BCCI SGM: देवजीत सैकिया और प्रभतेज सिंह भाटिया होंगे बीसीसीआई के नए सचिव और कोषाध्यक्ष, इस दिन होगा ऐलान

बीसीसीआई के नए सचिव और कोषाध्यक्ष के रूप में देवजीत सैकिया और प्रभतेज सिंह भाटिया का बीसीसीआई की स्पेशल जनरल असेंबली मीटिंग में होगा।

नई दिल्ली: देवजीत सैकिया और प्रभतेज सिंह भाटिया को भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) की विशेष आम बैठक (एसजीएम) में 12 जनवरी को निर्विरोध क्रमश: बीसीसीआई सचिव और कोषाध्यक्ष चुना जाएगा क्योंकि चुनाव लड़ने वालों की अंतिम सूची में केवल यही दो उम्मीदवार हैं। चुनाव में हिस्सा लेने वाले उम्मीदवारों की सूची बीसीसीआई के चुनाव अधिकारी और भारत के पूर्व सीईसी (मुख्य चुनाव आयुक्त) अचल कुमार जोती ने मंगलवार को तैयार की।

Devajit Saikia Prabhtej singh Bhatia

देवजीत सैकिया और प्रभतेज सिंह भाटिया

7 जनवरी थी नाम वापस लेने की आखिरी तिथि

नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथी पिछले सप्ताह समाप्त हो गई जबकि नामांकन वापस लेने की समय सीमा मंगलवार दोपहर दो बजे समाप्त हो गई। किसी उम्मीदवार ने नाम वापस नहीं लिया इसलिए निर्वाचन अधिकारी ने मंगलवार शाम पांच बजे चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की सूची प्रकाशित की। चुनाव 12 जनवरी को एसजीएम के दौरान होंगे और परिणाम उसी दिन घोषित किया जाएगा, जो अब एक औपचारिकता है।

End of Feed