वैभव सूर्यवंशी के खेल पर फिदा हुईं कंगना रनौत, कर डाली अनोखी डिमांड

Kangana Ranaut on Vaibhav Sooryavanshi: भारतीय T20I टीम में चुने जाने के बाद वैभव सूर्यवंशी को हर तरफ से तारीफें मिल रही हैं। अब इस लिस्ट में नया नाम जुड़ा है बॉलीवुड की 'क्वीन' और BJP सांसद कंगना रनौत का। कंगना ने वैभव की जमकर तारीफ करते हुए एक अनोखी डिमांड भी रख दी है।

Kangana Ranaut on Vaibhav Sooryavanshi: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी का जादू सिर्फ क्रिकेट फैंस पर ही नहीं, बल्कि बॉलीवुड गलियारों पर भी चल पड़ा है। भारतीय T20I टीम में चुने जाने के बाद वैभव सूर्यवंशी को हर तरफ से तारीफें मिल रही हैं। अब इस लिस्ट में नया नाम जुड़ा है बॉलीवुड की 'क्वीन' और BJP सांसद कंगना रनौत का। कंगना ने वैभव की जमकर तारीफ करते हुए एक अनोखी डिमांड भी रख दी है। एक इंटरव्यू के दौरान जब कंगना रनौत से वैभव सूर्यवंशी को लेकर सवाल हुआ तो उन्होंने दिल खोलकर जवाब दिया। इस दौरान कंगना ने बोला कि हमारे पास क्रिकेट देखने का टाइम नहीं होता है, लेकिन मैं क्रिकेट में इस यंग मैन को बेस्ट विशेज देती हूं।

Kangana Sooryavanshi

कंगना रनौत और वैभव सूर्यवंशी (Instagram)

सचिन-विराट की तरह अच्छा करें वैभव

कंगना ने इसके आगे कहा, 'वह भी सचिन और विराट की तरह अच्छा करें। उस पर प्रेशर नहीं है, मगर वर्ल्ड कप लेकर आओ यार।' कंगना का ये अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है। कंगना ने कहा कि वो सच में चाहती हैं कि वैभव आने वाले समय में सचिन तेंदुलकर या विराट कोहली से भी बड़े खिलाड़ी बनकर उभरें। कंगना ने वैभव की कामयाबी पर खुशी जताई। इसके साथ ही उन्हें भविष्य के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं दीं। उन्होंने हंसते हुए यह भी जोड़ दिया कि वैभव दिखने में भी काफी अच्छे लग रहे हैं।

End of Feed