इंग्लैंड की डैनी वायट ने रचा इतिहास, बनी ऐसा करने वाली पहली खिलाड़ी

ICC Women's T20 World Cup 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में इंग्लैंड की सलामी बैटर डैनी वायट हॉज ने इतिहास रच दिया। उन्हें इसके लिए 7 रन की दरकार थी और उन्होंने चौथे ओवर में यह मुकाम हासिल किया।

ICC Women's T20 World Cup 2026: इंग्लैंड की सलामी बल्लेबाजी डैनी वायट हॉज ने टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में इतिहास रच दिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने केवल 7 रन के स्कोर पर अपना पहला विकेट गंवा दिया। विकेटकीपर बल्लेबाज एमी जोन्स एकबार फिर असफल रही और केवल 6 रन बनाकर लुसी हैमिल्टन का शिकार बनीं। लेकिन दूसरे छोर पर इनफॉर्म बैटर वायट के रन बनाने का सिलसिला जारी रहा। हालांकि, वह बड़ी पारी नहीं खेल पाई और 8 रन बनाकर आउट हो गईं।

Danni Wyatt-Hodge

डैनी वायट हॉज (साभार-ICC)

वायट हॉज ने पूरे किए 300 रन

डैनी वायट हॉज ने जैसे ही इस पारी में 7वां रन बनाया, उन्होंने इस एडिशन में अपने 300 रन पूरे कर लिए। इसके साथ ही वॉयट हॉज इस टूर्नामेंट में सबसे सफल बैटर बन गई। उनके नाम 7 मैच में 60.40 की औसत और 149.50 की स्ट्राइक रेट से 302 रन हो गए। इस दौरान उन्होंने एक शतक और दो अर्धशतक लगाए और उनका सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर 105 रन रहा।

End of Feed