AUS vs WI: ऑस्ट्रेलिया की वनडे और टेस्ट टीम का ऐलान, डेविड वॉर्नर की जगह इनको किया शामिल

  • Agency by: Agency
  • Updated Jan 10, 2024, 11:30 AM IST

AUS vs WI: ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच होने वाली टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम का ऐलान कर दिया गया है। हाल में टेस्ट और वनडे क्रिकेट को अलविदा कहने वाले डेविड वॉर्नर की जगह स्पिनर नहीं, बल्कि ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन को ऑस्ट्रेलियाई टीम में शामिल किया गया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • ऑस्ट्रेलिया बनाम वेस्टइंडीज सीरीज
  • ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम का किया गया ऐलान
  • डेविड वॉर्नर की जगह कैमरन ग्रीन को किया शामिल

AUS vs WI: कैमरन ग्रीन (Cameron Green) को वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले क्रिकेट टेस्ट के लिये आस्ट्रेलियाई टीम में जगह दी गई है चूंकि चयनकर्ताओं ने डेविड वॉर्नर की जगह विशेषज्ञ स्पिनर को चुनने का फैसला नहीं किया है। क्रिकेट आस्ट्रेलिया ने बुधवार को 13 सदस्यीय टीम का ऐलान किया । इसमें बल्लेबाजी क्रम का खुलासा नहीं किया गया है लेकिन इसकी पुष्टि की कि हरफनमौला ग्रीन टीम में होंगे । वॉर्नर टेस्ट क्रिकेट को हाल ही में अलविदा कह चुके हैं।

Australia Squad For West Indies Series

ऑस्ट्रेलियाई टीम का हुआ ऐलान (AP)

आस्ट्रेलिया के मुख्य चयनकर्ता जॉर्ज बेली ने कहा ,‘‘ हमने ऐसी टीम चुनी है जिसमें देश के छह सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज हैं । ’’ ऐसी अटकलें हैं कि स्टीव स्मिथ चौथे नंबर पर उतर सकते हैं और ग्रीन मध्यक्रम में रहेंगे। वेस्टइंडीज के खिलाफ पहला टेस्ट 17 जनवरी से एडीलेड में होगा।

End of Feed