑस्ट्रेलिया का टॉप ऑर्डर
पहले वनडे में नाबाद 154 रन की पारी खेलकर ऑस्ट्रेलिया को सात विकेट से जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले ट्रेविस हेड केवल 29 रन बनाकर तेज गेंदबाज ब्रायडन कार्स (3-75) के पहले शिकार बने। दूसरे सलामी बल्लेबाज मैथ्यू शॉर्ट ने भी 29 रन का योगदान दिया। अन्य बल्लेबाजों में स्टीव स्मिथ चार रन पर, मार्नस लाबुशेन 19 रन पर और ग्लेन मैक्सवेल सात रन पर आउट हो गए। कैरी ने हालांकि ऑस्ट्रेलिया के प्रशंसकों को निराश नहीं होने दिया। उन्होंने अपनी पारी में आठ चौके और तीन छक्के लगाए। इसके बावजूद ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम 44.4 ओवर में आउट हो गई।।


इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया की टीमें (England and Australia Playing XI)

इंग्लैंड की प्लेइंग-11( England Playing XI):
फिल साल्ट, बेन डकेट, विल जैक्स, हैरी ब्रूक (कप्तान), जैमी स्मिथ (विकेट कीपर), लियाम लिविंगस्टोन, जैकब बेथेल, ब्रायडन कार्स, ओली स्टोन, मैथ्यू पॉट्स, आदिल रशीद।

ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग-11( Australia Playing XI):
ट्रेविस हेड, मैथ्यू शॉर्ट, मिचेल मार्श (कप्तान), स्टीव स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), ग्लेन मैक्सवेल, आरोन हार्डी, मिचेल स्टार्क, एडम ज़म्पा, जोश हेज़लवुड।

SEPT 21, 2024 22:45 IST

ENG VS AUS 2nd ODI LIVE SCORE: ऑस्ट्रेलिया ने दर्ज की लगातार 14वीं जीत

ऑस्ट्रेलिया ने वनडे में लगातार 14वीं जीत लीड्स में इंग्लैंड को 68 रन के अंतर से मात देकर दर्ज की।
SEPT 21, 2024 22:44 IST

ENG VS AUS 2nd ODI LIVE SCORE: एलेक्स कैरी बने प्लेयर ऑफ द मैच

ऑस्ट्रेलिया के विकेटकीपर एलेक्स कैरी को उनकी 74 रन की आतिशी और अहम पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
SEPT 21, 2024 22:34 IST

ENG VS AUS 2nd ODI LIVE SCORE: 202 रन पर ढही इंग्लैंड की पारी

लीड्स में खेले जा रहे सीरीज के दूसरे वनडे में जीत के लिए 271 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की टीम 40.2 ओवर में 202 रन पर ढेर हो गई। जैमी स्मिथ के अलावा इंग्लैंड का और कोई बल्लेबाज पिच पर ज्यादा देर टिक नहीं पाया। इस मैच में जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है। ो
SEPT 21, 2024 22:05 IST

ENG VS AUS 2nd ODI LIVE SCORE: ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को दिया आठवां झटका, कार्से लौटे पवेलियन

इंग्लैंड को ऑस्ट्रेलिया ने आठवां झटका 34वें ओवर की पांचवीं गेंद पर दिया। कार्से 28 रन बनाकर एडम जंपा की गेंद पर कैच दे बैठे। इंग्लैंड ने जीत के लिए 271 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 8 विकेट पर 176 रन 34 ओवर में बना लिए हैं।
SEPT 21, 2024 22:03 IST

ENG VS AUS 2nd ODI LIVE SCORE: जैमी स्मिथ का हेजलवुड ने किया शिकार

इंग्लैंड के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज जैमी स्मिथ को जोश हेजलवुड ने अर्धशतक पूरा नहीं करने दिया और ऑस्ट्रेलिया को सातवां झटका दिया। स्मिथ ने 49 रन की पारी खेली।
SEPT 21, 2024 21:16 IST

ENG VS AUS 2nd ODI LIVE SCORE: इंग्लैंड को गंवाया छठा विकेट

65 रन पर पांच विकेट गंवाने के बाद इंग्लैंड की पारी को जैकब बैथल और जैमी स्मिथ ने संभाला। दोनों ने स्कोर को 21 ओवर में 5 विकेट पर 120 रन बना लिए थे। ऐसे में 21वीं ओवर की पहली गेंद पर बैथल मैक्सवेल की गेंद पर कैच दे बैठे। उन्होंने 25(35) रन की पारी खेली।
SEPT 21, 2024 20:35 IST

ENG VS AUS 2nd ODI LIVE SCORE: 13 ओवर में बनाए 5 विकेट पर 88 रन

इंग्लैंड ने 13 ओवर में 5 विकेट पर 88 रन बना लिए हैं। जैकब बैथेल 12(15) और जैमी स्मिथ 17(17) रन बनाकर खेल रहे हैं।
SEPT 21, 2024 20:20 IST

ENG VS AUS 2nd ODI LIVE SCORE: पहली ही गेंद पर पवेलियन लौटे लिविंगस्टोन

आरोन हार्डी ने डकेट को आउट करने के बाद बल्लेबाजी करने आए लियाम लिविंगस्टोन अगली ही गेंद पर कैच दे बैठे। 9.3 ओवर में इंग्लैंड की आधी टीम 65 रन पर पवेलियन लौट गए।
SEPT 21, 2024 20:16 IST

