Pakistan World Cup 2023: सिर पकड़ लेंगे आप, पाक कोच ने टीम के खराब प्रदर्शन का ठीकरा इस चीज पर फोड़ा

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 30, 2023, 07:46 PM IST

Pakistan Cricket Team Coach Grant Bradburn on World Cup 2023 Performance: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के मुख्य कोच मिकी आर्थर ने एक बार फिर बेतुका बयान दिया है। उन्होंने पाकिस्तान क्रिकेट टीम के विश्व कप में खराब प्रदर्शन की जो वजह बताई है उसको सुनकर आप भी सिर पकड़ लेंगे।

KEY HIGHLIGHTS
  • पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कोच ग्रांट ब्रैडबर्न का बयान
  • विश्व कप 2023 में पाक टीम के खराब प्रदर्शन पर बोले
  • इस चीज पर फोड़ा खराब प्रदर्शन का ठीकरा

Pakistan in World Cup 2023: विश्व कप में पाकिस्तान के खराब प्रदर्शन से आहत मुख्य कोच ग्रांट ब्रैडबर्न (Grant Bradburn) ने सोमवार को इसके लिए ‘अनजान’ भारतीय परिस्थितियों को जिम्मेदार ठहराया। पाकिस्तान की टीम लगातार चार हार के बाद सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर होने के कगार पर है। टीम को अंतिम-चार में पहुंचने के उम्मीदों को बनाये रखने के लिए अपने बाकी तीनों मैचों को मैच बड़े अंतर से जीतना होगा और उम्मीद करनी होगी कि अन्य टीमों के परिणाम भी उनके मुताबिक रहे।

World Cup 2023, Pakistan cricket coach Grant Bradburn statement

बाबर आजम के साथ ग्रांट ब्रैडबर्न (AP)

बांग्लादेश के खिलाफ मंगलवार को यहां होने वाले मैच की पूर्व संध्या पर पाकिस्तान के मुख्य को ब्रैडबर्न ने कहा, ‘‘ हम ऐसी स्थिति में है जहां हम नहीं रहना चाहते थे। टूर्नामेंट के इस चरण में हम अपनी किस्मत को नियंत्रित करने के लिए प्रतिबद्ध है लेकिन हम ऐसा नहीं कर पा रहे हैं। इससे टीम को निराशा हुई है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमारे लिए यह टूर्नामेंट विदेशी परिस्थितियों में है। हमारा कोई भी खिलाड़ी पहले यहां नहीं खेला है। हमारे लिए प्रत्येक स्थल नया है, इसमें यह (कोलकाता) भी शामिल है।’’

End of Feed