IND vs NZ: सेमीफाइनल मुकाबले से पहले गेंदबाजों की बढ़ी चिंता, जानें क्या है कारण

IND vs NZ: वर्ल्ड कप का पहला सेमीफाइनल मुकाबला मुंबई के ऐतिहासिक वानखेड़े मैदान में खेला जाएगा। यह पिच बल्लेबाजों के मुफीद रही है, यही कारण है कि इस मुकाबले से पहले गेंदबाजों की चिंता बढ़ गई है। वर्ल्ड कप में यहां हुए मुकाबलों में 4 में से 3 बार टीम 350 से ज्यादा रन बनाने में कामयाब रही है।

KEY HIGHLIGHTS
  1. वर्ल्ड कप का पहला सेमीफाइनल वानखेडे़ में होगा।
  2. बैटिंग फ्रैंडली है वानखेडे़ की पिच
  3. मैच से पहले गेंदबाजों की चिंता बढ़ी

वर्ल्ड कप 2023 अब आखिरी चरण में पहुंच गया है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला सेमीफाइनल मुकाबला बुधवार को मुंबई के ऐतिहासिक वानखेड़े मैदान में खेला जाएगा। वानखेड़े की पिच बल्लेबाजों के लिए जानी जाती है, यही कारण है कि इस मैच से पहले गेंदबाजों की चिंता बढ़ गई है। अब तक इस वर्ल्ड कप में इस मैदान पर 4 मुकाबले हुए हैं, जिसमें से 3 में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम जीती है।

Rohit Sharma And Kane Williamson

रोहित शर्मा और कुलदीप यादव

हाई स्कोरिंग वाला मैदान है वानखेड़े

इस मैदान पर अब तक हुए 4 मैच में से 3 बार 350 से ज्यादा रन बने हैं। इस मैदान पर साउथ अफ्रीक ने 399, इंग्लैंड ने 382 और भारत ने 357 रन बनाए हैं, जबकि ऑस्ट्रेलिया इस मैदान पर 292 रन बनाकर जीती थी, जहां ग्लेन मैक्सवेल ने इंजर्ड होते हुए नाबाद 201 रन की पारी खेली थी।

End of Feed