ENG VS AUS 2nd ODI LIVE SCORE: डकेट भी लौटे पवेलियन

विकेटों की पतझड़ के बीच एक छोर संभालकर खड़े बेन डकेट का आरोन हार्डी ने फॉलो थ्रू में शानदार कैच लपका और उनकी पारी का अंत कर दिया। डकेट 32 रन बना सके। इसके साथ ही इंग्लैंड का स्कोर 9.2 ओवर में 4 विकेट पर 65 रन हो गया।
SEPT 21, 2024 20:09 IST

ENG VS AUS 2nd ODI LIVE SCORE: इंग्लैंड ने 8 ओवर में बनाए 3 विकेट पर 56 रन

इंग्लैंड ने जीत के लिए 271 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए दूसरे वनडे में 8 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 56 रन बना लिए हैं। बेन डकेट 31 (22) और जैमी स्मिथ 4 (3) रन बनाकर खेल रहे हैं।
SEPT 21, 2024 20:08 IST

ENG VS AUS 2nd ODI LIVE SCORE: स्टार्क ने ब्रूक को भेजा पवेलियन

मिचेल स्टार्क ने पारी के सातवें ओवर की आखिरी गेंद पर इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक को एलबीडूब्लू करके पवेलियन वापस भेज दिया। उन्होंने 4 (9) रन बनाए। इसके साथ ही इंग्लैंड का स्कोर 7 ओवर में 3 विकेट पर 46 रन हो गया।
SEPT 21, 2024 19:48 IST

ENG VS AUS 2nd ODI LIVE SCORE: विल जैक्स का स्टार्क ने किया शिकार, नहीं खोल पाए खाता

साल्ट के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आए विल जैक्स को मिचेल स्टार्क ने पहली ही गेंद पर खाता खोले बगैर पवेलियन भेज दिया। इंग्लैंड का स्कोर 4.3 ओवर में 2 विकेट पर 28 रन हो गया है।
SEPT 21, 2024 19:45 IST

ENG VS AUS 2nd ODI LIVE SCORE: फिल साल्ट बने हेजलवुड का शिकार

इंग्लैंड को जीत के लिए 271 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पहला झटका पारी के चौथे ओवर में जोश हेजलवुड ने दिया। फिल साल्ट विकेट के पीछे हेजलवुड की गेंद पर लपके गए। उन्होंने 14 गेंद में 12 रन की पारी खेली। इसके साथ ही इंग्लैंड का स्कोर 4 ओवर में 1 विकेट पर 26 रन हो गया।
SEPT 21, 2024 19:40 IST

ENG VS AUS 2nd ODI LIVE SCORE: 271 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरा इंग्लैंड, 3 ओवर में 22 बनाए

इंग्लैंड की टीम दूसरे वनडे में जीत के लिए मिले 271 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतर चुकी है। फिल साल्ट और बेन डकेट ने इंग्लैंड के लिए पारी की शुरआत की और 3 ओवर में बगैर किसी नुकसान के 22 रन बना लिए हैं। साल्ट 8 और डकेट 11 रन बनाकर खेल रहे हैं।
SEPT 21, 2024 18:56 IST

ENG VS AUS 2nd ODI LIVE SCORE: ऑस्ट्रेलिया की पारी समाप्त

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम की पारी समाप्त हो गई है। इंग्लैंड को जीत के लिए 271 रनों का लक्ष्य मिला है। ऑस्ट्रेलिया के लिए एलेक्स कैरी ने अंत तक संघर्ष किया और 70 रनों की शानदार पारी खेली।
SEPT 21, 2024 18:47 IST

ENG VS AUS 2nd ODI LIVE SCORE: एलेक्स कैरी ने जड़ा अर्धशतक

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज एलेक्स कैरी ने अर्धशतक जड़ दिया है। वे अकेले ही टीम को आगे ले जा रहे हैं। उनका जोश हेजलवुड भी अच्छा साथ दे रहे हैं।
SEPT 21, 2024 18:22 IST

ENG VS AUS 2nd ODI LIVE SCORE: ऑस्ट्रेलिया ने गंवाए 37 ओवर में 222 रन पर 9 विकेट

ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे वनडे में इंग्लैंड के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 37 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 222 रन बना लिए हैं। एलेक्स कैरी 33 रन बनाकर एक छोर पर डटे हैं। दूसरे छोर पर जोश हेजलवुड उनका साथ दे रहे हैं।
SEPT 21, 2024 18:20 IST

NG VS AUS 2nd ODI LIVE SCORE: ऑस्ट्रेलिया को लगा नौवां झटका

ऑस्ट्रेलिया को एडम जंपा के रूप में नौवां झटका पारी के 37वें ओवर की तीसरी गेंद पर आदिल राशिद ने दिया। जंपा राशिद की गेंद पर लपके गए। उन्होंने 3(5) रन बनाए।
SEPT 21, 2024 18:16 IST

ENG VS AUS 2nd ODI LIVE SCORE: 36 ओवर में ऑस्ट्रेलिया ने बनाए 8 विकेट पर 219 रन

ऑस्ट्रेलिया ने 36 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 219 रन बना लिए हैंष एडम जंपा 2 और एलेक्स कैरी 32 (28) रन बनाकर खेल रहे हैं।
SEPT 21, 2024 18:15 IST

ENG VS AUS 2nd ODI LIVE SCORE: पहली ही गेंद पर लपके गए स्टार्क

आरोन हार्डी के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आए मिचेल स्टार्क पहली ही गेंद पर कैच देकर पवेलियन लौट गए। वो अपना खाता भी नहीं खोल सके। कार्से ने लगातार दूसरा और मैच में अपना तीसरा विकेट झटका।