डेक्कन चार्जर्स के लिए IPL खेलने वाले श्रीलंकाई दिग्गज की दिल्ली कैपिटल्स में हुई एंट्री, गांगुली-युवराज के बाद मिली अहम जिम्मेदारी

दिल्ली कैपिटल्स ने श्रीलंका के महान खिलाड़ी चमिंडा वास को बॉलिंग कोच बनाकर अपने कोचिंग सेटअप को मजबूत किया है, जो हेड कोच सौरव गांगुली और बैटिंग कोच युवराज सिंह के साथ जुड़ेंगे। यह तिकड़ी आने वाले IPL सीजन के लिए फ्रेंचाइजी को एक मजबूत यूनिट बनाने में मदद करेगी।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स ने अपने नए कोचिंग सेटअप में एक और अनुभवी नाम जोड़ा है। उन्होंने IPL 2027 से पहले श्रीलंका के पूर्व तेज गेंदबाज चमिंडा वास को अपना बॉलिंग कोच बनाया है। फ्रेंचाइजी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो के जरिए इस अपॉइंटमेंट की घोषणा की। दिल्ली कैपिटल्स की कोचिंग स्टाफ में सौरव गांगुली और युवराज सिंह के बाद एक और अहम नाम जुड़ गया। उनकी नियुक्ति दिल्ली के बदलाव में एक और कदम है क्योंकि फ्रेंचाइजी 2027 सीजन के लिए एक मजबूत सपोर्ट स्टाफ बनाना चाहती है।

Chaminda Vaas

चमिंडा वास बने दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाजी कोच।

श्रीलंका के सबसे सफल तेज गेंदबाजों में से एक चमिंडा वास के नाम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कुल 761 विकेट दर्ज हैं। अपने इंटरनेशनल करियर 111 टेस्ट मैचों में 355 विकेट और 322 ODI मैचों में 400 विकेट लिए। टी20I में उनके नाम 6 विकेट हैं। वहीं, घरेलू क्रिकेट में चमिंडा ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 772 विकेट, लिस्ट ए क्रिकेट में कुल 506 विकेट और टी20 में 64 विकेट हासिल किए हैं। श्रीलंका की 1996 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम के सदस्य रहे बाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज को उनकी सटीकता, नई गेंद को स्विंग करने की क्षमता और हर तरह के हालात में असरदार होने के लिए जाना जाता था।

End of Feed