इंग्लैंड में चेतेश्वर पुजारा को मिली सजा, इस वजह से लगाया एक मैच का निलंबन

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 19, 2023, 03:55 PM IST

Cheteshwar Pujara Suspended for one match: भारतीय क्रिकेटर चेतेश्वर पुजारा पर इंग्लैंड की काउंटी क्रिकेट में उनकी टीम ससेक्स क्लब ने एक मैच का निलंबन लगा दिया है। इसके अलावा ससेक्स टीम पर लीस्टरशर के खिलाफ आचार संहिता का उल्लंघन करने के लिए 12 अंकों का फाइन भी लगा दिया गया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • भारतीय क्रिकेटर चेतेश्वर पुजारा को मिली सजा
  • इंग्लैंड की काउंटी क्रिकेट में एक मैच का निलंबन
  • ससेक्स क्लब के लिए खेलते हैं पुजारा

भारत के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर चेतेश्वर पुजारा (Cheteshwar Pujara) को एक काउंटी मैच से निलंबित कर दिया गया है, क्योंकि उनकी टीम ससेक्स पर काउंटी चैंपियनशिप में लीस्टरशर के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन के लिए 12 अंकों का जुर्माना लगाया गया।

Cheteshwar Pujara suspended by sussex

चेतेश्वर पुजारा

ईएसपीएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट के अनुसार ससेक्स के इस सत्र में चार निश्चित पेनल्टी की सीमा तक पहुंचने के कारण कप्तान के नाते पुजारा स्वत: ही निलंबित हो गए। इस तरह से वह डर्बीशर के खिलाफ इस सप्ताह होने वाले मैच में नहीं खेल पाएंगे।

End of Feed