Dinesh Karthik Retirement: दिनेश कार्तिक ने आधिकारिक तौर पर किया संन्यास का ऐलान

Dinesh Karthik Retirement: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने आधिकारिक तौर पर क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • दिनेश कार्तिक ने लिया क्रिकेट से आधिकारिक तौर पर संन्यास
  • साल 2004 में लॉर्ड्स में हुई थी अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत
  • साल 2022 में आखिरी बार आए टीम इंडिया के लिए खेलते हुए नजर

चेन्नई: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने आधिकारिक तौर पर क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। कार्तिक ने आईपीएल 2024 के आगाज से पहले ही ये ऐलान कर दिया था कि ये उनके करियर का बतौर खिलाड़ी आखिरी आईपीएल होगा। एलिमिनेटर मुकाबले में आरसीबी की सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ हार के साथ ही कार्तिक के करियर का अंत हो गया था।

Dinesh Karthik

दिनेश कार्तिक(साभार IPL/BCCI)

साल 2004 में लॉर्ड्स में हुई थी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर की शुरुआत

दिनेश कार्तिक ने साल 2004 में अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर की शुरुआत की थी। कार्तिक ने इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में 5 सितंबर, 2004 को वनडे मुकाबले के साथ अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में नवंबर 2004 को टेस्ट डेब्यू किया था। कार्तिक साल 2006 में भारत के पहले अंतरराष्ट्रीय टी20 मैच का हिस्सा भी रहे थे। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उस मुकाबले में कार्तिक मैन ऑफ द मैच भी रहे थे।

End of Feed