ब्रायन लारा ने इस युवा भारतीय पर जताया भरोसा, कहा-तोड़ सकता है मेरा 400 रन का रिकॉर्ड

  • Agency by: Agency
  • Updated May 8, 2024, 09:17 PM IST

ब्रायन लारा ने भारत के 23 वर्षीय बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल पर अपने टेस्ट क्रिकेट में 400 रन के रिकॉर्ड को तोड़ने का भरोसा जताया है। जानिए लारा ने इस बारे में क्या कहा?

KEY HIGHLIGHTS
  • ब्रायन लारा ने जमकर की यशस्वी जायसवाल की तारीफ
  • कहा इस खिलाड़ी में है मेरा 400 रन का रिकॉर्ड तोड़ने की काबिलियत
  • तेजी से रन बनाने वालों से लगता है मुझे रिकॉर्ड तोड़ने का खतरा

नई दिल्ली: यशस्वी जायसवाल का टेस्ट करियर सिर्फ नौ मैच का है लेकिन महान बल्लेबाज ब्रायन लारा को लगता है कि अगर कोई है जो उनके रिकॉर्ड नाबाद 400 रन सहित उनकी उपलब्धियों के करीब पहुंच सकता है तो वह भारत का यह 22 वर्षीय बाएं हाथ का बल्लेबाज है। लारा ने जायसवाल की अत्यधिक प्रशंसा अचानक नहीं की। बाएं हाथ के यह दोनों बल्लेबाज एक विशेष बंधन साझा करते हैं। उन्होंने पिछले साल आईपीएल के दौरान ‘सुबह चार बजे की बातचीत’ के बाद काफी समय साथ बिताया था। तब लारा सनराइजर्स हैदराबाद को कोचिंग दे रहे थे और युवा सलामी बल्लेबाज जायसवाल राजस्थान रॉयल्स के साथ थे।

Yashasvi Jaiswal

यशस्वी जायसवाल और रियान पराग(साभार IPL/BCCI)

जायसवाल में है परिस्थिति के अनुरूप बल्लेबाजी की क्षमता

आईपीएल 2023 के बाद से बहुत कुछ बदल गया है और जायसवाल अब भारत की टेस्ट और टी20 टीम का अहम हिस्सा बन गए हैं। सबसे लंबे प्रारूप में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया है। उनका औसत 70 के करीब है और उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ हाल की घरेलू श्रृंखला में दो दोहरे शतक सहित तीन शतक जड़े हैं। जिस चीज ने लारा को प्रभावित किया है वह मैच की स्थिति के अनुसार खेल में बदलाव करने की जायसवाल की क्षमता है।

End of Feed