इंग्लैंड में खत्म हुआ बैजबॉल का दौर, स्टोक्स के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने छोड़ा टेस्ट कोच का पद

Brendon McCullum: ECB ने पुष्टि की है कि 'बैजबॉल' के जनक कहे जाने वाले मैकुलम अब सिर्फ लिमिटेड ओवर्स क्रिकेट पर फोकस करेंगे। ब्रेंडन मैकुलम ने ​​मई 2022 में टेस्ट कोच बनने के बाद बेन स्टोक्स के साथ मिलकर इंग्लैंड की टेस्ट क्रिकेट को नया अंदाज दिया था।

Brendon McCullum: इंग्लैंड क्रिकेट में बड़ा बदलाव हुआ है। ब्रेंडन मैकुलम ने इंग्लैंड पुरुष टेस्ट टीम के हेड कोच का पद छोड़ने का फैसला किया है। हालांकि वह इंग्लैंड की वनडे और टी20 टीम यानी व्हाइट बॉल टीम के हेड कोच बने रहेंगे। मैकुलम 4 साल तक इंग्लैंड के टेस्ट कोच रहे। उनके अंडर टीम ने बहुत आक्रामक क्रिकेट खेला, जिसे 'बैजबॉल' कहा गया। ECB ने पुष्टि की है कि 'बैजबॉल' के जनक कहे जाने वाले मैकुलम अब सिर्फ लिमिटेड ओवर्स क्रिकेट पर फोकस करेंगे।

Brendon McCullum

ब्रेंडन मैकुलम (फोटो साभार- @englandcricket)

मैकुलम ने इंग्लैंड को दिया था 'बैजबॉल' अप्रोच

ब्रेंडन मैकुलम ने मई 2022 में टेस्ट कोच बनने के बाद बेन स्टोक्स के साथ मिलकर इंग्लैंड की टेस्ट क्रिकेट को नया अंदाज दिया था। उनकी आक्रामक 'बैजबॉल' अप्रोच से इंग्लैंड ने कई यादगार जीत दर्ज कीं। ECB के CEO रिचर्ड गोल्ड ने कहा कि मैकुलम ने टेस्ट टीम में नई जान फूंकी और टीम ने कई बड़ी जीत हासिल की। लेकिन अब अगले साल एशेज जीतने के लिए टेस्ट टीम में बदलाव का समय है। इंग्लैंड के मैनेजिंग डायरेक्टर रॉब की ने कहा कि मैकुलम के अंडर टीम ने कई यादगार पल दिए। उन्होंने खिलाड़ियों की सोच बदली और नए टैलेंट को मौका दिया। अब टेस्ट टीम अच्छी स्थिति में है।

End of Feed