रायपुर: भारत और न्यूजीलैंड के बीच शनिवार को रायपुर में खेले गए सीरीज के दूसरे वनडे मुकाबले में शानदार प्रदर्शन किया। टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने कीवी टीम को 108 रन पर ढेर कर दिया। इसके बाद भारतीय टीम बल्लेबाजी करने उतरी तो कप्तान रोहित शर्मा का एक नन्हा फैन मैदान पर सुरक्षा को धत्ता बताकर घुस गया और पिच पर पहुंचकर उनसे लिपट गया।
कप्तान रोहित शर्मा से लिपटा नन्हा फैन(साभार AP)
रोहित ने कड़ाई नहीं बरतने को कहा
जैसे ही रोहित का फैन मैदान पर घुसा उनके पीछे सुरक्षा कर्मी भागे और उन्होंने छलांग लगाकर रोहित से लिपटे उस फैन को पकड़ लिया। ऐसे में रोहित आगे आए उन्होंने सुरक्षाकर्मियों को उस बच्चे के साथ कड़ाई नहीं बरतने को कहा। अपने फेवरेट क्रिकेटर से मिलने की खुशी उस बच्चे के चेहरे पर साफ नजर आ रही थी।Rohit Sharma doesn't have fans, he has devotees @ImRo45 ❤️I wanted to be in the place of that boy how lucky he was… t.co/McTfKV5PG6
— ANI (@ANI) Jan 21, 2023
