IPL 2024: दिल्ली कैपिटल्स को लगा बड़ा झटका, विस्फोटक खिलाड़ी टूर्नामेंट से बाहर

Mitchell Marsh ruled out of IPL 2024: दिल्ली कैपिटल्स की टीम के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। दरअसल स्टार ऑलराउंडर मिचेल मार्श हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के बाकी बचे मैचों से बाहर हो गए हैं।

Mitchell Marsh ruled out of IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में प्लेऑफ की रेस में पीछे चल रही दिल्ली कैपिटल्स की टीम के लिए एक और बुरी खबर सामने आई है। दरअसल दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज मिशेल मार्श हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के बाकी बचे मैचों से बाहर हो गए हैं। मार्श अपनी दाहिनी हैमस्ट्रिंग में आंशिक चोट के इलाज के लिए ऑस्ट्रेलिया वापस चले गए थे और कथित तौर पर वह आईपीएल में वापसी नहीं करेंगे।

Mitchell Marsh injury

मिचेल मार्श (फोटो- BCCI/IPL)

मार्श ने टूर्नामेंट के मौजूदा सीज़न में दिल्ली कैपिटल्स के लिए चार मैच खेले और कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ अपने चौथे मैच के दौरान घायल हो गए। मार्श की चोट ऑस्ट्रेलिया के लिए भी एक बड़ी चिंता का विषय है क्योंकि वह आगामी टी20 विश्व कप 2024 में उनका नेतृत्व करने वाले प्रमुख उम्मीदवार हैं।

End of Feed