T20 World Cup: क्या सेमीफाइनल में पहुंच पाएगा इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया? जानिए कैसे हैं समीकरण

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 29, 2022, 07:30 AM IST

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच शुक्रवार को खेले जाने वाले मैच के बारिश की भेंट चढ़ने के बाद क्या दोनों टीमों के सेमीफाइनल में पहुंचने की संभावनाएं बचीं हैं। जानिए अब कैसे हैं ग्रुप-1 में सेमीफाइनल में पहुंचने के समीकरण?

मेलबर्न: मौजूदा टी20 विश्व चैंपियन और मेजबान ऑस्ट्रेलिया का शुक्रवार को इंग्लैंड के खिलाफ एमसीजी मैदान पर खेला जाने वाला मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया। इससे पहले अफगानिस्तान की टीम के तीन दिन में दो मुकाबले बारिश की वजब से रद्द हो गए। शुक्रवार को अफगानिस्तान और आयरलैंड के बीच भिड़ंत होनी थी जो कि खराब मौसम के कारण नहीं हो सकी। इससे पहले अफगानिस्तान न्यूजीलैंड का मैच भी बारिश की वजह से नहीं खेला जा सका था।

Jos-Buttler-Aaron-Finch-with-Umpires

अंपायर्स के साथ इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर और ऑस्ट्रेलिया के कप्तान आरोन फिंच( साभार AP)

आयरलैंड का भी लगातार दूसरा मैच था जिसमें बारिश ने खलल डाला। हालांकि इंग्लैंड और आयरलैंड के बीच खेले गए मुकाबले में पर्याप्त ओवर का खेल हो गया था। बुधवार को खेले गए उस मुकाबले में आयरलैंड की टीम को 5 रन के अंतर से डकवर्थ-लुईस-स्टर्न नियम के तहत विजेता घोषित किया गया।

End of Feed