IPL 2025 में पांचवीं हार के बाद क्या चेन्नई सुपर किंग्स टूर्नामेंट से हुई बाहर, क्या कहते हैं समीकरण

आईपीएल 2025 के शुरुआती 6 मैच में से 5 में हार के बाद एमएस धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स के फैन्स को उनकी टीम के प्लेऑफ से बाहर होने का डर सताने लगा है। जानिए अब कैसे प्लेऑफ में पहुंचने के कैसे हैं सीएसके के लिए समीकरण?

Chennai Super kings Playoff Equations: एमएस धोनी की कप्तानी में 683 दिन के लंबे अंतराल के बाद खेलने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स को अपने गढ़ चेन्नई में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 8 विकेट के अंतर से करारी हार का सामना करना पड़ा। मैच में केकेआर के खिलाफ टॉस हारने के बाद धोनी की अगुवाई वाली टीम कोलकाता की कसी हुई गेंदबाजी के सामने बेदम हो गई और 20 ओवर में 9 विकेट पर केवल 104 रन का स्कोर खड़ा करने में सफल हुई। यह चेन्नई सुपर किंग्स का अपने घर पर 18 साल के इतिहास में सबसे कम स्कोर था। इसके बाद कोलकाता के बल्लेबाजों ने 10.1 ओवर में विजयी लक्ष्य को हासिल करके सीएसके को उसके घर पर पहले बल्लेबाजी करने के बाद सबसे बड़ी हार थमा दी। 59 गेंद शेष रहते केकेआर ने लक्ष्य को हासिल कर लिया।

Chennai Super Kings

चेन्नई सुपर किंग्स (साभार IPL/BCCI)

अंक तालिका में नौवें पायदान पर पहुंची सीएसके

चेन्नई सुपर किंग्स की यह आईपीएल 2025 में अबतक खेले 6 मैच में पांचवीं और घर पर लगातार तीसरी हार है। इस हार के बाद सीएसके की टीम अंक तालिका में 2 अंक के साथ नौवें पायदान पर काबिज हो गई है। सीएसके का नेट रन रेट -1.554 का हो गया है। चेन्नई के बाद दसवें स्थान पर सनराइजर्स हैदराबाद की टीम है। हैदराबाद 5 मैच में 1 जीत और चार हार के साथ आखिरी पायदान पर है। उसका नेट रन रेट चेन्नई से भी खराब -1.629 है।

End of Feed