किसी खिलाड़ी के लिए सपने से कम नहीं है कि वह अपने करियर में 100 टेस्ट मैच खेले। टीम इंडिया जब दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दूसरे मैच में उतरी तो चेतेश्वर पुजारा के लिए यही खास मौका था। वह इस उपलब्धि को हासिल करने वाले 13वें भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। इस मौके पर उन्हें द ग्रेट सुनील गावस्कर ने खास कैप देकर सम्मानित किया।
खास मौके पर क्या बोले पुजारा
इस मौके पर पुजापा ने सुनील गावस्कर को लेकर कहा 'यह मेरे लिए सम्मान की बात है कि मुझे यह कैप आपसे मिल रहा है, जिसने मुझे प्रभावित किया। मैं भारत के लिए खेलना चाहता था, लेकिन 100 टेस्ट मैच के बारे में कभी नहीं सोचा था। टेस्ट क्रिकेट मेरे लिए सबसे खास फॉर्मेट है। यह आपको जीवन की तरह चुनौतियां देता है। मैं अपने फैमिली, बीसीसीआई और अपने साथी खिलाड़ियों का धन्यवाद करता हूं कि उन्होंने पूरे करियर के दौरान मुझे सपोर्ट किया।खास है ऑस्ट्रेलिया से नाता
चेतेश्वर पुजारा का ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम से खास नाता रहा है। पुजारा ने नवंबर 2010 में इसी टीम के खिलाफ अपना टेस्ट डेब्यू किया था और अब 12 साल बाद अपना 100वां टेस्ट मैच खेल रहे हैं।13वें भारतीय बने पुजारा
इस टेस्ट मैच में उतरने के साथ ही पुजारा 100 मैच खेलने वाले खिलाड़ियों के क्लब में शामिल हो गए हैं। वह 13वें भारतीय क्रिकेटर बन गए हैं, जिनके नाम यह उपलब्धि है।𝗔 𝗺𝗼𝗺𝗲𝗻𝘁 𝘁𝗼 𝗰𝗵𝗲𝗿𝗶𝘀𝗵! 💯Golden words from the legendary Sunil Gavaskar as he felicitates @cheteshwar1 on his landma… t.co/XLWksS3JdK
— ANI (@ANI) Feb 17, 2023
खास मौके पर मिला फैमिली का साथ
चेतेश्वर पुजारा के क्रिकेट करियर के इस खास मौके पर उनकी फैमिली भी स्टेडियम में मौजूद थी। पुजारा के पिता अरविंद पुजारा के अलावा उनकी मां और पत्नी भी इस खास मौके पर मौजूद थी।A special landmark 👌A special cricketer 👍A special hundred 💯Congratulations to @cheteshwar1 as he plays his… t.co/SsFxOotCMc
— ANI (@ANI) Feb 17, 2023
