IPL 2023: CSK में वापसी के लिए तैयार है यह तेज गेंदबाज, चोट के कारण नहीं खेल पाया था पिछला सीजन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 21, 2023, 04:12 PM IST

IPL 2023: आईपीएल 2023 का सीजन 31 मार्च से शुरू हो रहा है। उससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स के लिए एक अच्छी खबर है। दरअसल चोट के कारण लंबे वक्त से बाहर चल रहे तेज गेंदबाज दीपक चाहर पूरी तरह से फिट हो चुके हैं और वह आईपीएल में वापसी के लिए तैयार हैं।

इंडियन प्रीमियर लीग का 16वां सीजन 31 मार्च से शुरू होने जा रहा है। ओपनिंग मैच चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच नरेंद्र मोदी स्टेडियम अहमदाबाद में खेला जाएगा। इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स के लिए एक अच्छी खबर सामने आ रही है। दरअसल तेज गेंदबाज दीपक चाहर पूरी तरह से फिट हैं और आईपीएल 2023 में वापसी करने के लिए तैयार हैं। लगातार इंजरी के कारण वह आईपीएल का पिछला सीजन नहीं खेल पाए थे। भारत के लिए उन्होंने आखिरी मैच बांग्लादेश के खिलाफ दिसंबर में खेला था।

deepak chahar.

दीपक चाहर

चोट के कारण पिछला साल उनके लिए बेहद खराब रहा था। उस साल वह भारत के लिए केवल 15 मैच ही खेल पाए थे। इंजरी के कारण वह टी20 वर्ल्ड कप टीम में भी नहीं थे। चाहर ने कहा 'पिछले 2-3 महीनों से मैं अपने फिटनेस को लेकर कड़ी मेहनत कर रहा हूं और आईपीएल में खेलने के लिए पूरी तरह से तैयार हूं। मुझे दो बड़ी इंजरी हुई थी। आप महीनों क्रिकेट से दूर रहे थे। किसी को भी इंजरी से वापसी के करने में टाइम लगता है, खासतौर से तेज गेंदबाजों के लिए ये और भी मुश्किल होता है।

End of Feed