Ranji Trophy 2024: झारखंड के खिलाफ इस दिग्गज खिलाड़ी का चला बल्ला, जड़ दिया दोहरा शतक

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Jan 7, 2024, 12:53 PM IST

Ranji Trophy 2024, Saurashtra vs Jharkhand: सौराष्ट्र की टीम ने रणजी ट्रॉफी में झारखंड़ के खिलाफ पहली पारी में बड़ी बढ़त हासिल कर ली है। जयदेव उनादकट की कप्तानी वाली टीम ने तीसरे दिन लंच ब्रेक तक 153 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 566 रन बनाकर खेल रही है।

Ranji Trophy 2024, Saurashtra vs Jharkhand, Cheteshwar Pujara Double Century: लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे चेतेश्वर पुजारा का बल्ला एक बार फिर गरजा। राजकोट में खेले जा रहे रणजी ट्रॉफी मुकाबले के तीसरे दिन चेतेश्वर पुजारा ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर दोहरा शतक जड़ा। यह उनका रणजी ट्रॉफी में 7वां दोहरा शतक है। पुजारा की शानदार पारी की बदौलत सौराष्ट्र टीम ने तीसरे दिन लंच ब्रेक तक 153 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 566 रन बनाकर खेल रही है। टीम ने झारखड़ के खिलाफ 424 रन की बढ़त हासिल कर ली है।

Cheteshwar Pujara, Ranji Trophy 2024, Saurashtra vs Jharkhand

चेतेश्वर पुजारा। (फोटो- Cheteshwar Pujara Twitter)

पुजारा ने टीम को पहुंचाया मजबूत स्थिति में

झारखंड के खिलाफ जयदेव उनादकट की कप्तानी वाली टीम सौराष्ट्र को 30 रन के अंदर पहला विकेट गिर चुका था। हार्विक देसाई (85) और शेल्डन जैक्सन (54) ने 143 गेंदों पर 108 रन की साझेदारी कर टीम को संभाला। इसके बाद चेतेश्वर पुजारा मैदान पर आए और उन्होंने दोहर शतक जड़कर टीम को मजबूत स्थिति में ला दिया है। झाड़खंड के खिलाफ टीम ने 424 रन की बढ़त हासिल कर ली है।

End of Feed