DPL 2024 Live Streaming: आज से शुरू होगा दिल्ली प्रीमियर लीग का रोमांच, यहां फ्री में देखें लाइव

Delhi Premier League 2024 Live Streaming: दिल्ली की टी20 फ्रैंचाइज़ लीग डीपीएल 2024 के पहले सीजन की शुरुआत शनिवार, 17 अगस्त से हो रही है। इसमें भारतीय क्रिकेट के कुछ सबसे बड़े नाम शामिल होंगे। आइए जानते हैं इस टूर्नामेंट को भारत में कब और कैसे फ्री में देख सकते हैं।

Delhi Premier League 2024 Live Streaming: देश की राजधानी दिल्ली में इंडियन प्रीमियर लीग की तर्ज पर दिल्ली प्रीमियर लीग 2024 का आयोजन किया जाने वाला है। इस टूर्नामेंट की शुरुआत 17 अगस्त से हो रही है। दिल्ली प्रीमियर लीग के उद्घाटन सत्र ने काफ़ी चर्चा बटोरी है और टी20 लीग 17 अगस्त से शुरू होने वाली है।इस डीपीएल में इशांत शर्मा, ऋषभ पंत और हर्षित राणा जैसे कुछ प्रमुख चेहरे शामिल होंगे।

dpl 2024

दिल्ली प्रीमियर लीग 2024 (फोटो- PTI)

इस महीने की शुरुआत में खिलाड़ियों की नीलामी के बाद दस टीमों की घोषणा की। टूर्नामेंट के पहले संस्करण में छह पुरुष टीमें और चार महिला टीमें भाग लेंगी। स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत और अनुभवी गेंदबाज इशांत शर्मा दोनों को प्राणि दिल्ली 6 टीम ने साइन किया है और वे शनिवार को अरुण जेटली स्टेडियम में होने वाले शुरुआती मैच में खेलेंगे।

End of Feed