डायना एडुल्जी ने किया कमाल, इस फेम में शामिल होने वाली पहली भारतीय महिला क्रिकेटर बनीं

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 13, 2023, 01:33 PM IST

ICC Hall of Fame: भारतीय महिला टीम की पूर्व कप्तान डायना एडुल्जी ने इतिहास रच दिया है। वे आईसीसी हाल ऑप फेम में शामिल होने वाली पहली भारतीय महिला क्रिकेटर बन गई। इसके अलावा इस फेम में दो पुरुष खिलाड़ियों को भी शामिल किया गया है।

ICC Hall of Fame: भारतीय पूर्व कप्तान डायना एडुल्जी आईसीसी हाल ऑप फेम में शामिल होने वाली पहली भारतीय महिला क्रिकेटर बन गई। उनके साथ भारत के वीरेंद्र सहवाग और श्रीलंका के अरविंद डिसिल्वा को भी यह सम्मान मिला। तीनों को उनके कैरियर की शानदार उपलब्धियों के लिये यह सम्मान दिया गया। एडुल्जी भारतीय महिला टीम की कप्तान रही और बाद में क्रिकेट प्रशासक भी बनीं।

Diana Edulji, Virender Sehwag, ICC Hall of Fame

डायना एडुल्जी। (फोटो- ICC Twitter)

उन्होंने आईसीसी द्वारा जारी विज्ञप्ति में कहा,‘हाल आफ फेम में शामिल होने वाली पहली भारतीय महिला क्रिकेटर बनना सम्मान की बात है।’ उन्होंने 1976 से 1993 के बीच भारत के लिये 54 मैच खेले और 100 से अधिक विकेट लिए। उन्होंने 20 टेस्ट में 404 रन बनाये और 63 विकेट लिए। इसके अलावा 34 वनडे में 211 रन बनाये और 46 विकेट लिए। इसके बाद वह पश्चिम रेलवे में क्रिकेट प्रशासक रहीं।

End of Feed